रायपुर : मोजो मशरूम फैक्ट्री में लगातार उजागर हो रहे गैर कानूनी गतिविधियों पर प्रशासन की खामोशी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ही अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है, मोजो मशरूम फैक्ट्री के संचालको के भाजपाइयों से क्या संबंध है? यह खुलासा आवश्यक है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बावजूद प्रशासन खामोश है। मासूम बच्चों को बंधक बनाकर बालश्रम कराया जा रहा है। राजधानी रायपुर से महज़ 30 किलोमीटर पर हाईवे किनारे…
Read MoreTag: #IndianPolitics
4 श्रम संहिता को ‘श्रमिक विरोधी’ बताकर कांग्रेस का हमला— सुशील आनंद शुक्ला बोले: “मजदूरों के अधिकारों पर सबसे बड़ा प्रहार”
पूंजीपतियों के लाभ के लिए मजदूरों को गुलाम बनाने का मोदी सरकार का षड्यंत्र रायपुर : श्रम कानूनों में परिवर्तन को देश के मेहनतकश जनता के साथ छल है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मजदूर संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने कॉर्पाेरेट हित में मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है। 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को रद्द करके 4 श्रम संहिता मनमानी पूर्वक थोपना श्रमिकों पर अत्याचार है। नया कानून मजदूरों के जीवन और आजीविका को संकट में डालने वाला है।…
Read More“एसआईआर नागरिकों को परेशान कर रहा है”— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप, मतदाता सूची में गड़बड़ियों से बढ़ी जनता की चिंता
रायपुर : ऐसा लग रहा है एसआईआर नागरिकों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से प्रदेश में एसआईआर शुरू हुआ है प्रदेश का हर मतदाता मानसिक रूप से परेशान है। लोग पहले की मतदाता सूचियों में अपने परिजनों का नाम ढूंढ रहे है, बीएलओ से अपना प्रपत्र देने की गुहार कर रहे, गणना प्रपत्र मिल भी गया तो उसको भरने और जमा करने के लिए परेशान हो रहे है। ऐसा लग रहा कि एसआईआर आम आदमी को परेशान…
Read Moreछत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा प्रहार: “कांग्रेस अब पूरी तरह फ्यूज बल्ब, जनता का भरोसा खत्म”
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अब विपक्षी दल पूरी तरह फ्यूज बल्ब हो चुके हैं। विपक्ष की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि वे लगातार हार से बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी विपक्ष को जीत मिल जाती है, तो न वे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और न ईवीएम पर। लेकिन जैसे ही हार होती है, वे उन्हीं संस्थाओं पर उंगली उठाने लगते हैं। यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत…
Read Moreबिजली बिल हाफ योजना बंद रहने पर जनता निराश: सुशील आनंद शुक्ला का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप
सरकार ने अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को क्रिकेट संघ के पास गिरवी रख दिया रायपुर : प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि मंत्रीमंडल के बैठक में राज्य सरकार 400 यूनिट बिजली बिल योजना को फिर से शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली के दामो को बढ़ाकर जनता को लूटने में मस्त भाजपा सरकार ने न बिजली के दाम में एक रू. की कटौती किया और न ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय चल रही 400 यूनिट तक खपत तक बिजली के दाम…
Read Moreराजनीति में नाम कमाने का सुनहरा मौका! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से लॉन्च किया नेशनल टैलेंट हंट, युवाओं को पार्टी प्रवक्ता बनने का अवसर
जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ता बनने का अवसर, कांग्रेस का नेशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में रायपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित कर रही है। टैलेंट हंट कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभाओं का चयन पार्टी जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने का अवसर दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज टेलेंट हंट कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम…
Read More“बेटी बचाओ” का नारा हुआ फेल! – रायपुर में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर, दरिंदों के हौसले भाजपा राज में बेकाबू – वंदना राजपूत
अपराधों के मामले में राजधानी रायपुर प्रदेश में सबसे आगे प्रतिदिन 9 से 10 महिलाएं हवस का शिकार हो रही है पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाने में भी संघर्ष करना पड़ता है रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धरसीवा के अंतर्गत फार्म हाउस में एक महिला के साथ गैंगरेप जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। सरकार की नीतियों से दरिंदों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के…
Read More“अंग्रेजों के साथ थे, अब अडानी के साथ हैं” – दीपक बैज का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा देशभक्ति का दिखावा कर रहे भाजपाई
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार आज से वंदे मातरम की 150वी वर्षगांठ मना रही है। अच्छी बात हैं, लेकिन भाजपा को इस कार्यक्रम के साथ ही देश की आजादी की लड़ाई के विरोध के लिए देश की जनता से माफी भी मांगना चाहिए। वंदे मातरम आजादी की लड़ाई का अग्र गीत था, आजादी के परवाने वन्दे मातरम गीत गागा के अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करते थे। जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब भाजपा…
Read Moreराज्योत्सव से पहले कांग्रेस का हमला : कांग्रेस का मोदी जी से सीधा सवाल, छत्तीसगढ़ की जनता के 21 सवाल का जवाब दो, पीएम साहब ! मोदी की गारंटी हुई फेल ?
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी जी से राज्य की जनता की ओर से पूछे 21 सवाल. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के पूर्व, कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता की ओर उनसे सवाल पूछ रही है। हमें उम्मीद है लोकतंत्र में सवाल पूछने से जनता के, विपक्ष के अधिकारों का सम्मान होगा और मोदी जी ओर से इन सवालों का जवाब आएगा। 1. मोदी जी, 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी के…
Read More