गरियाबंद जिले के सभी 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति

रायपुर, 11 जून 2025/ गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में अब शिक्षा की नई रोशनी फैल रही है। वर्षों से जिन गांवों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब शिक्षक पदस्थ हो गए हैं। यह जिले के मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉकों के मौहानाला, भीमाटीकरा, धुमरापदर, भरूवामुड़ा जैसे दूरस्थ गांवों के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के…

Read More

अमृत भारत स्टेशन योजना : बिलासपुर स्टेशन में होगी क्रांति, अब सफर होगा विदेशी एहसास जैसा, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट-एस्केलेटर, ट्रेन लेट होने की झंझट खत्म, बिलासपुर स्टेशन पर बन रही हाईटेक यार्ड व्यवस्था से यात्रियों को मिलेगी राहत.

बिलासपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना में हो रहे स्टेशन पूनर्विकास कार्य से यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं. बिलासपुर. 12 जून 2025 : बिलासपुर रेलवे स्टेशन, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का हृदयस्थल माना जाता है, अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक वैश्विक स्तर का परिवहन केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ₹392 करोड़ की लागत से किए जा रहे इस पुनर्विकास कार्य से यात्रियों को न केवल बेहतर सुविधा, सुरक्षा और समयपालन का लाभ मिलेगा, बल्कि यह स्टेशन आने वाले वर्षों की…

Read More

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आरोग्य मेलों में लोगों ने ली रक्तदान की शपथ

आरोग्य मेलों के माध्यम से 10 हज़ार से अधिक लोगों ने लिया रक्तदान का संकल्प गाँव-गाँव पहुँचा रक्तदान का संदेश: आयुष्मान आरोग्य मेलों में दिखा जनसहभागिता का अनूठा उत्सव रायपुर, 12 जून 2025/ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित साप्ताहिक आरोग्य मेलों के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेशभर के 3807 आरोग्य मेलों में 46 हज़ार से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करायी जिसमे  करीब 10 हजार से अधिक नागरिकों ने रक्तदान की…

Read More

पुलिस वर्दी में महिला शक्ति का नया सितारा : निरीक्षक आशा तिर्की को DSP पदोन्नति, जशपुर में हुआ स्टार सेरेमनी, SSP ने खुद लगाया स्टार

SSP जशपुर ने स्टार लगा कर दी, निरीक्षक आशा तिर्की को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं जशपुर, 12 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन (गृह विभाग) के द्वारा राज्य में 59 निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है, जिसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती आशा तिर्की भी शामिल हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 11.06.25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा निरीक्षक श्रीमती आशा तिर्की को उप पुलिस…

Read More

भूपेश बघेल का तीखा वार: मोदी सरकार बनी है जनविरोधी नीतियों और विफलताओं की मिसाल

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार का कार्यकाल विफलताओं और जनविरोधी नीतियों का स्मारक भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री मोदी की पूरी राजनीतिक यात्रा विघटन और विभाजन की रही चुनाव के समय जमकर बोलने वाले मोदी की ट्रंप के बयानों पर चुप्पी की क्या मजबूरी है? नई दिल्ली, 11 जून 2025 : कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को विफलताओं और जनविरोधी नीतियों का स्मारक बताया है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

डबल इंजन सरकार की आड़ में छत्तीसगढ़ की संपत्ति का निजीकरण और किसानों की दुर्गति: कांग्रेस का आरोप – मोदी सरकार ने देश को लूट और झूठ में झोंका! गिनाईं 25 बड़ी विफलताएं

रायपुर/11 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ऽ     तीन बार सरकार चलाने का अवसर मिलने के बाद भी भाजपा और मोदी देश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने में असफल साबित हुये है। रोजगार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा सभी में मोदी सरकार की नीतियों ने देश को निराश किया। ऽ     मोदी सरकार के 11 सालों के अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विफल साबित हुई। ऽ     बात पांच ट्रिलियन इकोनामी करते है लेकिन प्रति व्यक्ति आय…

Read More

पुरी जैसा अनुभव दोकड़ा में : 108 कलश, 56 भोग, गजानन वेश – दोकड़ा में हुआ देव स्नान महोत्सव, श्री जगन्नाथ के गजानन रूप में हुए दिव्य दर्शन, महाप्रसाद वितरण से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धा में डूबे श्रद्धालु.

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन. 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग. दोकड़ा/कुनकुरी. 11 जून 2025 : श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला जब बुधवार को देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। 108 पवित्र कलशों से श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का विधिवत स्नान कर उन्हें गजानन वेश में सजाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और 56 भोग सहित भव्य…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों का विशेष आवासीय प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में कार्यक्रम चिकित्सकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा, 3 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण सह कार्यशाला रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के विकसित छत्तीसगढ़ की नीति को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज चिकित्सकों के दूसरे बैच…

Read More

बीरगांव में प्रसूता की मौत का मामला, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जांच दल गठित

आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं  ने 3 दिन के भीतर सीएमएचओ से मांगा जांच रिपोर्ट रायपुर, 11 जून 2025/ शहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरगांव में श्रीमती साक्षी निषाद का मंगलवार को प्रसव पश्चात मृत्यु होने पर परिजनों द्वारा लापरवाही की गई शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल ही आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला से बात की और जांच करने की बात कही। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जाँच कमेटी गठित की…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास : डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार – मुख्यमंत्री

11 वर्षाें के ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को समृद्धि और खुशहाली की ओर किया अग्रसर रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। मोदी जी…

Read More