कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक नई पाईप लाईन का प्रस्ताव 109 करोड़ रूपए की लागत से बिछाई जाएगी 16 किमी लंबी पाइपलाइन रायपुर 19 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर अटल नगर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की तरफ अग्रसर है। राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर को देश के आधुनिक शहरों में शुमार करने के लिए इसे भविष्य के शहर के रूप मे तैयार करने हेतु प्रयासरत हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आने वाले…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों में नए दौर की शुरुआत : छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत हुआ एम ओ यू
दोनो राज्यों के कलाकार होंगे लाभान्वित महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में दे सकेंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रायपुर 19 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत एम ओ यू संपादित किया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय एकता की भावना को मजबूत करने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने, नवाचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों राज्य परस्पर सहयोग करेंगे। इस परस्पर समझौते से उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों…
Read Moreनवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – श्री डेका
राज्यपाल ने ली निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक रायपुर, 19 दिसंबर 2024/राज्यपाल और कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप कार्य संचालन के निर्देश दिये। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर : प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम हुआ आयोजित, समूह की महिलाओं को बिहान योजना के बारे में दी गई जानकारी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2024 कार्यक्रम के तहत् कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज कुनकुरी विकासखण्ड के प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को बिहान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ कुनकुरी, केराडीह सरपंच चन्द्रकिरण नाग, डीडीसी प्रदीप गुप्ता सहित समूह…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों और चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा
राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्थलगांव के ग्राम चौरा में लगभग 500 बोरा अवैध धान जप्त जशपुर 19 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम किसी भी गड़बड़ी की आंशका के मद्देनजर बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में पत्थलगावं राजस्व अमला और पुलिस की टीम के…
Read Moreजशपुर : राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु आवदेन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित
जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुध्दिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत पूर राज्य से 05 बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जावेगा। इस हेतु आवेदन प्रारूप एकीकृत बाल संरक्षण इकाई मिशन वात्सल्य भागलपुर रोड़ रणजीता स्टेडियम के पीछे से प्राप्त कर प्रविष्टियां निर्धारित प्रपत्र में 31 दिसम्बर 2024 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास जशपुर को आवेदन प्रस्तुत किया जा…
Read Moreजशपुर प्रयास में प्रवेश का सुनहरा अवसर : कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू!
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 तक जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ प्रयास आवासीय विद्यालय, बालक व कन्या हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में ऑनलाईन प्रवेश की सूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित व प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए,…
Read Moreखेल प्रतिभा का उत्सव: जशपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, कलेक्टर रोहित व्यास ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जशपुर में आज वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य एवं बच्चों ने कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर, स्वागत भाषण और परेड कर किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़़ -चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्री व्यास ने अपने संबोधन में बच्चों के अंदर खेल संस्कृति को बढ़ावा…
Read Moreगाँव-गाँव सुशासन की दस्तक: जशपुर में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन!
ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर शासन की योजनाओं को लोगों तक सुगमता से पहुचाया जा रहा खरसोता में पशु विभाग द्वारा शिविर लगाकर पशु रोगों, टीकाकरण, विभागीय योजनाओं एवं पशु संगणना की दी गई जानकारी जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2024 कार्यक्रम के तहत् कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर जिले के सभी विकासखण्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा…
Read Moreअब हर विद्यार्थी का बनेगा अपार ID: जशपुर में जन्म प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन!
विद्यार्थियों के अपार आई.डी. बनाने के लिए फरसाबहार और कुनकुरी विकास खंड में जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया जशपुर, 19 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपार आई.डी. बनाने हेतु कई प्रकरणों में जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता को देखते हुए जन्म प्रमाणपत्र शिविर लगाने के निर्देश दिए थे इसी कढ़ी में फरसाबहार विकास खंड के पंडरीपानी ,बनगांव और कुनकुरी विकास में शिविर लगाकर बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनाया जा रहा है। जारी निर्देशानुसार जिले के अनेकों विद्यार्थियों का अपार आई.डी. नहीं बनाया…
Read More