जशपुर में निफ्टेम–ग्राम गोद कार्यक्रम एवं एसआईएस इंडिया द्वारा किया गया संविधान दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन जशपुर : संविधान दिवस के अवसर पर आज जशपुर नगर के डोड़काचौरा स्थित सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज़ (एसआईएस-इंडिया) लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में निफ्टेम–ग्राम गोद कार्यक्रम (वी.ए.पी.) की टीम तथा एसआईएस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। हरियाणा के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) की ग्राम गोद कार्यक्रम टीम, जो प्रो. प्रसन्ना कुमार जी.वी. एवं श्री अभिमन्यु गौड़ के मार्गदर्शन में जशपुर…
Read MoreTag: #NationalUnity
संविधान दिवस 2025: जशपुर में पुलिसकर्मियों ने उठाया बड़ा संकल्प—एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पढ़वाई प्रस्तावना की शपथ
पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जशपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, उन्होंने देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की…
Read Moreजशपुर में गूंजा संविधान का स्वर! विधायक रायमुनी भगत ने दिलाई ऐतिहासिक शपथ, सभी सरकारी विभाग एक सुर में बोले– ‘हम भारतीय…’
संविधान दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दिलाई संविधान की शपथ जशपुर : भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत,…
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में गूँजी संविधान की प्रस्तावना! सैकड़ों कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता व समता का ऐतिहासिक संकल्प
अपर कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्त्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सब में…
Read Moreदेशभक्ति से गूंजा जशपुर! सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हजारों नागरिकों का 10 किमी का ऐतिहासिक यूनिटी मार्च
विधायक, सांसद, कलेक्टर – एसएसपी सहित हजारों नागरिकों ने बंदरचुआँ से 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोकड़ा सेजेस स्कूल तक पूर्ण की पदयात्रा एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ लोगों में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन हुए शामिल जशपुर : भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप–प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जशपुर जिले में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। रैली ग्राम बंदरचुआँ चौक…
Read Moreसरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जशपुर में एकता का महासंगम — हजारों युवाओं की भागीदारी से ऐतिहासिक यूनिटी मार्च आज होगा आयोजित!
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च 14 नवम्बर को बन्दचुआं चौक से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय दोकड़ा तक पदयात्रा कार्यक्रम का होगा आयोजन जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नवा रायपुर अटल नगर से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने, एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए यूनिटी मार्च के आयोजन…
Read Moreएकता के संकल्प से गूंजा जशपुर जिला कार्यालय — कलेक्टर रोहित व्यास ने दिलाई अखंड भारत की शपथ, अधिकारियों में दिखा उत्साह
जशपुर : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला कार्यालय परिसर में समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने की शपथ ली। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी व निष्ठा…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…
Read Moreभाजपा जिला कार्यालय जशपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी और संकल्प संगोष्ठी आयोजित
जशपुर, 17 अगस्त 2025 : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गान से हुआ। प्रदर्शनी में 1947 के भारत विभाजन से संबंधित दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़ : कहा- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक
भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर 14 अगस्त 2025/ हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई…
Read More