“मोदी-मोदी” से गूंजा बगिया : बीजेपी की बंपर जीत का धमाका ! कौशल्या साय ने बांटी झालमुरी के साथ खुशियां, सीएम हाउस में जीत के जश्न में झूमे कार्यकर्ता, अनोखे अंदाज़ में मनाया जीत का उत्सव.

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में भव्य जश्न. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कार्यकर्ताओं को झालमुरी बांटकर प्रसन्नता व्यक्त कर दी बधाई. जशपुर/कुनकुरी : भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में शानदार जीत के बाद जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश के बीच जीत का यह उत्सव खास बन गया, जब मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने पारंपरिक अंदाज़ में झालमुरी बांटकर सभी को बधाई दी। इस दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”…

Read More

गांव-गांव पहुंचा सुशासन: कांसाबेल के खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं का मिला सीधा लाभ, विष्णुदेव साय की पहल पर कलेक्टर रोहित व्यास ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन: कांसाबेल के खूंटीटोली में सुशासन शिविर आयोजित सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, रखीं अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा, ग्रामीणों को घर के पास ही मिले समस्याओं का समाधान: कलेक्टर रोहित व्यास जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: चेटबा उपस्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर रोहित व्यास सख्त, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मरीजों को मिले सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, लापरवाही पर होगी कार्यवाही: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने चेटबा उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज विकासखंड कांसाबेल के चेटबा उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण: बच्चों की सुविधाओं पर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त, सीटोंगा और तेतेरटोली में पेयजल-बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, खराब नलकूप को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सभी सुविधाएं मिले इसका रखे विशेष ध्यान: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र सीटोंगा और तेतेरटोली का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सीटोंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं बिजली…

Read More

बच्चों के विकास पर प्रशासन का फोकस: जशपुर में ‘लइका घर’ का निरीक्षण, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा—रोचक गतिविधियों से बढ़ेगी सीखने की जिज्ञासा, पोषण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बच्चों के विकास हेतु संचालित गतिविधियों की रोचकता बनाए रखें, ताकि सीखने की जिज्ञासा बनी रहे: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर रोहित व्यास ने लइका घर का किया अवलोकन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरना नगर स्थित लइका घर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित रचनात्मक , खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का विस्तार से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर…

Read More

जनदर्शन में आमजनों की आवाज बनी प्राथमिकता: जशपुर में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सुनी 21 आवेदनों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के सख्त निर्देश

जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  अपर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने…

Read More

जशपुर में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा: मृदा स्वास्थ्य व संतुलित उर्वरक उपयोग पर कार्यशाला संपन्न, चार जिलों के कृषि वैज्ञानिकों ने दी उन्नत खेती की रणनीति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यशाला एवं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, चार जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हुए शामिल जशपुर : कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर में “मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक के उपयोग” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026 की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक भी कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर, रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा के साथ संयुक्त रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना एवं…

Read More

दुख की घड़ी में प्रशासन बना सहारा: जशपुर में डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता मंजूर, रोहित व्यास के निर्देश पर त्वरित राहत प्रदान

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम चलनी निवासी स्व. लसु राम का डबरी ताबला में डूबने से 09 अगस्त 2025 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी जरमन के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  इसी प्रकार कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बटईकेला निवासी स्व. सलोन मिंज का कुआं…

Read More

“सरकार आपके द्वार”: फरसाकानी शिविर में 17 गांवों की भागीदारी, आवेदन से समाधान तक की प्रक्रिया होगी ऑन-द-स्पॉट, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में सुशासन तिहार बनेगा राहत का बड़ा मंच

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 06 मई को फरसाकानी में लगेगी शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, शिविर में 17 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के 31 एवं नगरीय निकायों के 5 कुल 36 क्लस्टरों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 06 मई 2026 को कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसाकानी में शिविर आयोजित किया…

Read More

पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने की पहल: जशपुर के किसान रायपुर में ट्रेनिंग लेकर बने स्मार्ट एग्री-उद्यमी, मोरिंगा से लेमनग्रास तक हाई-वैल्यू फसलों और बायबैक मॉडल से आय बढ़ाने की नई रणनीति तैयार

कृषि क्रांति की ओर जशपुर: किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से आय बढ़ाने के नए विकल्प को जाना औषधीय-सुगंधित फसलों की वैज्ञानिक खेती और सुनिश्चित बाजार से जुड़ाव पर फोकस जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा “आत्मा योजना” एवं “कृषि क्रांति अभियान” के अंतर्गत जिले के चयनित किसानों को रायपुर स्थित सेमीना एग्रो कंपनी में अध्ययन भ्रमण हेतु भेजा गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उच्च मूल्य वाली औषधीय एवं सुगंधित फसलों की वैज्ञानिक खेती से परिचित कराना और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से सुनिश्चित…

Read More