जशपुर में स्वास्थ्य अभियान का बड़ा खुलासा: किशोरी बालिकाओं की सिकल सेल जांच में 4 पॉजिटिव केस, 60 की हुई स्क्रीनिंग

‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजना के तहत् किशोरी बालिकाओं का सिकल सेल-हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा 18 जून को संगम चौक स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र मिशन शक्ति हब द्वारा किशोरी बालिकाओं का सिकल सेल एनीमिया एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित करना था।…

Read More

जशपुर में मानसून की रफ्तार तेज, 23 जून को 56.3 मिमी बारिश दर्ज — कई तहसीलों में लगातार वर्षा से बढ़ी नमी

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 23 जून 2026 तक 444.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जून तक सामान्य औसत वर्षा 1111.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 56.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 53.1 मिमी, मनोरा में 69.3 मिमी, कुनकुरी में 69.6 मिमी, दुलदुला में 26.3 मिमी, फरसाबहार में 30.6 मिमी, बगीचा में 23.1 मिमी,…

Read More

जशपुर में आवास योजना का नया चरण शुरू, 1 लाख से अधिक सर्वे सूची पर ग्रामसभा में होगा अंतिम अनुमोदन — ग्रामीणों को मिलेगा दावा-आपत्ति का अधिकार

24 जून को ग्रामसभा के साथ होगी जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 की शुरुआत जशपुर : ग्रामीण विकास एवं पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए 24 जून को जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी। जिनमें बगीचा -18926, दुलदुला -8049, जशपुर -8432, कांसाबेल -9039, कुनकुरी -10535, मनोरा -7212, पत्थलगांव -24529, फरसाबहार -15649 कुल -102371 का सर्वे किया गया है। ग्राम सभा की मंजूरी के…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तेज़ी लाने के निर्देश, जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन — लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा योजना से जुड़े वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।…

Read More

जशपुर में बड़ा एक्शन प्लान: एक भी पात्र परिवार नहीं रहेगा वंचित, योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर की सख्त निगरानी

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत सभी योजनाओं से संतृप्त होंगे जिलेवासी हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण के निर्देश समय-सीमा बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा श्रमिक पंजीयन, सेवा सेतु, पीवीटीजी सर्वे और डिजिटल प्रशासन पर विशेष जोर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक में अभियान के…

Read More

जशपुर में स्वच्छता की क्रांति, 70 पंचायतों के सरपंच-सचिवों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का “मास्टर प्लान” प्रशिक्षण

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित स्वच्छ ग्राम बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सरपंच-सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जशपुर सभागार में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रथम चरण में क्रियान्वयन हेतु जिले की चयनित 70 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के…

Read More

एग्जाम अलर्ट: जशपुर में प्रवेश परीक्षा की सख्त गाइडलाइन जारी, 411 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र बना हाई-सिक्योरिटी जोन!

पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 411 परीक्षार्थी होंगे शामिल जशपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 01.15 बजे तक आयोजित होगी। जिले में 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें शास.रा.भ.रा.एन.ई.एस.स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर एवं शास. विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर शामिल हैं। दोनों केन्द्रों में कुल 411 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु श्री समीर बड़ा डिप्टी कलेक्टर, जशपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कर्मचारी चयन…

Read More

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में बड़ा बदलाव: अब आदेश से असंतुष्ट नागरिक सीधे कर सकेंगे अपील, जशपुर में जारी हुआ नया आदेश!

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत जशपुर : जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय जशपुर द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों में आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रकरण में संबंधित रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश से असंतोष है, तो वह नियमानुसार जिला रजिस्ट्रार के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। इसी तरह जिला रजिस्ट्रार के आदेश से असंतुष्ट होने पर व्यक्ति को मुख्य रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ तथा संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, रायपुर…

Read More

महिला आयोग का जशपुर में सख्त एक्शन: 6 साल के शोषण मामले में शादी के निर्देश, भरण-पोषण तय, कई विवादों का हुआ निपटारा!

‘‘आर्मी’’ अनावेदक पिछले 6 वर्ष से आवेदिका का करता था शोषण उससे एक बच्ची होने के बाद भी नहीं किया विवाह आयोग के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग करायेगा विवाह आयोग के समझाईश पर अनावेदक देगा अपनी पत्नी और बच्चों को 20 हजार रूपये का भरण-पोषण जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाँ. किरणमयी नायक एवं सदस्य, श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव के द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष जशपुर जिला-जशपुर (छ0ग0) में महिला उत्पीड़न से अन्य संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की…

Read More

एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पड़ी भारी तो होगी कार्रवाई! जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, किसानों को समय पर मिले खाद-बीज : कलेक्टर रोहित व्यास राजस्व विभाग की समीक्षा में सभी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि…

Read More