बंद हुई पेंशन, थम गई सरकारी सुविधाएं… फिर सेवा सेतु बना उम्मीद की किरण! आधार कार्ड सक्रिय होते ही राम साय के जीवन में लौटी खुशियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

सफलता की कहानी : सेवा सेतु बना सहारा – राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुर : जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशेष रूप से उनकी दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद उनका आधार कार्ड दोबारा सक्रिय कर दिया गया।

आधार कार्ड पुनः चालू होने के बाद अब राम साय फिर से दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की अन्य पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी दूर होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया।

राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की जनहितकारी पहल के कारण आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण हो रहा है।

सेवा सेतु ऐसे ही जरूरतमंद नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Related posts