रजत महोत्सव पर आयुष विभाग की पहल: जशपुर जिले में 12 दिनों तक चलेगा मुफ्त आयुष स्वास्थ्य शिविरों का सिलसिला, प्रत्येक ब्लॉक के बाजार डांड़ में आयोजन

रजत महोत्सव पर जशपुर जिले में विकासखण्डवार निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन शिविर 11 से 22 दिसंबर तक तक होगा संचालित जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिले में विकासखण्डवार निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित रहेंगे। शिविरों में सामान्य रक्त परीक्षण सहित अन्य आयुष स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड जशपुर में 11 दिसंबर को बाजार डांड़ पोरतेंगा में…

Read More

कांसाबेल में प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: तीन ठिकानों पर धावा, 3,700 बोरी यानी 1,480 क्विंटल अवैध धान जप्त; पूरी खेप सहकारी समिति के सुपुर्द

अवैध रूप से संचित धान पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कांसाबेल क्षेत्र में तीन स्थानों से कुल 1,480 क्विंटल धान जप्त जशपुर :  जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण, अवैध परिवहन तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व एवं खाद्य विभाग ने तहसील कांसाबेल क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 1,480 क्विंटल (3,700 बोरी) अवैध धान जप्त कर प्रशासनिक कब्जे में लिया गया। पहली कार्रवाई में ग्राम नारियलडांड में लालचंद के मकान में पंकज…

Read More

कुनकुरी में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2.62 करोड़ की नेचुरोपैथी भवन सौगात देकर बदली नगर की तस्वीर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात. जशपुर : कुनकुरी नगर की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भवन तैयार हो जाने के बाद कुनकुरी नगरवासियों को प्राकृतिक चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधा अपने ही नगर में उपलब्ध होगी।यह भवन न सिर्फ लोगों को आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस की बड़ी कामयाबी : हैदराबाद से झारखंड तक हाई-इंटेंसिटी सर्च, गुम हुईं नाबालिग बेटियां, 15 दिन में सब मिल गईं ! जशपुर पुलिस की ज़बरदस्त एक्शन से अपराधियों में खौफ.

प्रदेश व प्रदेश के बाहर से भी ढूंढ निकाला गुम बच्चियों को जशपुर पुलिस ने, किया परिजनों के सुपुर्द. थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना दुलदुला, चौकी आरा, पंडरा पाठ व सोनाक्यरी में दर्ज थे गुम इंसान के अलग-अलग मामले. चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत गुम मामले में हैदराबाद, तेलंगाना से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, गुम बच्ची को. अधिकांश मामलों में परिजनों से नाराज होकर चली गई थी बच्चियों, कुछ में शादी का झांसा दे ले गए थे आरोपी. जशपुर : जशपुर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण एक बार फिर…

Read More

रात के अंधेरे में धान तस्करी का खेल बेनकाब : जशपुर पुलिस ने उड़ाई कोचियों का नींद, बॉर्डर पर अलर्ट मोड ! पुलिस ने तीन वाहनों से पकड़ा 238 क्विंटल धान, तस्करों में हड़कंप.

धान कोचियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, फिर पकड़ा दो ट्रक व एक पिक-अप से 238 क्विंटल धान. पैट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर, कुनकुरी व चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही. सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ट्रक से 100 क्विंटल, कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत पकड़े गए ट्रक से 100 क्विंटल व कोल्हेनझरिया में पकड़े गए पिक-अप से 38 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतु सौंपा गया जिला प्रशासन को. जप्त धान की कीमत लगभग 05 लाख 01 हजार 400 रुपए. जशपुर : सरहदी इलाकों…

Read More

जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: सुपरवाइज़र राजकुमारी साहू पर प्रताड़ना, धमकी और मानदेय काटने के आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग

