‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से किसानों को बड़ी राहत: घर बैठे मिल रहा धान विक्रय टोकन, जशपुर के किसान मुकेश ने जताया संतोष

टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से घर बैठे किसानों को मिल रहा धान बेचने के लिए टोकन – मुकेश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर जारी है। जशपुर निवासी श्री मुकेश कुमार भगत 10 दिसंबर को मनोरा धान खरीदी केन्द्र में अपना धान बेचने पहुंचे उन्होंने…

Read More

सीमा पार से धान तस्करी का खुलासा : धान माफिया पर कहर ! जशपुर पुलिस ने दो पिक-अप पकड़ कर उड़ाए माफियाओं के होश, जशपुर में पुलिस ने रोकी अवैध धान की खेप, 92 हजार का माल जब्त.

सरहदी राज्यों से अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, फिर पकड़ा लोदाम में 40 क्विंटल अवैध धान. धान बिचौलिए झारखंड से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कर रहे थे कोशिश, पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने रात्रि 09:00 बजे शंख नदी पुल के पास धर दबोचा. मौके से दो पिक-अप वाहन सहित 96 बोरी में 40 क्विंटल धान को पकड़, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को, जप्त धान की कीमत लगभग 92 हजार रुपये. अब तक जशपुर पुलिस, सरहदी राज्यों से धान ला रहे कुल 5 ट्रकों,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल: जशपुर में बनेगी 20.53 करोड़ की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, ग्रामीण-आदिवासी युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति रायपुर : अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का मतलब ऐसी अकादमी से है जहाँ खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतरीन सुविधाएं (जैसे हॉस्टल, इनडोर/आउटडोर रेंज) मिलती हैं, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी…

Read More

एन.ई.एस. कॉलेज जशपुर में 15 दिसंबर को युवा शिविर, श्री अरविन्द की समग्र शिक्षा दर्शन पर आधारित होगा मार्गदर्शन

एन.ई.एस. कॉलेज में 15 दिसंबर को एक दिवसीय युवा शिविर का होगा आयोजन श्री अरविन्द की समग्र शिक्षा दर्शन पर आधारित शिविर में डॉ. इन्दिरा मिश्र करेंगे मार्गदर्शन जशपुर : अरविन्द सोसायटी, पांडिचेरी की छत्तीसगढ़ राज्य समिति द्वारा जशपुर नगर स्थित एन.ई.एस. कॉलेज में 15 दिसम्बर 2025 को एक दिवसीय युवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें युवाओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. इन्दिरा मिश्र अपने सहयोगियों…

Read More

धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर: कलेक्टर रोहित व्यास ने गम्हरिया खरीदी केंद्र और चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर पारदर्शिता व किसान सुविधा के दिए सख्त निर्देश

धान खरीदी व्यवस्था की सघन निगरानी : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने खरीदी केंद्र व चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण किसानों की सुविधा, पारदर्शी खरीदी और अवैध परिवहन रोकने के दिए कड़े निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिले में चले रहे धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने धान खरीदी केंद्र सहित चेक पोस्ट का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जशपुर विकासखंड अंतर्गत गम्हरिया धान खरीदी केंद्र पहुंचकर खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी से संबंधित पंजीयों का…

Read More

बागवानी किसानों के लिए बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अऋणी किसान 31 दिसंबर तक करा सकेंगे बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बागवानी फसल का जिले के अऋणी किसान 31 दिसम्बर तक ले सकते हैं लाभ जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 सीजन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं असमय वर्षा, सूखा, ओलावृष्टि कीट प्रकोप और अन्य जोखिमों से फसल को होने वाली क्षति के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करना और खेती को एक सुरक्षित व लाभकारी व्यवसाय बनाना है। इस योजना…

Read More

जशपुर बनेगा आर्चरी का नया केंद्र: सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बगीचा के मघुवापाठ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है।जिले के बगीचा विकासखंड के मघुवापाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी…

Read More

ऑपरेशन अंकुश का असर : कांसाबेल बाइक चोरी केस में बड़ी सफलता, दो साल से फरार बाइक चोर रितिक पैंकरा को पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

वर्ष 2023 में अपने साथियों के साथ मिल कर, कांसाबेल के एक घर के सामने से चुराई थी, यामाहा मोटर साइकल, मामला थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत का. थाना कांसाबेल में आरोपियों का विरुद्ध भादवि की धारा 379 के अंतर्गत था मामला पंजीबद्ध. वर्ष 2023 में ही पुलिस ने बरामद कर लिया था, चोरी की मोटर सायकल, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल. आरोपी रितिक कुमार पैंकरा घटना दिनांक से ही था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः जशपुर से धर दबोचा गया.…

Read More

सुशासन का असर खेत से खरीदी केंद्र तक: जशपुर में टोकन व्यवस्था से खुश किसान, बिना इंतज़ार और परेशानी के समर्थन मूल्य पर बेचा धान

धान खरीदी की व्यस्था देखकर किसान है खुश : किसान संजय यादव ने टोकन कटाकर आसानी से बेचा धान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर जारी है। किसानों की सुविधा के लिए केन्द्रों में टोकन कटाई, तौलाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी सुदृढ़…

Read More

जशपुर पुलिस आरक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर को दस्तावेज सत्यापन हेतु अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश

जशपुर पुलिस आरक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर को बुलाया गया, मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य जशपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण की घोषणा की गई है। हाल ही में 09 दिसंबर 2025 को प्रकाशित चयन सूची में शामिल जिला-जशपुर के सभी वर्गों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही के लिए तिथि निर्धारित की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चयनित उम्मीदवार 13 दिसंबर 2025 को…

Read More