Category: जशपुर

  • जशपुर में विकास समीक्षा बैठक: क्रेडा, सीएसपीडीसीएल और पीएमजीएसवाई की प्रगति का लिया जायजा, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-सड़क सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश

    जशपुर में विकास समीक्षा बैठक: क्रेडा, सीएसपीडीसीएल और पीएमजीएसवाई की प्रगति का लिया जायजा, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-सड़क सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश

    बरसात से पूर्व अधोसंरचना कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य : कलेक्टर श्री रोहित व्यास

    कलेक्टर ने क्रेडा, सीएसपीडीसीएल एवं पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा की

    जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, क्रेडा तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संभाग पत्थलगांव की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। बैठक में उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए पूर्ण, अपूर्ण, प्रारंभ एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने अधोसंरचना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम प्रारंभ होने से पूर्व सभी निर्माण कार्यों में गति लाएं, ताकि समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सकें।

     बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्वीकृत कार्यों एवं जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विद्युत परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति आसानी से सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही जिन बसाहटों तक अभी तक विद्युत सुविधा नहीं पहुंच पाई है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया, जिससे कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। कलेक्टर ने क्रेडा विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ी योजनाएं आमजन से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इन कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

     प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संभाग पत्थलगांव की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से विभाग अंतर्गत संचालित सड़कों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली और बरसात से पूर्व कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • डिजिटल प्रशासन की ओर बड़ा कदम: जशपुर कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को e-Office, SPARROW और eHRMS के माध्यम से ही कार्य संपादन के सख्त निर्देश दिए

    डिजिटल प्रशासन की ओर बड़ा कदम: जशपुर कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को e-Office, SPARROW और eHRMS के माध्यम से ही कार्य संपादन के सख्त निर्देश दिए

    कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को e office sparrow eHRMS के माध्यम से ही कार्य करने के निर्देश

    जल संरक्षण संवर्धन के तहत रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखता गड्ढा बनाए

    प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता से मुआवजा राशि वितरित करें

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों की समीक्षा की।

    उन्होंने सभी अधिकारियों और जिला कार्यालय के कर्मचारियों को e office, sparrow, eHRMS के माध्यम से ही कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

     उन्होंने कहा कि ई आफिस का संचालन करना है फाइल,नोट सीट को ई आफिस के माध्यम से ही भेजना है।

    अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा, नियुक्ति दिनांक, आदेश पदस्थापना की जगह, जिला,पदनाम, मोबाइल नम्बर, प्रमोशन आदेश,प्रथम नियुक्ति आदेश, परीविक्षा अवधि को अपडेट करना है इसी प्रकार सहायक ग्रेड 1,2,3 को फाइल ई आफिस के माध्यम से ही भेजने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने विघुत विभाग को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए है और बैंकर्स को हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने जल संरक्षण संवर्धन के तहत सभी विभागों को रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखता गड्ढा बनाने के लिए कहा इसके के साथ ही जिवो टैंग के माध्यम से फोटो के साथ आनलाईन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं।

  • जशपुर में स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा कदम: 6 ब्लॉकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, जन औषधि केंद्र और धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से हर समय उपलब्ध रहेंगी आवश्यक दवाएं

    जशपुर में स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा कदम: 6 ब्लॉकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, जन औषधि केंद्र और धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से हर समय उपलब्ध रहेंगी आवश्यक दवाएं

    जशपुर जिले में 6 ब्लॉकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी : जन औषधि केंद्र, धन्वंतरी स्टोर रहेंगे खुले, अनावश्यक दवा संग्रहण न करें’

    जशपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ ने जशपुर जिले में आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है।

     जिले में संचालित जन औषधि केंद्र, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर एवं प्राइवेट अस्पताल से संलग्न फार्मेसी के माध्यम से दवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में सेवा देने के लिए सभी 6 ब्लॉकों में हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ब्लॉक जशपुर से फर्म पटोदी मेडिकल स्टोर 9425251220, ब्लॉक पत्थलगांव फर्म गोयल मेडिकल स्टोर 7000988142 और फर्म विकास मेडिकल स्टोर 9424180264, ब्लॉक कुनकुरी फर्म अजय मेडिकल स्टोर 6260293137, ब्लॉक बगीचा फर्म जी एस मेडिकल स्टोर 9406421000, ब्लॉक कांसाबेल फर्म अग्रवाल मेडिकल स्टोर 9630949630 एवं ब्लॉक फरसाबहार फर्म चौधरी मेडिकल स्टोर 9691313553 शामिल हैं।

