अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी मुख्यमंत्री ने डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में पीएचसी का उन्नयन और लोरमी में छात्रावास के निर्माण की घोषणा की बिजराकछार समाधान शिविर क्लस्टर अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद रायपुर 19 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर और दुर्गम ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस इलाके में…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ में पहली बार ट्राफिक वार्डन योजना का शुभारंभ, रायपुर बना मॉडल सिटी, रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने प्रशासन का बड़ा कदम, 25 ट्राफिक वार्डन उतरे सड़कों पर.
ट्राफिक वार्डन एक नई पहल का शुभारंभ, 25 ट्राफिक वार्डन रायपुर शहर की सड़कों पर किये जाएंगे तैनात, श्री अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज की पहल से नगर निगम व जिला प्रशासन ने दिए यातायात पुलिस को 25 ट्राफिक वार्डन. रायपुर. 19 मई 2025 : रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा की पहल पर “ट्राफिक वार्डन” योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत 25 ट्राफिक वार्डन को रायपुर शहर के…
Read Moreजो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए काम किया,इसलिए जनता के बीच जा रहे:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जान रहे योजनाओं की हकीकत बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर 19 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और…
Read Moreविष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान : बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद
सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा रायपुर 19 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रूबरू होने मुख्यमंत्री…
Read Moreरात्रि में अचानक थानों में पहुंचे DIG-SSP प्रशांत ठाकुर, गश्त व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस महकमे में हलचल, सूरजपुर में DIG-SSP का सुरक्षा अलर्ट, रात्रि गश्त पर फोकस कर असामाजिक तत्वों पर कस रहे शिकंजा.
डीआईजी व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने थानों व गश्त प्वाईंट का किया औचक निरीक्षण. गश्त प्वाईंटों पर तैनात अधिकारी व जवानों को सजगता से ड्यूटी करने दिए निर्देश. सूरजपुर.19 मई 2025 : सूरजपुर जिले में अपराधों की रोकथाम और रात्रि गश्त व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बीते दो रातों में थानों और गश्त प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सजगता से ड्यूटी करने, वायरलेस सेट से लगातार संपर्क में रहने और…
Read Moreमहुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल : चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत – मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
रायपुर 19 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री श्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया। गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे लगी चौपाल में मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreजशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, सुशासन शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
जशपुर, 20 मई 2025/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विकासखंडों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ ने सुशासन शिविरों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 21 मई को ग्राम दोकड़ा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संभावित दौरे के संबंध में जनपद सीईओ को समुचित तैयारियाँ सुनिश्चित…
Read Moreजशपुर : राजनांदगांव आवासी खेल अकादमी के जिले के तीन खिलाड़ी हुए चयनित, कलेक्टर श्री व्यास ने चयनित होकर जिले का नाम रोशन करने पर खिलाड़ियों को दी अपनी शुभकामनाएं
जशपुर, 19 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले से राजनांदगांव आवासी खेल अकादमी के लिए चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन करने पर होनहार खिलाड़ी अर्पण टोप्पो, एरिक नेल्सन और प्रशांत मीन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 08 व 09 मई 2025 दो दिवसीय ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से 150 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जशपुर जिले से अर्पण टोप्पो, एरिक नेल्सन और प्रशांत मीन तीन…
Read Moreजशपुर : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 25 प्रकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश
पीएम जनमन योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर बनाए आत्मनिर्भर बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति मिले इसके लिए की जा रही विशेष पहल आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 19 मई 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्के मकान,…
Read Moreश्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रहेंगे मुख्य अतिथि, होगा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्वों का संगम, दोकड़ा में सात दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु.
21 से 27 मई तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, 21 मई से प्रतिदिन विशाल मीना बाजार का भी होगा आयोजन जशपुर. 19 मई 2025 : नवमिर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ती स्थापना अनुष्ठान कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम दोकड़ा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में 21 मई 2025 को शामिल होगें। दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात् नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना किया जा रहा है। इस दौरान 21 से…
Read More