पढ़ाई में आर्थिक मदद बनेगी नई उड़ान! जशपुर के दिव्यांग छात्रों को मिलेगी ₹6 से ₹12 हजार तक सालाना प्रोत्साहन राशि, 2026-27 के आवेदन शुरू

जशपुर : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांगजन छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, स्नातक, स्नातकोत्तर, चिकित्सा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत दिव्यांगजन विद्यार्थियों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नियमित रूप से…

Read More

जशपुर शहर में खुलेंगी 5 नई सरकारी राशन दुकानें! पात्र-अपात्र संस्थाओं पर दावा-आपत्ति का मौका, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उचित मूल्य दुकानों के युक्तियुक्तकरण योजना के तहत नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में 05 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानें खोली जाएंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार 500 राशनकार्ड वाले क्षेत्र के लिए 01 नई उचित मूल्य दुकान स्थापित की जाती है। इसी आधार पर जशपुर नगर के लिए 05 नई दुकानें खोले जाने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच समिति से परीक्षण-जांच की गई है। खाद्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि संस्था-समिति का पात्र-अपात्र होने संबंधी दावा-आपत्ति 31 अगस्त 2026 तक स्वयं उपस्थित…

Read More

मयाली में मॉक एक्सरसाइज से मचा हड़कंप! अमोनिया गैस रिसाव का खौफनाक सीन, टैंकर पलटते ही दौड़ा प्रशासन, NDRF-SDRF ने संभाली कमान

कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न : जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर सेना, एनडीआरएफ,एसडी आर एफ,स्वास्थ्य विभाग,फूड विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और स्काउट गाइड बच्चों का भी सराहनीय सहयोग रहा जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा आज कुनकुरी विकास खंड के को ग्राम खण्डसा (मयाली) में आयोजित अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज किया गया। कुनकुरी एसडीएम श्री नंद जी पांडे और नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग,नगर सेना और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज रनिंग…

Read More

बारिश से सराबोर जशपुर! 20 अगस्त तक 6542.4 मिमी वर्षा दर्ज, मनोरा में सामान्य से 141.7% अधिक बारिश ने बनाया खास रिकॉर्ड

जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 20 अगस्त 2026 तक 6542.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 7411.6 मिमी रही है। जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 88.3 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 61.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। 01 जून से अब तक तहसील मनोरा में 1009.7 मिमी, कुनकुरी में 893.1 मिमी, सन्ना में 797.0 मिमी, कांसाबेल में 702.4 मिमी, बगीचा में 620.1 मिमी,…

Read More

चेकमेट के लिए तैयार जशपुर! पहली बार अखिल भारतीय FIDE रेटेड शतरंज प्रतियोगिता, 50 हजार का टॉप पुरस्कार और देशभर के खिलाड़ियों की होगी भिड़ंत

जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम 29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुर : जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में होगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता…

Read More

सोशल मीडिया के दावे पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा खुलासा! जशपुर जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर, वायरल पोस्ट को बताया भ्रामक

सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुर : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पोस्ट के संबंध में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त पोस्ट में दी गई जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ सभी चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के…

Read More

स्वच्छ जशपुर, नशामुक्त जशपुर का संकल्प! MYBharat के अभियान में युवाओं की जोरदार भागीदारी, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया जशपुर : जिले में MYBharat एवं जिला प्रशासन के समन्वय से स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन  MYBharat जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से 1 से 15 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते…

Read More

राशन नहीं मिलने की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, पोड़ी के हितग्राहियों को मिला जून का चावल; शिकायत का हुआ समाधान

पोड़ी की राशन दुकान में चावल वितरण की शिकायत का हुआ निराकरण, जून माह का खाद्यान्न किया गया वितरित जशपुर : जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में सरपंच द्वारा चावल नहीं दिए जाने संबंधी खबर प्रकाशित हुई थी। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक जशपुर द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि आश्रित ग्राम रतिया के हितग्राहियों का ई-पोस मशीन में बायोमेट्रिक लगाकर खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ था।  खाद्य अधिकारी ने बताया कि सभी शिकायतकर्ता हितग्राहियों को शिकायत माह जून 2026 का खाद्यान्न…

Read More

खबर का असर: सतीघाट शिवधाम का कीचड़ भरा पहुंच मार्ग हुआ दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिली राहत—अब आवागमन पूरी तरह सामान्य

जशपुर : जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सतीघाट कोतबा स्थित शिवधाम तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत कर दी गई है। विभाग के अनुसार मार्ग पर कीचड़ की स्थिति अस्थायी थी और अब आवागमन सामान्य है। अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप-संभाग पत्थलगांव ने बताया कि सतीघाट में स्टाप डेम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण के दौरान नहर पक्कीकरण हेतु हुई खुदाई और लगातार बारिश के कारण सी.सी. रोड के किनारे की मिट्टी बह गई थी, जिससे सड़क आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त…

Read More

डूबने और सर्पदंश से हुई मौत पर शासन की मदद, जशपुर के 4 प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4…

Read More