जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त श्रीमती राखी अग्रवाल की अध्यक्षता में टैक्स बार एवं व्यापारी संघ की बैठक संपन्न जशपुर : वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग, जशपुर द्वारा विभागीय कार्यालय में टैक्स बार एवं जिला व्यापारी संघ के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जीएसटी विभाग की संयुक्त आयुक्त श्रीमती राखी अग्रवाल ने की। इस दौरान सहायक आयुक्त नरेन्द्र गोस्वामी एवं उनकी टीम और आयकर सलाहकार उपस्थित रहे। बैठक में जीएसटी पंजीयन, रिटर्न दाखिल करने, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-वे बिल तथा जीएसटी से संबंधित नवीन…
Read MoreCategory: जशपुर
स्कूलों में पुलिस का ‘डबल एक्शन’ : सेवा संकल्प अभियान में पुलिस का अनोखा अंदाज, स्कूलों में बच्चों के साथ लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण के साथ यातायात नियमों की जिम्मेदारी का पढ़ाया पाठ.
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस जवानों ने स्कूल परिसरों में किया पौधारोपण, बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक. कुनकुरी/दोकड़ा : सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले में पुलिस जवानों ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया। दोकड़ा चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्कूल परिसरों में जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस के इस अभियान ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के साथ…
Read Moreकहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में जशपुर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, 33 जिला स्तरीय विजेताओं को मिला सम्मान; मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए बुनियादी कौशल पर जोर
नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरी: जिला पंचायत सीईओ जशपुर : जिला प्रशासन और ओपन लिक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों में भाषा कौशल विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित नन्हे सितारे कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। नवीन सामुदायिक भवन…
Read Moreजशपुर में विद्यार्थियों को नशे और गलत एंटीबायोटिक इस्तेमाल के खिलाफ किया जागरूक, स्वस्थ जीवनशैली के साथ दवाओं के जिम्मेदार उपयोग का दिया संदेश
नशा मुक्ति एवं एएमआर के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक जशपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक एवं गलत उपयोग से होने वाले एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक का…
Read Moreजशपुर में 1 अक्टूबर को सजेगा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का भव्य मंच, ‘सियान आइडल’ फाइनल में दिखेगा बुजुर्गों का हुनर; स्वास्थ्य जांच से लेकर बस पास व सहायक उपकरण तक मिलेंगी सुविधाएं
सेवा संकल्प अभियान: जशपुर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं सियान आइडल प्रतियोगिता का फाईनल आयोजन 01 अक्टूबर को जशपुर : जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 एवं जशपुर सियान आइडल फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत होंगी, जबकि अध्यक्षता विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में…
Read Moreग्रामीणों को मिली विकास की दोहरी सौगात, दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट और ₹3 लाख का रंगमंच तैयार; धार्मिक-सामाजिक आयोजनों को मिली नई सुविधा
ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, दुर्गा पूजा स्थल पर रंगमंच और हाई मास्ट लाइट की सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से से रंगमंच का निर्माण, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर : कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंजारा के आश्रित ग्राम श्री टोला में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से 3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया…
Read Moreबच्चों के हाथों में किताबें, मन में संस्कार : सेवा संकल्प कार्यक्रम में कौशल्या साय ने शिक्षा सहयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश, न्यौता भोज में हुई सम्मिलित.
बच्चों में अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक – कौशल्या साय कोरवाटोली में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में हुई सम्मिलित,कोरवा बच्चों को स्कूल बेग,पेन व टीशर्ट किया भेंट. कुनकुरी : शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कारों और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी है। जशपुर के कोरवाटोली में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम ने इसी संदेश को सार्थक रूप दिया। कौशल्या साय ने कोरवा बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें स्कूल बैग, पेन और टी-शर्ट भेंट किया तथा न्यौता भोज में सम्मिलित हुईं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के…
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएं, 42 आवेदनों पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से…
Read Moreगांधी जयंती पर जशपुर में 35 घंटे का शुष्क दिवस, 1 अक्टूबर रात 10 बजे से 3 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक सभी मदिरा दुकानें और बार रहेंगे बंद
गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित, जशपुर जिले में मदिरा दुकानें रहेंगी बंद जशपुर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को “गांधी जयंती” के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 03 अक्टूबर 2026 की सुबह 10:00 बजे तक जिला जशपुर की समस्त देशी, विदेशी, कंपोजिट मदिरा दुकान तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता एवं बार पूर्णतः बंद…
Read Moreजशपुर में प्रकृति संरक्षण की नई पहल: जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर युवाओं को किया जागरूक, नागरिक विज्ञान से जोड़ने पर जोर
सेवा संकल्प अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़ने और प्रकृति संरक्षण में सहभागिता पर दिया गया जोर जशपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वनमण्डल द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन मुख्यालय रायपुर से विषय विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं कृषि विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर के रिसर्च एसोसिएट श्री यमलेश निषाद ने जलवायु परिवर्तन के कारणों, पर्यावरण एवं जैव विविधता पर प्रभाव…
Read More