जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज : मनोरा में औसत से 24 प्रतिशत अधिक बारिश, बागबहार में अब तक सबसे कम वर्षा जशपुर : जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 521.9 मिलीमीटर का 75.1 प्रतिशत है। गुरुवार को जिले में औसतन 10.3 मिलीमीटर दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में…
Read MoreCategory: जशपुर
दुख की घड़ी में प्रशासन बना सहारा! जशपुर के 5 प्रभावित परिवारों को मिलेगा 20 लाख रुपये का राहत पैकेज, कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी की आर्थिक सहायता
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 5 प्रकरणों में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पत्थलगांव के ग्राम बटुराबहार निवासी स्व. पुषोबाई पति श्री विष्णु प्रसाद की 2 फरवरी…
Read Moreबंद हुई पेंशन, थम गई सरकारी सुविधाएं… फिर सेवा सेतु बना उम्मीद की किरण! आधार कार्ड सक्रिय होते ही राम साय के जीवन में लौटी खुशियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार
सफलता की कहानी : सेवा सेतु बना सहारा – राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर : जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशेष रूप से उनकी दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़…
Read Moreजशपुर के स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में गूंजा जीत का शोर! 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक गोमती साय ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, दुर्ग संभाग ने लहराया जीत का परचम
जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में किया गया है। उक्त कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में विधायक पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात से बदलेगी जशपुर की तस्वीर! 4.89 करोड़ की नई सड़क को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा फायदा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ की ग्रामीण सड़क बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार* जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे…
Read Moreकुनकुरी न्यायालय का सख्त फैसला : पति की नृशंस हत्या कर शव को सूटकेस में ठूंसकर छिपाने वाली पत्नी को आजीवन कारावास, अदालत ने कहा— ऐसे जघन्य अपराध पर किसी भी तरह की नरमी अस्वीकार्य
मसाले पीसने वाले सील-पत्थर से वार कर ली थी पति संतोष भगत की जान; द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन ने सुनाया कठोर फैसला, अपर लोक अभियोजक श्रीमती पुष्पा सिंह की अकाट्य पैरवी से मुकाम तक पहुँचा न्याय कुनकुरी: पवित्र वैवाहिक बंधन और सामाजिक संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाले जशपुर जिले के सबसे खौफनाक ‘संतोष भगत हत्याकांड‘ में आखिरकार कानून का अंतिम हथौड़ा चल गया है। अपनी ही जीवनसंगिनी द्वारा घरेलू विवाद के बाद पति की सिर कुचलकर नृशंस हत्या करने और फिर लाश को सूटकेस में ठूंसकर…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शासकीय कन्या महाविद्यालय के लैब टेक्निशियन अजय गुप्ता निलंबित, छात्राओं से अभद्र व्यवहार और ‘गलत स्पर्श’ का आरोप हुआ साबित
जशपुर: शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय, जशपुर में पदस्थ लैब टेक्निशियन अजय गुप्ता पर गाज गिरी है। छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और अनुचित स्पर्श (Undue Touch) करने के गंभीर आरोपों के प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने पर सरगुजा संभागायुक्त ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में खुली कारनामों की पोल प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने लैब टेक्निशियन अजय गुप्ता के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए…
Read Moreजशपुर की बेटी बनी शिक्षा की नई मिसाल! अनिता एक्का को मिला गोल्ड सम्मान, गणित सीखने का बदला पूरा मॉडल
जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का को मिला गोल्ड कैटेगरी का सम्मान कलेक्टर रोहित व्यास सहित विभागीय अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को गणित की आधारभूत संक्रियाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कुनकुरी की प्राथमिक शाला गोरिया में पदस्थ सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए गोल्ड कैटेगरी का सम्मान प्राप्त किया है। वे विकासखंड…
Read Moreजशपुर: खरवाटोली उप स्वास्थ्य केंद्र की बदलेगी तस्वीर, निरीक्षण पूरा, छत मरम्मत का प्रस्ताव जल्द होगा मंजूर
खरवाटोली उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की होगी मरम्मत, छत की मरम्मत के लिए निरीक्षण पूरा, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव जशपुर : कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत खरवाटोली उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। विभाग ने बताया है कि भवन की छत की मरम्मत के लिए तकनीकी निरीक्षण कराया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर अग्रेषित किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी द्वारा दी गई जानकारी के…
Read Moreकिसानों के लिए बड़ी चेतावनी! सिर्फ 31 जुलाई तक मिलेगा फसल बीमा का लाभ, चूक गए तो नुकसान की भरपाई मुश्किल
31 जुलाई तक कराएं बागवानी फसलों का बीमा जोखिम से फसलों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा जशपुर : खरीफ मौसम में उत्पादित होने वाली बागवानी फसलों को बेमौसम मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। सहायक संचालक उद्यान करण सोनकर ने बताया कि योजना के तहत किसान अपनी फसलों का बीमा 31 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने…
Read More