कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में…
Read MoreCategory: होम
चकरभाठा पुलिस ने लूट के दोनों केस घंटों में सुलझाए : रात भर में दो लूट, लेकिन पुलिस के आगे टिक न सके आरोपी, इनोवा और पल्सर बाइक भी मिली, गाड़ियां और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे न्यायिक अभिरक्षा में.
चकरभाठा पुलिस द्वारा लूटपाट के 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों को किया गया चंद घंटों में गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक एवं 3000/- रुपए किया गया जप्त. गिरफ्तार आरोपी – 01. शैलेंद्र ध्रुव पिता स्व. रत्नू ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 जोगीपुर रहंगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर। 02. अनुराग गोस्वामी पिता वीरेंद्रपुरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष निवासी जोगीपुर रहंगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर। 03. विक्रम यादव पिता गोपाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी इमलीडीह तेलीबांधा रायपुर। 04.…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल होगा आधा या खत्म—जशपुर में सोलर प्लांट स्थापना पर सरकार दे रही बड़ी छूट
जशपुर बस स्टैंड में लगाया गया शिविर, सोलर प्लांट पर छूट के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट के लिए किया ऑनलाइन एप्प पर आवेदन जशपुर, 11 अगस्त 2025/ विद्युत विभाग जशपुर संभाग के कार्यपलन अभियंता विनोद कुमार पंडित के निर्देश में आज जशपुर बस स्टैंड में पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में आम जन को पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध मे समझाइश दिया गया। सरकार द्वारा 3 केव्ही सोलर प्लांट पर छूट के संबंध में…
Read Moreजशपुर प्रयास आवासीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 अगस्त को, 9 सीटों पर मिलेगा मौका
जशपुर, 11 अगस्त 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित-विज्ञान की रिक्त सीटों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया किया जाएगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर मे होगा। आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये विद्यालय में कक्षा 11वीं में कुल रिक्त 09 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जायेगा। इनमें वर्गवार विभिन्न सीटें…
Read More“देरी बर्दाश्त नहीं” — जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का अल्टीमेटम, योजनाओं में पारदर्शिता और तेज़ सेवा पर जोर
शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकासमूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने…
Read Moreमानसून 2025 : जशपुर में औसत से 28% ज्यादा बारिश, कुनकुरी सबसे ज्यादा भीगा
जशपुर, 11 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7544.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 अगस्त तक की स्थिति में 5903.8 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 26.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 837.9 मिमी, मनोरा में 957.0 मिमी, कुनकुरी में 1118.7 मिमी, दुलदुला में 455.3 मिमी, फरसाबहार में 602.6 मिमी, बगीचा में 785.9 मिमी, कांसाबेल में 708.2 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreनवागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : आधी रात में रास्ता रोककर लूट, पुलिस ने चंडी सिंह को धर दबोचा, सिर्फ 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश, नकदी, ATM, पैन और आधार कार्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपी चंडी सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी अवरीद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 309(2)(6) बीएनएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा । 11 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए रात में लूटपाट करने वाले आरोपी चंडी सिंह (उम्र 37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 7 अगस्त 2025 की रात एक युवक को रास्ता रोककर मारपीट की और उसका पर्स, नकदी ₹2000, ATM, पैन कार्ड और आधार कार्ड लूट लिया था। पुलिस ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन
रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी ने वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और समाज में सम्मान, समानता एवं न्याय की नींव मजबूत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मरण किया कि संसद में अपने कार्यकाल के दौरान मिनीमाता…
Read Moreनक्सलवाद के खात्मे की काउंटडाउन शुरू : 31 मार्च 2026 का लक्ष्य, सुकमा में बिगुल, नक्सलवाद का ‘अंतिम चरण’! विजय शर्मा बोले – अब खत्म होगा खून और बंदूक का खेल.
नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अंदरूनी इलाकों में सड़क और भवन निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश. रायपुर. 11 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के सुकमा में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में चल रही सुदृढ़ रणनीति, सुरक्षा बलों की तैनाती और समाज के हर वर्ग की…
Read Moreमुंबई से दुर्ग तक फैला नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट का ऑनलाइन जाल – 7200 गोलियों के मामले में पुलिस ने दबोचा पेमेंट मास्टरमाइंड मनीष कुमावत
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अंकित सिंह राजपूत को 7200 नग प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट की बिक्री की रकम आनलाईन प्राप्त करने वाले आरोपी मनीष कुमावत मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार दुर्ग, 10 अगस्त 2025 : दिनांक 23.01.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर महमरा मोड पप्पू होटल के सामने मेन रोड ग्राम महमरा में आरोपी अंकित सिंह राजपूत पिता शेरसिंह राजपूत उम्र 28 साल साकिन चिखली राजनांदगांव के कब्जे से उनकी एक्टिवा वाहन की डिक्की के अंदर रखे प्रतिबंधित नशीली दवाई अल्प्रोजोलम टेबलेट कुल 7.200 नग कीमती 17,828 रूपये को…
Read More