करमीटीकरा की सुपरवाइजर पर लगा गंभीर आरोप,कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार सहित भेदभाव और टारगेट करने मामले में कलेक्टर जशपुर से हुई लिखित शिकायत जशपुर-पत्थलगांव : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पत्थलगांव परियोजना के करमीटीकरा सेक्टर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं ने सुपरवाइजर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने इस संबंध में संघ के माध्यम से जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को ज्ञापन सौंप जांच व कार्यवाही का मांग किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में संघ…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद का सकारात्मक प्रभाव : जिस रास्ते से करता था गौ-तस्करी, वहीं खोल दिया ढाबा ! ऑपरेशन शंखनाद से अपराधी लौटा मुख्यधारा में, पुलिस से भागने वाला तस्कर, आज एसएसपी को पिला रहा चाय—अमजद की कहानी बनी चर्चा का केंद्र.

जहां से शुरू हुआ “ऑपरेशन शंखनाद” वही खुला “बबलू शंख ढाबा” एसएसपी बने पहले ग्राहक, चाय पी कर चुकाई कीमत. एसएसपी शशि मोहन सिंह की प्रेरणा से साईंटांगरटोली का कुख्यात गौ-तस्कर अमजद हजाम उर्फ बबलू अपराध की दुनिया छोड़ कर मुख्यधारा से जुड़ा “बबलू शंख ढाबा” का हुआ लोकार्पण. अमजद हजाम उर्फ बबलू के विरूद्ध गौ-तस्करी के अनेकों अपराध पूर्व से दर्ज, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की थी अपराध का रास्ता छोड़ कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील. साईंटांगरटोली में कल संपन्न हुआ कम्युनिटी पुलिसिंग का कार्यक्रम,…

Read More

ऑपरेशन अंकुश : जंगल में छोड़े गौ-वंश, पिक-अप लेकर हुआ था फरार… रात की नाकेबंदी, पीछा, गाड़ियाँ और छल, महीनों बाद तस्कर शिवचरण को पुलिस ने जांजगीर से दबोचा, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया फरार गौ-तस्करी गैंग का खिलाड़ी, भेजा गया जेल.

आरोपी गौ तस्कर माह अक्टूबर में पिक-अप वाहन से कर रहा था तस्करी, पुलिस को पीछा करते देख, गौ-वंशों को जंगल में उतार, पिक-अप वाहन लेकर हो गया था फरार, मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत का. पुलिस ने मौके से 08 नग गौ-वंशों को किया था बरामद, फरार आरोपी शिव चरण यादव को पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, पुलिस लगातार कर रही थी, फरार आरोपी शिवचरण यादव की तलाश, आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे. पुलिस ने आरोपी शिव चरण के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन क्रमांक CG11-BQ-5873 को…

Read More

महिलाओं को आर्थिक शक्ति से जोड़ने वन विभाग की बड़ी पहल: जशपुर में 10 लाख की चक्रीय निधि से जस्क्राफ्ट उत्पादन को नई उड़ान

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वन विभाग की बड़ी पहल महिला स्व-सहायता समूहों को जस्क्राफ्ट निर्माण हेतु 10 लाख की चक्रीय निधि प्रदान जशपुर : जशपुर वनमंडल द्वारा कोटानपानी जागृति, इस्माइल, राखी एवं जागरण स्वच्छता स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को जस्क्राफ्ट निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की चक्रीय निधि का चेक प्रदान किया गया। कोटानपानी की सरपंच ने कार्यक्रम में चारों समूहों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाया। वन विभाग की यह पहल स्थानीय महिलाओं को जस्क्राफ्ट उत्पादन में…

Read More

कुडूकेला नॉकआउट फाइनल में बेलटोली की ऐतिहासिक जीत : कौशल्या साय बोलीं—“खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का सर्वोत्तम माध्यम”

खेल के माध्यम से मिलती है अनुशासन की सीख : कौशल्या साय, कुडूकेला नॉकआउट फुटबॉल फाइनल में बेलटोली ने लोधमा को 3–1 से हराया, जीता खिताब जशपुर : स्थानीय मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। लोधमा को 3–1 से हराकर बेलटोली की टीम ने शानदार जीत के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिलाड़ियों के कौशल और टीमवर्क ने दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा…

Read More