संयुक्त टीम की छापेमारी में 2220 बोरी धान जब्त, कड़ी कार्यवाही के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 2220 बोरी धान जब्त किया गया है। सभी मामलों में विधिसम्मत कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। एसडीएम पत्थलगांव की निगरानी में अवैध भंडारित 1400 बोरी धान जब्त – एसडीएम पत्थलगांव के नेतृत्व में राजस्व…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था मजबूत करने जशपुर एसएसपी की कार्रवाई: कोतवाली, बगीचा, कांसाबेल समेत 5 थानों में निरीक्षकों की नई पोस्टिंग
जशपुर पुलिस में बदलाव- 05 थानेदार हुये स्थानांतरित, इनमें से 02 थानेदारों को सायबर सेल में पदस्थ किया गया है। जशपुर : जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा 05 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है:- 1. निरीक्षक मोरध्वज देशमुख को प्रभारी सायबर सेल से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर। 2. निरीक्षक संतलाल आयाम को थाना प्रभारी बगीचा से सायबर सेल जशपुर। 3. निरीक्षक गौरव पांडेय को रक्षित…
Read Moreप्राकृतिक आपदा जनहानि केस में त्वरित राहत: कलेक्टर ने किनकेल ग्राम के मृतक युवक के परिवार को मंजूर किए 4 लाख रुपये
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम किनकेल निवासी स्व.समीर राम का तालाब के पानी में डूबने से 31 मई 2024 मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता श्रीमती मीरा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर के युवाओं के लिए गोल्डन चांस!—छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है ’युवा रत्न सम्मान’, 14 क्षेत्रों में चयन और 30 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तारीख
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ’युवा रत्न सम्मान’ की स्थापना किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों व संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने विभिन्न 14 क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों व संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय करने का निर्णय लिया है। युवा रत्न सम्मान…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवा को लेकर बड़ी सर्जरी!—कलेक्टर ने की कड़ी समीक्षा, कम प्रदर्शन पर नाराज़गी, स्टाफ शिफ्टिंग के आदेश, टीबी-मुक्त जिला अभियान तेज़
गंभीर कुपोषित बच्चों का एनआरसी में करें इलाज एवं स्वास्थ्य देखभाल छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाने चलाएं विशेष अभियान मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने संस्थागत प्रसव को दे बढ़ावा, अस्पताल में हो शत प्रतिशत प्रसव जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण मुक्ति, टीबी उन्मूलन, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन, जिले के विशेष प्रोजेक्ट…
Read Moreजशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर भव्य शपथ समारोह, हजारों नागरिकों ने ली नशा न करने की प्रतिज्ञा
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज व्यापक स्तर पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में जनप्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों, स्कूल, महाविद्यालय, स्वेच्छिक संस्थाएं और धार्मिक संगठनों के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर नशे के विरूद्व ऑनलाईन और ऑफलाईन शपथ कार्यक्रम कराया गया।
Read Moreकलेक्टर व्यास की पहल: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 21 नवंबर को दुलदुला में आयोजित होगा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला में आगामी 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 21 नवम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला…
Read Moreजशपुर के किसानों के लिए बड़ी राहत! किसान पोर्टल में पंजीयन व फसल संशोधन की तारीख बढ़ी—19 से 25 नवंबर तक मिलेगा अतिरिक्त मौका
एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का किया गया प्रावधान जशपुर : खरीफ वर्ष 2025 में एकीकृत किसान पोर्टल के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की कार्यवाही 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक करने का निर्देश जारी किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु शेष कृषक, डूबान व वन पट्टाधारी कृषकों के संबंध में प्राप्त पत्र पर नियमानुसार यथोचित कार्यवाही करने की अपेक्षा की गई…
Read Moreजशपुर में भ्रूण हत्या पर अब तगड़ी कार्रवाई! पत्थलगांव–कुनकुरी में अवैध भ्रूण जांच की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, कलेक्टर व्यास की कड़ी चेतावनी
पत्थलगांव एवं कुनकुरी विकासखंड क्षेत्र में अवैध भ्रूण जांच की साक्ष्य सहित सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम कलेक्टर व्यास की विशेष पहल से कन्या भ्रूण हत्या पर कसेगी नकेल, बालिका लिंगानुपात में होगी सुधार पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में बालिका लिंगानुपात में सुधार तथा अवैध भ्रूण परीक्षण एवं भ्रूण हत्या रोकने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव एवं कुनकुरी विकासखण्ड में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य सहित अवैध रूप से हो रहे…
Read Moreनई आपराधिक न्याय प्रणाली पर जशपुर में भव्य प्रदर्शनी—एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा: ‘दंड से न्याय की ओर बड़े बदलाव की शुरुआत’
तारीख पर तारीख का जमाना हुआ, बीते दिनों की बात नए कानून के बारे में जागरूकता के लिए जशपुर पुलिस ने, कोतवाली में लगाई प्रदर्शनी बड़ी संख्या में स्कूल, कालेजों के विद्यार्थी, टीचर व जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित जशपुर : दिनांक 17.11.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की मुख्य आतिथ्य तथा उप निदेशक अभियोजन सुरेश कुमार साहू, सहायक निदेशक अभियोजन विपीन शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी विवेक शर्मा, आरती खटकवार व वरिष्ठ समाज सेवी मैनेजर राम की उपस्थिति में सिटी…
Read More