जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया हौसला, प्रोत्साहन राशि पाकर परिजनों ने सीएम का जताया आभार जशपुर, 22 अगस्त 2025/ प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। जशपुर जिले के झोलंगा गांव की नन्हीं सरस्वती नायक इसका जीवंत उदाहरण है। दिव्यांग होने के बावजूद सरस्वती ने अपने हौसले और लगन से नागपुरी संगीत की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है।कम उम्र में ही उसकी मधुर आवाज और गहन साधना ने लोगों का दिल जीत लिया है। सरस्वती की यह संघर्षभरी…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…
Read Moreजिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, अब हर मरीज को समय पर मिलेगी जरूरी दवाइयाँ और आपात सेवाएं
जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति का कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर ने 108 एवं 102 के अंतर्गत संचालित वाहनों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समय पर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने हेतु दो ड्राइवरों द्वारा शिफ्ट वार कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को विशेष पिछड़ी…
Read Moreजशपुर: बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन प्रशिक्षण, 50 किसानों को सिखाई गई वैज्ञानिक तकनीकें और आधुनिक उपाय
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ विज्ञान से व्यवहार तक शीर्ष से ज़िले के बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन हेतु किसानों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची की वैज्ञानिक-बी डॉ. निधि सु्खिजा तथा सहायक निदेशक रेशम श्री श्याम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमआरएमए मेरा रेशम मेरा अभियान पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने समझाया कि “मेरा” शब्द का तात्पर्य है “हम इसे अर्जित करते हैं”, जो किसानों में स्वामित्व…
Read More10 साल पुराने जख्म पर मरहम: विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर के मजदूर को कृत्रिम पैर, अब मुस्कान लौटेगी जिंदगी में
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्योधन राम की जिंदगी एक बार फिर नई मुस्कान से भर उठेगी। लगभग 10 वर्ष पूर्व हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्योधन का दायां पैर काटना पड़ा था। यह घटना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्हें रायपुर इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया है, जहां उनके लिए कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले ग्राम बोकी कारीताला निवासी दुर्योधन…
Read Moreअब छुट्टियों में भी खुलेगा जिला ग्रंथालय जशपुर, छात्रों के लिए सुबह 5 से रात 11 बजे तक अध्ययन की सुविधा
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब जिला ग्रंथालय जशपुर समस्त अवकाश के दिन में भी प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुला रहेगा। विदित हो कि जिला ग्रंथालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के द्वारा समस्त अवकाश के दिन में भी जिला ग्रंथालय खोले जाने का मांग किया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को समस्त अवकाश के दिन कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार नियमित रूप से जिला ग्रंथालय निर्धारित समय तक खुला रखेंगे।…
Read Moreट्रक ड्राइवर हत्याकांड : ढाबे पर खून से सनी वारदात, कुनकुरी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
ट्रक के खलासी ने सहकर्मी ड्राइवर को व्हील पाना से उतारा था मौत के घाट कुनकुरी, 21 अगस्त 2025 : सागर जोशी (संपादक) अदालत का ऐतिहासिक फैसला कुनकुरी जिला न्यायालय (जशपुर) में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन ने एक सनसनीखेज हत्याकांड पर बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी खिलानंद सिंह उर्फ राजू उर्फ टेढ़ू (उम्र 30 वर्ष, निवासी बरबसपुर, जिला सूरजपुर) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और ₹1000 जुर्माने की सजा सुनाई। इस पूरे प्रकरण में अपर लोक अभियोजक…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बदला स्थानीय अवकाश – अब 28 अगस्त को रहेगा नवाखाई-ऋषि पंचमी पर छुट्टी
कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन 30 अगस्त के स्थान पर 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने पूर्व में नवाखाई के अवसर पर 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए नवाखाई ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
Read Moreतालाब में डूबने से गई महिला की जान – जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की
जशपुर, 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटब, निवासी लीलावती बाई का तालाब के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भदरा साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर वर्षा अपडेट 2025: औसत से अधिक 786.2 मिमी बारिश, कुनकुरी टॉप पर और दुलदुला सबसे पीछे
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7862.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 अगस्त तक की स्थिति में 7438.8 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 83.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 878.8 मिमी, मनोरा में 990.1 मिमी, कुनकुरी में 1151.8 मिमी, दुलदुला में 477.1 मिमी, फरसाबहार में 607.4 मिमी, बगीचा में 840.7 मिमी, कांसाबेल में 735.8 मिमी, पत्थलगांव में…
Read More