     आमजन से अनावश्यक दवाओं का संग्रहण न करने की अपील करते हुए नियमित दवाओं की आवश्यकता वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श से दवाएं पहले सुरक्षित रख लेने की सलाह दी गई है। आपातकाल में शासकीय अस्पताल, जन औषधि केंद्र, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से दवाएं प्राप्त किया जा सकता है।

     जिला प्रशासन जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर ’सतत निगरानी’ रख रहा है।

  • बिजली-पानी की समस्या हो तो सीधे करें संपर्क” : भाजपा किसान मोर्चा नेता शिव प्रकाश तिवारी ने जारी किया 24×7 हेल्पलाइन संदेश, बोले— साय सरकार में जनता की परेशानी पर तुरंत होगी कार्रवाई

    बिजली-पानी की समस्या हो तो सीधे करें संपर्क” : भाजपा किसान मोर्चा नेता शिव प्रकाश तिवारी ने जारी किया 24×7 हेल्पलाइन संदेश, बोले— साय सरकार में जनता की परेशानी पर तुरंत होगी कार्रवाई

    बिजली और पानी की समस्या पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश तिवारी ने जारी किया हेल्पलाइन संदेश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : शिव प्रकाश तिवारी

    जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर रहने का किया वादा

    हेल्पलाइन नंबर 6263225456 शिव प्रकाश तिवारी

    जशपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश तिवारी ने जशपुर जिले की जनता के लिए सोशल मीडिया पर एक विशेष और महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। उन्होंने जिलेवासियों को आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बिजली और पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे चौबीसों घंटे तत्पर हैं।

    सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में शिव प्रकाश तिवारी ने कहा, “जशपुर में बिजली  या पेयजल  की समस्या होने पर जिलेवासी बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।” प्रदेश की भाजपा सरकार और जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “राज्य में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को हमेशा हमारे जिले की चिंता रहती है। वे सदैव जशपुर के विकास और यहाँ की जनता की खुशहाली के प्रति संकल्पित हैं।”

    भाजपा नेता ने प्रशासनिक सजगता पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता से जुड़े जनहित के कार्यों में किसी भी विभाग की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा जनता के काम में ढिलाई बरती जाती है, तो उसे शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा।

    जनता के लिए संपर्क का पता: शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि संगम चौक, तिवारी कॉलोनी स्थित उनका निवास स्थान जनता के लिए हमेशा खुला है। क्षेत्र का कोई भी नागरिक बिजली, पानी या अन्य किसी सार्वजनिक समस्या को लेकर सीधे उनसे मुलाकात कर सकता है।

    इस संदेश के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने एक बार फिर जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और विश्वास दिलाया है कि साय सरकार में हर नागरिक की समस्या का त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

  • रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो ने खोली बर्बरता की पोल, ‘पागल’ कहकर बांधा, फिर डंडे और सरिया से पीटा…एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो ने खोली बर्बरता की पोल, ‘पागल’ कहकर बांधा, फिर डंडे और सरिया से पीटा…एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 मई 2026 को पीड़ित प्रार्थी जोगेंद्र बढ़ाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झारपारा बागबहार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वह अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था, इसी दौरान उसके पड़ोसी आरोपी नवीन बंजारा व दिनेश बंजारा जो कि आपस में भाई हैं के द्वारा प्रार्थी को पागल कहते हुए, गंदी-गंदी गाली दी जा रही थी। प्रार्थी के द्वारा गाली देने का कारण पूछने पर, आरोपी गण के द्वारा नाराज होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थी को पागल कहते हुए रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी, इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया गया था।

    प्रकरण में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 191(2)(3), 190 व 333 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े चार आरोपियों क्रमश: – 1. नवीन बंजारा उम्र 35 वर्ष, 2. भगवती बंजारा उम्र 60 वर्ष, 3. दिनेश बंजारा उम्र 42 वर्ष, 4. अंजुलता बंजारा उम्र 31 वर्ष सभी निवासी ग्राम झारपारा बागबहार, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) को हिरासत में लिया गया।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपीगणों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी, डंडा व लोहे की सरिया को भी जप्त किया गया है।

  • सुशासन तिहार 2026 में जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान—19 मई को कुरडेग और रेमने में लगेंगे विशेष जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीण सीधे प्रशासन तक पहुंचाएंगे अपनी बात

    सुशासन तिहार 2026 में जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान—19 मई को कुरडेग और रेमने में लगेंगे विशेष जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीण सीधे प्रशासन तक पहुंचाएंगे अपनी बात

