बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहरा कर रील बनाने और धमकी फैलाने वाले कुख्यात लुट्टू पांडेय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रिवॉल्वर, एयर गन, चाकू, बेसबॉल स्टिक और एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। यह सभी आरोपी सोशल मीडिया पर अपराधी छवि बनाकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी के जरिये इन्हें बनारस से लेकर रतनपुर तक पीछा कर गिरफ्तार किया। बिलासपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार रील बनाकर…
Read MoreCategory: होम
अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। जनदर्शन के दौरान आज लगभग 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका…
Read Moreरजत जयंती विशेष सप्ताह में आयुष विभाग की शानदार पहल — योग, औषधीय पौधों की जानकारी और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से जनता हुई लाभान्वित
सामूहिक योगाभ्यास, छात्रों को औषधीय पौधों की जानकारी और निःशुल्क जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को किया गया उपचार शिविर में 446 रोगी हुए लाभान्वित जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वां वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में रजत जयंती विशेष सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष विभाग के द्वारा विगत् दिवस 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय…
Read Moreजशपुर की अमीषा को चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन से फिर लौटी मुस्कान
रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधा परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर : चिरायु योजना आज जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल बच्चों को नई जिंदगी दी है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान भी लौटा दी है। इसी कड़ी में चिरायु योजना से ही दिल की बीमारी से जूझ रही किसान परिवार में जन्मी अमीषा केरकेट्टा को नवजीवन देने का काम किया है। मनोरा विकासखंड के…
Read Moreरायकेरा में गूंजा “भारत माता की जय” — संघ के पथसंचलन में उमड़ा जनसैलाब, शताब्दी वर्ष की हुई घोषणा!
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल रायकेरा में विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को हर्षोल्लास और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई, जहाँ स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार एवं श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन कर संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल जी और मुख्य वक्ता श्री सहदेव भगत जी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री…
Read Moreक्रिकेट में बेटियों का धमाका : लगातार दूसरे साल जशपुर की बेटियाँ छाईं मैदान में — सरगुजा जोन फिर बनी उपविजेता, जशपुर की गर्ल्स टीम ने रायपुर को दी टक्कर, जीता सिल्वर मेडल.
जशपुर के खिलाड़ियों के दम पर सरगुजा जोन बना उपविजेता. जशपुर : रायगढ़ में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जशपुर की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। सरगुजा अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम, जिसमें अधिकांश खिलाड़ी जशपुर जिले की थीं, ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनी। कप्तान वर्षा बाई के नेतृत्व में टीम ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर जोन को हराया तथा फाइनल में रायपुर जोन से कड़ी टक्कर ली। यह उपलब्धि न सिर्फ जिले बल्कि पूरे सरगुजा…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…
Read Moreरायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : ज्यूक बार में खून-खराबा ! व्ही.आई.पी रोड रायपुर में जानलेवा हमला करने वाले ज्यूक बार हिंसा कांड के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहन बरामद.
थाना तेलीबांधा व्ही.आई.पी रोड स्थित ज्यूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में किये थे प्रार्थी पर जानलेवा हमला, घटना को अंजाम देने के पश्चात् से आरोपीगण हो गये थे फरार. प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी प्रेम कुमार वर्मा एवं शुभम साव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुकत चारपहिया वाहन थार को भी किया जा चुका है जप्त. आरोपी पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर एवं मुकुल सोना को किया गया है गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन एक्स.यू.वी. किया गया है जप्त. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना…
Read More“शराब और सिगरेट” की बात पर दोस्त बना कातिल — बल्ली और पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, पुलिस ने घंटों में सुलझाया केस
घटना में दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल दुर्ग : दिनांक 11.10.2025 को प्रार्थी भरत यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिव पारा दुर्ग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई अनिल यादव दिनांक 10.10.2025 के रात्रि करीब 11ः00 बजे अपनी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक्टीवा स्कूटी में घर से बिना बताये निकला था, जो रात्रि घर नहीं आया ।दिनांक 11.10.2025 के सुबह करीब 08ः00 बजे पता चला कि पंचशील नगर परस सेन के मकान के बगल मे बिजली ऑफिस के सामने एक…
Read Moreनगपुरा मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा: तीन आरोपियों सहित अपचारी बालक भी गिरफ्तार, 10,000 रुपये मूल्य का मसलूक बरामद
दुर्ग : प्रार्थी अमरूद लाल ब्यास पिता कुन भाई ब्यास उम्र 48 साल पता सरकारी बैंक के पीछे नगपुरा चौकी द्वारा दिनांक 11.10.2025 को चौकी नगपुरा में इसके मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के सेंटर लाक को तोड़कर दुकान में रखे हुए विभिन्न कंपनी के 14 नग मोबाईल एवं स्क्रीन गार्ड 01 पैकेट कीमती करीबन 150000 रु को दिनांक10.10.2025 के रात्रि 08.00 बजे से 11.10.2025 के प्रातः 06.00 बजे के मध्य चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर…
Read More