रायपुर : दंतेवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने 1 करोड़ 49 लाख 11 हजार रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित कार्यों में आधुनिक चौपाटी, व्यावसायिक गुमटियां, आकांक्षी शौचालय तथा नवीन आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं। इन सुविधाओं से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा महिला एवं बाल…
Read MoreCategory: होम
बिहान की 35 महिलाओं ने संभाली सौर ऊर्जा की कमान, ‘सोलर दीदी’ बनकर करेंगी स्थापना, रखरखाव और तकनीकी सेवाएं; महिला सशक्तिकरण के साथ स्वच्छ ऊर्जा अभियान को मिलेगा नया बल
सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान बिहान की दीदियां अब गांव-गांव में स्थापित करेंगी सौर ऊर्जा संयंत्र, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा सशक्त कदम रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। कबीरधाम जिले में वंदे मातरम् संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की 35 महिलाओं को “सोलर दीदी” के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं अब गांवों में…
Read Moreपरिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर के आरटीओ मृत्युंजय पटेल दुर्ग स्थानांतरित, प्रतीक शुक्ला बने महासमुंद के जिला परिवहन अधिकारी
परिवहन अधिकारियों का तबादला रायपुर : परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर, अटल नगर ने दो परिवहन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया है। संयुक्त सचिव परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मृत्युंजय पटेल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रायपुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग, एवं श्री प्रतीक शुक्ला सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय से जिला परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद पदस्थ किया गया है।
Read Moreमंदिर के पास हाँथ में फरसा-चाकू लेकर राहगीरों में मचा रहा था आतंक, फैला रहा था खौफ, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर.
आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल, जप्ती – एक फरसा एवं धारदार चाकू. गिरफ्तार आरोपी – 1- जागेश्वर पाव पिता रामकिशुन पाव उम्र 20 वर्ष निवासी जोगीअमराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छग. बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में फरसा और धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बजरंग बली मंदिर के पास राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हथियारों सहित दबोच लिया। आरोपी के कब्जे…
Read Moreछत्तीसगढ़ की नदियों को नया जीवन देने की मुहिम तेज, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश; जल संरक्षण, कैचमेंट एरिया विकास और जनभागीदारी से तैयार होगा पुनर्जीवन का रोडमैप
नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित राज्य की प्रमुख नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में प्रवाहित हो रही नदियों के पुर्नजीवन हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। नदियों का संरक्षण से जन स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। इस संबंध…
Read More60 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर: प्रयास आवासीय विद्यालय में गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 12 जुलाई को परीक्षा, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 11 सीटें रिक्त हैं, जिसमें अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 तथा सामान्य वर्ग के 3 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थी पात्र…
Read Moreस्कूल बसों पर चला सुरक्षा का ‘मेगा चेक-अप’ : बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं ! स्कूल बसों और चालकों की हुई सख्त पड़ताल, GPS से लेकर ब्रेक तक की हुई जांच.
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा स्कूल बस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन. जिले की 15 स्कूली बसों की फिटनेस, दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच. वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र, बीपी एवं शुगर परीक्षण कर स्वास्थ्य की भी की गई जांच. जशपुर : स्कूल खुलने से पहले जशपुर पुलिस, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रक्षित…
Read More“सड़कों और पुलों के निर्माण में देरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं” — बस्तर दौरे के बाद एक्शन मोड में अरुण साव, धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों पर गिरी गाज; गुणवत्ता और समय-सीमा को बताया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मंगाया बस्तर में निरीक्षण और समीक्षा बैठकों में जताई थी गहरी नाराजगी, लापरवाह और काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी –अरुण साव रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव द्वारा…
Read Moreई-ऑफिस और समयबद्ध कार्य संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव विकासशील ने किया सम्मानित, सुशासन और डिजिटल प्रशासन को मिली नई मजबूती
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र रायपुर : मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों का निराकरण करने और कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने वाले श्रेष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे ई-ऑफिस पर अच्छे से अच्छा कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालय में…
Read More“मन लगाकर पढ़ाई करें, शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है” — नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश, कहा- आज की मेहनत और सीख ही कल के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की नींव बनेगी
मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान : शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि…
Read More