    सुशासन तिहार 2026: कुरडेग और रेमने में 19 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मई 2026 को बगीचा जनपद के ग्राम कुरडेग और मनोरा जनपद के रेमने में शिविर लगाए जाएंगे। कुरडेग शिविर में कुरेडग, सामरबार, मैनी, दुर्गापारा, सरडीह, बिमड़ा, नटकेला, झगरपुर, पेटा, जुरगुम, बगडोल, खन्ताडांड, जुजगु और पसिया के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी प्रकार रेमने के शिविर में करडीह, अलोरी, तालासिली, ओरकेला, पटिया, रेमने, पंडरसिली, सोनक्यारी, गीधा, अंधरझर, बहेरना, बेंजोरा, खम्हली, कारादरी, अजधा के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

     सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।

     कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

  • जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त—एग्रीस्टेक पंजीयन के लंबित वेरिफिकेशन एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश, फौती-नामांतरण और बंटवारा प्रकरण पंचायत स्तर पर ही होंगे निराकृत

    जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त—एग्रीस्टेक पंजीयन के लंबित वेरिफिकेशन एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश, फौती-नामांतरण और बंटवारा प्रकरण पंचायत स्तर पर ही होंगे निराकृत

    एग्रीस्टेक पंजीयन के पेंडिंग वेरिफिकेशन को तेजी से करे पूर्ण

    फौती, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण पंचायत स्तर पर ही करे निराकृत

    सुशासन तिहार के आवेदनों का भी करे पूर्ण निराकरण

    कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन उपरांत आवेदनों के पेंडिंग अप्रूवल और वेरिफिकेशन कार्यों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके लिए राजस्व अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड अपडेशन की शिकायत नहीं आनी चाहिए सभी रिकॉर्डों का ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरणों में सक्रियता दिखाते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने पंचायत स्तर पर फौती, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह होने वाले ग्रामीण सचिवालय में स्थानीय स्तर पर ही समस्या का समाधान हो जाएगा। कलेक्टर श्री व्यास ने सुशासन तिहार के आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण सुनिश्चित करे, जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल सके। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, सभी एसडीएम सहित वीसी के माध्यम से जिले के तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

    प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी –

    कलेक्टर श्री व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार, सीमांकन, स्वामित्व योजना, आरबीसी 6-4 सहित सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना, मसाहती गांव सर्वेक्षण, किसान किताब में आधार प्रविष्टि, डिजिटल हस्ताक्षर से अभिलेख सत्यापन, भू-नक्शा अद्यतन, भू-बंटन रिकॉर्ड दुरुस्ती तथा त्रुटि सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी अमले सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को प्रकरणों के निराकरण में त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को भी विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

  • कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से बिरहोर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी मुहिम—विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों से आजीविका संवर्धन का दिया गया प्रशिक्षण

    कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से बिरहोर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी मुहिम—विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों से आजीविका संवर्धन का दिया गया प्रशिक्षण

    कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर बिरहोर समुदाय के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित

    आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में विगत दिवस राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहराखार में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिरहोर समुदाय को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आजीविका के विभिन्न साधनों का विकास करना था। वर्तमान में बिरहोर समुदाय के परिवार आजीविका के लिए मुख्य रूप से मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं दोना-पत्तल निर्माण जैसे कार्यों से जुड़े हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा मछली पालन के वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पशुओं एवं पक्षियों की उचित देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन, रोगों की रोकथाम एवं उपचार तथा उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया।

     प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा इन गतिविधियों के संचालन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके व्यावहारिक समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि समुदाय के लोग इन व्यवसायों को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी तरीके से संचालित कर सकें। बिरहोर समुदाय की आय में वृद्धि एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से भविष्य में लाख उत्पादन एवं मछली पालन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे समुदाय के लोगों को अतिरिक्त स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित बिरहोर समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण को अपने जीवन स्तर एवं आजीविका संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • जशपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त रुख—शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश, स्वच्छता से लेकर राशन वितरण तक हर व्यवस्था पर बढ़ाई निगरानी

    जशपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त रुख—शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश, स्वच्छता से लेकर राशन वितरण तक हर व्यवस्था पर बढ़ाई निगरानी

    कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

    शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश

    दुकानों से अनिवार्य रूप से यूजर चार्ज लेने, डस्टबीन रखने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा

    जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

     खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राशन कार्डधारियों के शेष ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध राशन कार्डों की जांच कर अपात्र एवं मृत व्यक्तियों के नाम हटाने को कहा। साथ ही राशन वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा शिकायतों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर ने पेट्रोल और डीज़ल की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने शेष आंगनबाड़ी भवनों एवं शौचालय निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लंबित ई-केवाईसी कार्य जल्द पूरा करने तथा रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की आपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेंशन हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

     पशुधन विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने नस्ल सुधार के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी पात्र पशुपालक एवं डेयरी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने शेष शासकीय तालाबों का नियमानुसार पट्टा वितरण करने, एनएफडीबी अंतर्गत मत्स्य पालक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गुणवत्ताहीन निर्माण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए बैंक लिंकेज मजबूत करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने और आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा में कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों से अनिवार्य रूप से यूजर चार्ज लेने, दुकानों में डस्टबीन रखने तथा प्रतिदिन कचरा साफ कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपद पंचायत सीईओ और संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • KPL 2026 चैप्टर 4 बना रोमांच का केंद्र—LSG पर DC की 9 विकेट से करारी जीत और GT को हराकर PBKS की 4 विकेट से धमाकेदार वापसी, खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    KPL 2026 चैप्टर 4 बना रोमांच का केंद्र—LSG पर DC की 9 विकेट से करारी जीत और GT को हराकर PBKS की 4 विकेट से धमाकेदार वापसी, खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    कुनकुरी : नगर का खेल मैदान रविवार को एक बार फिर क्रिकेट के जुनून और रोमांच से गूंज उठा, जहां KPL चैप्टर 4 के लीग मुकाबलों ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। हर गेंद पर बढ़ता उत्साह, हर चौके पर तालियों की गड़गड़ाहट और हर विकेट पर उठता शोर—पूरा माहौल किसी बड़े क्रिकेट महाकुंभ जैसा नजर आया। दिन के दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक आखिरी गेंद तक रोमांच में डूबे रहे।

    पहला मुकाबला Kunkuri Capitals DC और Kunkuri Super Giants LSG के बीच खेला गया, जिसमें LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 99 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान सोभित ने 21 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि भारत बघेल ने मात्र 8 गेंदों में 25 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को तेज फिनिश दिलाया। लेकिन DC के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए LSG को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। आफताब अंसारी, छोटू निषाद और रविराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।

    जवाब में उतरी DC की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। अरुण लकड़ा ने 19 गेंदों में नाबाद 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कैश ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। DC ने केवल 1 विकेट खोकर 9.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी के लिए अरुण लकड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    दूसरा मुकाबला Kunkuri Kings PBKS और Kunkuri Titans GT के बीच खेला गया, जिसमें गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 82 रन बनाए। श्रीराम बघेल ने 23 रन और प्रदीप के. नांदे ने 20 रन का योगदान दिया, लेकिन PBKS के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से रन गति को नियंत्रित रखा। डोलरिच और अभिमन्यु सेठ ने 2-2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

    83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी PBKS की शुरुआत भले ही लड़खड़ा गई हो, लेकिन पंकज ने 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। वहीं अरुण कुमार सन्यासी ने मात्र 9 गेंदों में नाबाद 23 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। PBKS ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीतकर दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पंकज को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    आयोजन और व्यवस्था

    KPL चैप्टर 4 का सफल संचालन KPL चेयरमैन CA बिनीत कुमार जिंदल, सचिव महेश त्रिपाठी एवं KPL 2026 अध्यक्ष चेतन “चिंटू” गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति में आशीष सिंह, विवेक बजाज, प्रकाश राणा, राजा बघवार, लिंकन केरकेट्टा, अर्जू नागेसिया एवं कानम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    मैचों में अंपायरिंग आशीष नायक, प्रीतम महंत, मयूर गर्ग, अभिषेक झा, अरविंद नांदे एवं सुधीर सिन्हा ने निभाई। कमेंट्री टीम सुनील राय, रवि चौहान, नितीश शर्मा, राहुल बजाज, राकेश सिंह, ओम गुप्ता एवं विनय संवाशी ने अपने जोशीले अंदाज से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। स्कोरिंग का कार्य सारांश सिंह “गन्नू” एवं समीम शेख ने संभाला।

    प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000, उपविजेता को ₹51,000, तृतीय स्थान को ₹21,000 एवं चतुर्थ स्थान को ₹11,000 के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार साक्षी वस्त्रालय (राहुल गुप्ता) के सौजन्य से, “ऑरेंज कैप” नमोकार मोबाइल द्वारा तथा “मैन ऑफ द सीरीज” पुरस्कार संतोष गुप्ता द्वारा ₹3000 एवं ट्रॉफी के रूप में दिया जाएगा।