तीन साल तक मालिक का भरोसा जीतता रहा ड्राइवर, फिर शादी में जाने का बहाना बनाकर स्कॉर्पियो लेकर हुआ फरार! 2.50 लाख की भी लगाई चपत, तीन साल बाद गुजरात के सूरत से पुलिस ने दबोचा

ड्राइवर द्वारा धोखाधड़ी कर स्कॉर्पियो वाहन एवं 2.50 लाख रुपये हड़पने का मामला, खुर्सीपार पुलिस ने गुजरात के सूरत से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा आरोपी पिछले लगभग 03 वर्षों से प्रार्थी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत था तथा शादी कार्यक्रम में जाने के बहाने स्कॉर्पियो वाहन लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने वाहन के रखरखाव एवं तकनीकी सुधार के नाम पर प्रार्थी से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,50,000 रुपये छलपूर्वक प्राप्त कर हड़प लिए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना…

Read More

खंडहर के पास बरगद के पेड़ तले चल रहा था गांजे की बिक्री का खेल! ग्राहक तलाशते 34 वर्षीय आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने दबोचा, ₹1.01 लाख का माल जब्त; पुराने नशा तस्करी केस में भी थी तलाश

अवैध गांजा बिक्री करने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, एक आरोपी गिरफ्तार, 1.516 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम सहित कुल ₹1,01,340 की संपत्ति जप्त, पूर्व के एक NDPS प्रकरण में आरोपी फरार था थाना कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर डीएमसी खंडहर, बरगद पेड़ के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1.516 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000 है, जप्त किया गया। गांजा बिक्री की रकम ₹26,340 जप्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹1,01,340…

Read More

टूटते पारिवारिक रिश्तों को बचाने दुर्ग में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासन और पुलिस ने मिलाया हाथ! ‘परामर्श से समाधान’ कार्यशाला में मंथन, संवाद और काउंसलिंग से विवाद सुलझाने पर दिया जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और दुर्ग पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “परामर्श से समाधान” विषय पर विशेष क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निराकरण में परामर्शदाताओं एवं परिवार परामर्श केंद्रों की भूमिका पर हुआ मंथन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दुर्ग पुलिस के तत्वावधान में नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, दुर्ग में विशेष क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार कुजूर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्रीमती सुमन एक्का, सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी श्रीमती कामिनी जायसवाल, कलेक्टर…

Read More

आपात स्थिति में भी नहीं थमे मेकाहारा के ऑपरेशन! 18 और 19 नवंबर को लगातार 24-24 सर्जरी, नियमित के साथ इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में भी जारी रहा इलाज

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर अम्बेडकर अस्पताल में जारी रहीं आपातकालीन सर्जरी, ओटी में भी हुए नियमित ऑपरेशन मेकाहारा में दो दिनों में 48 ऑपरेशन, 18 नवम्बर को 24 और 19 नवम्बर को भी 24 सर्जरी की गईं रायपुर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में 18 एवं 19 नवम्बर को मरीजों की सामान्य एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रहीं। अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन दो दिनों में कुल 48 ऑपरेशन किए गए। इनमें 27 नियमित एवं 21 आपातकालीन सर्जरी शामिल हैं। 18…

Read More

रात के अंधेरे में पांच ट्रकों की डीजल टंकियां तोड़कर उड़ाया 300 लीटर ईंधन! चोरी का डीजल खरीदने में ढाबा संचालक भी निकला शामिल, पूंजीपथरा पुलिस ने जाइलो कार समेत दो आरोपियों को दबोचा

पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त चोरी का डीजल खरीदने वाले पूजा ढाबा संचालक पर भी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर रायगढ़ : पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का डीजल खरीदने वाले ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया…

Read More

शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक करता रहा महिला का शारीरिक शोषण, फिर शादी से मुकरकर दी धमकी! शिकायत के बाद फरार आरोपी को महिला पुलिस ने गांव में दबिश देकर दबोचा

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की टीम ने जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दी दबिश देकर फरार आरोपी को पकड़ा आरोपित पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से मुकरने, धमकी देने का आरोप, आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में भेजा गया रिमांड पर रायगढ़ : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…

Read More

सब्जी दुकान के सामने से चोरी हुई बाइक का एक महीने बाद खुला राज! चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहे थे दो युवक, खरसिया पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा एक माह पहले सब्जी विक्रेता के घर के सामने से चोरी हुई एचएफ डीलक्स बाइक बरामद, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर रायगढ़ : मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के…

Read More

आवास निर्माण में लापरवाही पर अब होगी कार्रवाई? कुधरी और बरभांठा में 156 आवास अधूरे मिलने पर CEO ने दिए सख्त निर्देश, तकनीकी अड़चनें दूर कर दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम

कुधरी और बरभांठा (अ) में आवास निर्माण कार्यों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा मुख्यमंत्री आवासों को दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश, तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने कहा आवास प्लस 2.0 के तहत जिले में 12,210 नवीन आवासों के लक्ष्य पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा करने की अपील की सारंगढ़-बिलाईगढ़ : राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण आवास योजनाओं का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला प्रशासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता…

Read More

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने प्रशासन का बड़ा प्लान, बिहान योजना की समीक्षा बैठक में चक्रीय निधि और सामुदायिक निवेश के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश; समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर जोर

बिहान योजना के कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न जिला पंचायत सीईओ ने पात्र ग्रामीण परिवारों को समूहों से जोड़ने और शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि और बैंक लिंकेज के प्रकरणों में तेजी लाने कहा सारंगढ़-बिलाईगढ़ : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड बरमकेला,…

Read More

रोजगार का झांसा देकर महाराष्ट्र ले जाए गए 40 श्रमिकों को बनाया बंधक! सोलापुर में सुबह से रात तक कराया जा रहा था काम, कलेक्टर की पहल से तीन जिलों के श्रमिकों की सकुशल घर वापसी

महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बनाए गए 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त, सभी सकुशल घर लौटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 35 श्रमिकों सहित जांजगीर-चांपा और सक्ती के श्रमिक भी शामिल कलेक्टर के निर्देश पर श्रम, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ : रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को बंधक जैसी परिस्थितियों से मुक्त कराकर जिला प्रशासन ने सकुशल उनके गृह ग्राम पहुंचाया है। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 35 श्रमिक शामिल हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के के निर्देश…

Read More