रायपुर 13 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ राज्य तैयार कर रहा है ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी, केरल के बाद देश का दूसरा राज्य होगा छत्तीसगढ़
रायपुर, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद, यह छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट…
Read Moreकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. श्री गोपाल व्यास के परिजनों से की मुलाकात
रायपुर, 13 दिसम्बर 2024/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्री व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा…
Read Moreनेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को : आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारा
रायपुर, 13 दिसंबर 2024/ आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 14 दिसंबर 2024 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह वर्ष 2024 की चतुर्थ लोक अदालत होगी। लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव के प्रयासों से अंगदान के क्षेत्र में बढ़ रही है जागरूकता : अंगदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में अब तक 146 लोगों को मिला जीवनदान
25 वर्षीय निहाली के अंगदान ने दो ज़िंदगियों को किया रोशन रायपुर 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लगतार प्रयास किये जा रहे हैं । छत्तीसगढ़ में बीते एक वर्ष के दौरान अब तक 146 लोगों को नया जीवन मिला है। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन छत्तीसगढ़, प्रदेश में सभी अंगों की ज़रूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण…
Read Moreकृषक उन्नति योजना से बलौदाबाजार के किसान को मिला नया संबल : राशि का उपयोग कर किसान ईश्वर साहू ने खरीदे कृषि उपकरण और खेत में कराया बोरवेल
रायपुर 13 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सुशासन सरकार की योजनाओं से राज्य के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और खेती किसानी की नई कहानी लिख रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम सकरी निवासी किसान किसान ईश्वर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ईश्वर साहू जो अपने पिता बुधु राम साहू के मार्गदर्शन में 40 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर…
Read Moreसमाज व देश हित में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा शासन का दायित्व – अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सफाई कर्मचारियों को वितरित किया पीपीई किट रायपुर 13 दिसम्बर 2024/उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज नमस्ते (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के तहत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले 38 कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान किया। उन्होंने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित पीपीई किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मन लगाकर गंभीरता से किया गया काम व्यक्ति को बड़ा बनाता है।…
Read Moreराज्य में 50 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी : 10.61 लाख किसानों को 10771 करोड़ रूपए का भुगतान
शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 रायपुर, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 10.61 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के…
Read Moreबगिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुई सम्मिलित…अनुशासन और मेहनत से सफलता प्राप्त करने का दिया मंत्र.
नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल के छात्र-छात्राओं ने बगिया में किया विशेष शिविर का आयोजन. कुनकुरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल के छात्र-छात्राओं द्वारा बगिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आकर इसमें शामिल बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अगर कुछ पाना है तो एक लक्ष्य बना कर चलना चाहिए। कड़े अनुशासन और मेहनत के बल पर हम अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। उन्होंने कहा…
Read Moreनई औद्योगिक नीति से भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनेगा छत्तीसगढ़ – विष्णुदेव साय
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार देने पर उद्योगों को मिलेगा सब्सिडी भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने साझा किए विचार रायपुर 13 दिसंबर 2024/नई औद्योगिक नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ को भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनाने की दिशा में हमारी सरकार प्रयास कर रही है। इस नीति के तहत क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आज नई दिल्ली के भारत…
Read More