एक खेत, दोहरा मुनाफा! ऑयल पाम की खेती पर सरकार की मेहरबानी, पौधे से सिंचाई और इंटरक्रॉपिंग तक किसानों को मिलेंगे कई लाभ

ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत, 43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान जशपुर : देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से संचालित ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल – ऑयल पाम’ योजना जशपुर जिले में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत जिले को 100 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 43 हेक्टेयर भूमि पर ऑयल पाम…

Read More

युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा देशभर में पहचान का मंच! विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवा जुड़ेंगे राष्ट्र निर्माण से, जिला-राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक मिलेगा मौका

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच जशपुर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देश के युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जशपुर जिले में भी इस अभियान को अधिक…

Read More

जशपुर की महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल! महतारी वंदन की ₹1000 मासिक सहायता से एनीमा खलखो बच्चे के भविष्य के लिए बचा रहीं ₹500, बढ़ा आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना से महिलाओं को घरेलू जरूरतों की पूर्ति में सहूलियत मिल रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। जिला जशपुर के ग्राम पुरनानगर की निवासी श्रीमती एनीमा खलखो ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए काफी सहायक साबित हो…

Read More

जशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार! 10 सितंबर तक 7,685.9 मिमी वर्षा दर्ज, सामान्य बारिश का 83.8% कोटा पूरा, मनोरा में औसत से 30% ज्यादा बरसे बादल

जिले में 01 जून से अब तक 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 83.8 प्रतिशत जशपुरनगर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 10 सितम्बर 2026 तक कुल 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 9171.6 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 83.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में जिले में कुल 4.9 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा कुनकुरी में 2.6 मिमी, बगीचा में 1.8…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर: शिक्षा विभाग में फिर बड़ा एक्शन! फरसाबहार BEO दुर्गेश देवांगन हटाए गए, जिला पंचायत अटैच; आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के आरोप जांच में प्रथम दृष्ट्या सही, कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त प्रहार

जशपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार, मानसिक प्रताड़ना व आर्थिक शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे फरसाबहार BEO दुर्गेश देवांगन हटाए गए, जिला पंचायत अटैच जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर रोहित व्यास ने की सख्त कार्रवाई; स्वामी आत्मानंद स्कूल तपकरा के प्रभारी प्राचार्य सी.आर. भगत को सौंपी गई नई जिम्मेदारी जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिक्षा महकमे में लंबे समय से चल रही मनमानी, भ्रष्टाचार और शोषण की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने बड़ा हंटर चलाया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर: शिक्षा विभाग में फिर मचा हड़कंप! कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा प्रहार, फरसाबहार BRCC देवेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित—आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के आरोप जांच में प्रथम दृष्टया सही!

कलेक्टर रोहित व्यास का कड़ा प्रहार: फरसाबहार BRCC देवेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना व भ्रष्टाचार की शिकायत जांच में पाई गई सही; शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप जशपुर : प्रशासनिक शुचिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली को लेकर जशपुर जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, पद के दुरुपयोग, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोपों में घिरे फरसाबहार के प्रभारी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक (BRCC) श्री देवेन्द्र सिंह (मूल पद: उच्च…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर: शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप! कलेक्टर का बड़ा एक्शन, फरसाबहार के प्रभारी ABEO रविन्द्रनाथ साय हटाए गए और DEO ऑफिस अटैच; जांच में गंभीर आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि!

जशपुर में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: फरसाबहार के प्रभारी ABEO रविन्द्रनाथ साय हटाए गए, DEO कार्यालय में किया गया अटैच आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप; जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया पुष्टि के बाद कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी किया आदेश जशपुर / फरसाबहार : जशपुर जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। विकासखंड फरसाबहार में पदस्थ प्रभारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) श्री रविन्द्रनाथ साय के विरुद्ध गंभीर शिकायतों की…

Read More

लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे पक्षकारों के लिए बड़ी राहत! 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, राजीनामे से मोटर दुर्घटना, बैंक, नगर निकाय और अन्य लंबित मामलों के निपटारे का मौका

12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन किये जाने हेतु माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जशपुर की अध्यक्षता में जिला न्यायालय जशपुर एवं अधीनस्थ न्यायालयों के मध्य दिनांक 09 सितंबर को जिला…

Read More

विशेष लेख : किसान मधुसुदन के लिए गौपालन बना मजबूत आय का साधन, 27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध, गौपालन आय का उत्तम साधन

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिले के नगर पंचायत बगीचा के किसान मधुसुदन भगत पिछले कई वर्षों से समर्पण और मेहनत के साथ गौपालन को सफल व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ा रहे है। आधुनिक तकनीकों और पशुधन विकास विभाग की मदद से उन्होंने अपने पशुपालन को एक प्रेरणादायक मॉडल बना दिया है। मधुसुदन की कहानी 2005 से बड़े रूप में गौपालन का काम कर रहे हैं। 27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर से ज्यादा…

Read More

जशपुर में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की अनोखी पहल! 9वीं-10वीं के छात्रों को सिखाए गए जीवन के 10 जरूरी कौशल, तनाव से निपटने से लेकर सही निर्णय लेने तक हुई खास ट्रेनिंग

जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 08 सितंबर 2026 को कल्याण आश्रम उ.मा.वि विद्यालय जशपुर में आयोजित की गई थी। कार्यशाला में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।  कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित जीवन कौशल के 10 महत्वपूर्ण आयामों के बारे में विस्तार से बताया गया।…

Read More