जशपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन 25 सितंबर जशपुर : आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भव्य योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह योग शिविर 25 सितंबर 2026 को प्रातः 7.00 बजे, न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर नगर में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ समस्त शिक्षकों की…
Read MoreCategory: जशपुर
‘जशपुर : एक परिचय’ में संजोई गई जिले की विकास और सुशासन यात्रा IIPA और जिला प्रशासन की पहल से तैयार हुआ ‘मिनी गजेटियर’, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बनेगा महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज
जशपुर जिले के सुशासन और विकास पर आधारित रिपोर्ट ‘जशपुर : एक परिचय’ तैयार भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से तैयार हुई जिले के ‘मिनी गजेटियर’ जैसी महत्वपूर्ण अध्ययन रिपोर्ट कलेक्टर रोहित व्यास ने सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रमुख शिक्षण संस्थानों को भेंट की रिपोर्ट की प्रतियां जशपुर : भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) छत्तीसगढ़ शाखा एवं जिला प्रशासन जशपुर के संयुक्त प्रयासों से जिले में शासन, प्रशासन एवं विकास की यात्रा पर आधारित विशेष अध्ययन रिपोर्ट ‘जशपुर : एक परिचय’ तैयार की गई…
Read Moreमुख्यमंत्री साय की पहल से फरसाबहार में जल्द शुरू होगा सत्य साईं मातृ-शिशु अस्पताल ; महिलाओं और नवजातों को मिलेगी निःशुल्क आधुनिक चिकित्सा सुविधा, छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जल्द शुरू होगा फरसाबहार का सत्य सांई मातृ शिशु अस्पताल महिलाओं व नवजात शिशुओं को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा जशपुर : जिले के फरसाबहार में निर्माणाधीन सत्य सांई मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है यह अस्पताल इसी साल शुरू हो जाएगा। इसके शुरू हो जाने से छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड और ओडिसा के सीमावर्ती के जिले के जरूरतमंद मरीजों को भी मिलेगी। इस अस्पताल का संचालन देश की प्रसिद्व समाज सेवी…
Read Moreऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रात के अंधेरे में गौ-वंश तस्करी का भंडाफोड़, 08 गौ-वंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो पिक-अप जब्त, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी.
तस्कर दो पिक-अप वाहन में कर रहे थे गौ वंशों की तस्करी, मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का. पुलिस ने गौ सेवकों के सहयोग से रात्रि में चापाटोली के पास तस्करों को धर दबौचा आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. आर्यन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम आगडीह महुआ टोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर,जिला जशपुर छग, 2. राकेश राम…
Read Moreजनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 46 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश; पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष जोर
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व…
Read Moreजशपुर में मानसून की मेहरबानी, अब तक 8107.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड; मनोरा तहसील 1282.4 मिमी वर्षा के साथ सबसे आगे
जशपुर : जिले में 01 जून से अब तक 8107.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले वर्षों की औसत वर्षा 10209.8 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में औसतन 1.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 749.9 मिमी, मनोरा में 1282.4 मिमी, कुनकुरी में 1137.4 मिमी, दुलदुला में 670.5 मिमी, फरसाबहार में 396.7 मिमी, बगीचा में 813.6 मिमी, कांसाबेल में 836.6 मिमी, पत्थलगांव में 692.5 मिमी, सन्ना में 960.8 मिमी एवं बागबहार…
Read Moreयुवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर: जशपुर में 30 सितंबर को संभागीय रोजगार मेला, 969 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
सेवा संकल्प अभियान: संभागीय स्तरीय रोजगार मेला 30 सितंबर को, लाइवलीहुड कॉलेज में 969 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग जशपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर को संभागीय स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा कुल 969 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में होटल मैनेजमेंट, लाइफ मित्र, मैनेजर, इलेक्ट्रिक मीटर…
Read More‘जश लर्न’ से ‘स्मार्ट क्लास’ तक… जशपुर में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की तैयारी तेज, कलेक्टर ने शैक्षणिक नवाचारों की समीक्षा कर दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर स्मार्ट क्लास के लिए सभी स्कूलों में इंटरनेट सुविधा और बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सहज और…
Read Moreकम पानी, आधुनिक तकनीक और बंपर कमाई… जशपुर के मुकेश यादव ने ड्रिप-मल्चिंग से खीरे की खेती में कमाया 2.25 लाख रुपये, अब 4 एकड़ में करेंगे ग्राफ्टेड टमाटर की खेती
सफलता की कहानी : सेवा संकल्प अभियान 2026 : कहानी बदलाव की कम पानी में बंपर मुनाफा : मुकेश ने ड्रिप से खीरे की खेती कर कमाए 2 लाख 25 हजार रूपए अब 4 एकड़ में करेंगे टमाटर की खेती खेती में आया बदलाव, ड्रिप तकनीक से आत्मनिर्भर बने किसान मुकेश यादव जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम गोढ़ीकला निवासी किसान श्री मुकेश यादव के लिए खेती में बदलाव और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। जलग्रहण…
Read Moreजशपुर में भेड़-बकरियों को पीपीआर से बचाने सघन टीकाकरण अभियान शुरू, 4.23 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य; पशुपालकों से टीकाकरण कराने की अपील
जशपुर जिले में बकरियों एवं भेड़ों में पीपीआर रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान शुरू जशपुर : पशुपालन विभाग द्वारा जिले में भेड़ एवं बकरी प्रजाति के पशुओं को पीपीआर रोग से सुरक्षित रखने तथा पशुपालन में रोग के संक्रमण एवं मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा पीपीआर सघन टीकाकरण अभियान 20 सितम्बर 2026 से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में कुल 4,23,100 भेड़ एवं बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पीपीआर भेड़ एवं बकरियों में होने वाला एक अत्यंत संक्रामक रोग है।…
Read More