संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन, अपर कलेक्टर ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
जशपुर : संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन पाण्डेय ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि 26 नवम्बर को ही हमारा संविधान लागू हुआ था और उसी को बनाए रखने के लिए आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावना के शब्दों को केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि उन्हें समझना और अपने जीवन में अमल में लाना भी उतना ही जरूरी है।
“हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू और डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
