जशपुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। और मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दीवार लेखन व डोर टू डोर जाकर मतदान करने…
Read MoreCategory: होम
35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का किया गया समापन : यातायात जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन…छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित.
कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान 1680 प्रकरण में 7 लाख 31 हजार 4 सौ रूपये की चालानी कार्यवाही भी की गई है. जशपुर : बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जशपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक 35 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था। इस दौरान आम जनता को यातायात नियमों का पालन कराने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ…
Read Moreजिला पंचायत कार्यालय जशपुर में मीडिया कार्यशाला : ईवीएम प्रक्रिया, निर्वाचन व्यय सीमा और पैड न्यूज के नियमों पर विस्तार से जानकारी
पोस्टर और पम्पलेट में मुद्रक और प्रकाशक का नाम अंकित करना होगा अनिवार्य जशपुर, 31 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के चुनाव हेतु जिला पंचायत सभागार में मीडिया कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर ई.व्ही.एम की कार्यप्रणाली, निर्वाचन व्यय लेखा और पैड न्यूज के संबध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी श्री विनोद गुप्ता और जिला मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर.राठिया ने इस संबंध में जानकारी देने के साथ ही मीडिया कर्मियों से लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील भी की। कार्यशाला में ई.व्ही.एम के बारे में जानकारी देते…
Read Moreचौकी तारा पुलिस ने सड़क दुर्घटना रोकने चालकों का कराया नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण : यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के साथ नियमों का पालन करने का दिया संदेश.
यातायात नियमों के पालन पर चालकों को फूल देकर किया सम्मानित, जरूरतमंद लोगों को किया गया हेलमेट वितरण. शिविर में डॉक्टर के द्वारा 156 लोगों को नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा कराई गई उपलब्ध. सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के आयोजन करने, चालकों के नेत्रों का परीक्षण कराने तथा नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौकी तारा पुलिस के द्वारा वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य…
Read Moreट्रांसमिशन कंपनी के 10 कर्मियों को उत्कृष्टता सम्मान : प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने दिया प्रशस्ति पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिये 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला ने कर्मियों को एक हजार रूपए नगद, प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। ट्रांसमिशन कंपनी की सुश्री लिलेश्वरी वैष्णव (कार्यालय सहायक श्रेणी- एक, अति. उच्चदाब नि. एवं सं., बिलासपुर), श्री सुखराम (लाइन सहायक श्रेणी-दो, टी.एल.एम, उपसंभाग, बिलासपुर), श्री हर्षदीप वारे (सहायक अभियंता, मीटर रिले परीक्षण संभाग, रायगढ़), श्री महेश कुमार…
Read Moreस्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने ली नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक, नव निर्माणाधीन शव परीक्षण (मॉर्चुअरी) गृह के निर्माणकार्य को अति शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यकता एवं भावी योजना के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश रायपुर 30 जनवरी 2025/ स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बोर्ड रूम में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न आवश्यकताओं एवं भावी योजनाओं के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात् उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग, किचन, कैंसर विभाग, प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तर अस्पताल स्थल एवं नव निर्माणाधीन मॉर्चुअरी गृह का निरीक्षण किया। बैठक…
Read Moreराज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा : मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला सयुंक्त कार्यालय सूरजपुर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का किया अवलोकन, हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस को प्राथमिकता देने के दिये निर्देश शा.क.उ.म.वि. नवापारा की छात्राओं द्वारा मताधिकार प्रयोग हेतु पालको को किये गये पत्र लेखन की सराहना की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने शासकीय…
Read Moreराज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
रायपुर, 30 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे। निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन…
Read Moreएण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही : दस किलोग्राम गांजा के साथ मेरठ का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरा प्रकरण…
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नमस्ते चौक पास आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ. आरोपी के कब्जे से 10.230 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,04,600/- रूपये. आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 24/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपी – अंकित जाटव पिता सुभाष जाटव उम्र 27 साल निवासी पुटखास अड्डे के पास थाना कोतवाली जिला मेरठ (उ.प्र.). रायपुर. 30 जनवरी 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा…
Read Moreनगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : नगरीय निकायों में ई वी एम के माध्यम से होगी वोटिंग, मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए करें जागरूक -आयुक्त अजय सिंह
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सरगुजा जिला के वरिष्ठ अधिकारिओं से मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस)…
Read More