मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नवाचारी पहल ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री ने पूछा क्या क्या सीखे हो, छात्रा ने कहा 20 तक पहाड़ा याद है अब पूरे जशपुर जिले के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन शिक्षक-पालक-विद्यार्थी की सहभागिता से मजबूत होगी सीखने की नींव जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस अपने निज निवास बगिया से जशपुर जिले की अभिनव शैक्षणिक पहल ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। फरसाबहार विकासखंड में सफल पायलट परियोजना के रूप में संचालित इस कार्यक्रम को अब…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर वनमण्डल ने रचा विश्व रिकॉर्ड : एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मिला सम्मान
जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र जशपुर : प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के रोपण एवं प्रसार का कार्य संपादित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 19 जून को बगिया…
Read Moreमोदी सरकार के 12 वर्ष बने विकास का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां, कहा—गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव में भारत ने रचा नया इतिहास
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक, देश ने हर क्षेत्र में किया अभूतपूर्व विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को किया सम्मानित स्वच्छ भारत, जनधन, आवास, बिजली और बुनियादी सुविधाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में लाया सकारात्मक बदलाव जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत…
Read Moreधरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जशपुर में ऐतिहासिक आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डोंडराही में प्रतिमा का अनावरण कर जनजातीय गौरव, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण का दिया संदेश
भगवान श्री बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य डोंडराही में उनकी प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 37 लाख रुपये की घोषणा जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत करमा के डोंडराही में धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्मवर्ष के उपलक्ष्य पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। आज से यह…
Read Moreग्राम रनपुर के श्री गणेश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम रनपुर के श्री गणेश भगवान मंदिर में की पूजा-अर्चना प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम रनपुर स्थित श्री गणेश भगवान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ कर प्रदेश में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। इस अवसर…
Read Moreजशपुर की सड़कों पर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल की पैनी नजर: निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने जशपुर के सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सड़क के निर्माण कार्यों को गंभीरता से करने के दिए सख्त निर्देश जशपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का 18 और 19 जून 2026 को निरीक्षण किया गया उन्होंने रौनीघाट से बगीचा मार्ग, बगीचा से चराईडांड मार्ग तथा नवीन मेडिकल कॉलेज जशपुर के लिए पहुंच मार्ग निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण…
Read Moreबगीचा नगर पंचायत के सीएमओ पर कलेक्टर की सख्ती: निजी व्यक्ति को अनुमति देने के मामले में जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
बगीचा नगर पंचायत सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने बगीचा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षितिज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ बगीचा द्वारा पत्र क्रमांक 358 दिनांक 22 मई 2026 के माध्यम से एक निजी व्यक्ति को नगर पंचायत बगीचा क्षेत्रांतर्गत मकानों में ए.सी.पी. सीट नंबर प्लेट लगाने एवं निर्धारित शुल्क वसूलने हेतु अनुमति प्रदान की गई थी। कलेक्टर ने माना है कि अनुमति जारी करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति, परिषद का…
Read Moreजशपुर के 71 हजार से अधिक किसानों को कल मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी DBT के जरिए खातों में भेजेंगे राशि
पीएम किसान की 23वीं किस्त कल जारी होगी, जशपुर के 71 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा 14.30 लाख रुपये प्रधानमंत्री कल पश्चिम बंगाल से करेंगे DBT ट्रांसफर, जिले में Webcast के जरिए लाइव प्रसारण जशपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 71,517 पात्र किसानों के खाते में 23वीं किस्त की राशि 20 जून 2026 को दोपहर 3:45 बजे ट्रांसफर की जाएगी। कुल 14.30 लाख रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, जिला-हुगली…
Read Moreकुनकुरी में जैविक खेती को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 जून को करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, किसानों को देंगे महत्वपूर्ण संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे मुख्य अतिथि 20 जून को कुनकुरी कृषि महाविद्यालय में करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जैविक खेती कार्यशाला तथा भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 20 जून 2026 शनिवार को प्रातः 11 बजे से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी, जिला जशपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी…
Read Moreमानवता की मिसाल बना जशपुर प्रशासन: 70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला सुरक्षित आश्रय, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में कराई गई तत्काल व्यवस्था
70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में आश्रय, कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई जशपुर : जशपुर विकासखण्ड के ग्राम कोमडो निवासी श्री सुखराम उरांव की 24 वर्षीय दिव्यांग पुत्री बालती बाई, जो 70 प्रतिशत सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित है, के लिए आवास सदन उपलब्ध कराने का आवेदन कलेक्टर श्री रोहित व्यास के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर समय-सीमा में इसे पंजीबद्ध कर निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था। बालती बाई की माता का पूर्व में ही देहांत हो…
Read More