समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय जी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए सारंगढ़ में शनिवार को अपने दूसरे दिन के दौरे में वार्ड नंबर 01 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सविता अरविंद हरिप्रिया, वार्ड नंबर 02 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वंदना मनोज लहरे एवं वार्ड नंबर 10 में संजय सोरेंग के पक्ष में चुनाव प्रचार व जनसंपर्क किया। शुक्रवार को सांसद श्रीमती गोमती साय ने सारँगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड नम्बर 09 मैं भाजपा प्रत्याशी अमित रिंकू तिवारी ,वार्ड क्रमांक 04 में…
Read MoreCategory: जशपुर
लोक अदालत : जशपुर में आज राजस्व विभाग के कुल 2910 प्रकरणों का किया गया निराकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, नेशनल लोक अदालत में आज राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया गया कुल 2910 प्रकरण प्राप्त हुए थे उनमें से 2910 प्रकरणों का निराकरण किया गया अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर ने बताया कि खाते के मध्य आपसी बंटवारे के मामले 45 , वारिसों के मध्य बंटवारे 1 , कब्जे के आधार पर बंटवारा के मामले 4 , विक्रय पत्र दान पत्र , वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले 159 आदि अन्य प्रकरणों के साथ कुल 2910 प्रकरणों का निराकरण किया गया.
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 दिसंबर को, नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष पर होगी केंद्रित
रायपुर/जशपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24 वीं कड़ी का प्रसारण 12 दिसंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Read Moreजशपुर जिले की स्वास्थ्य टीम द्वारा खेत खलिहान, दुकान और घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान चलाया गया और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सरपंच सचिव मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मैदानी अमलो की सहभागिता से घर-घर जाकर छुटे हुए लोगों का टीकाकरण किया गया। टीम द्वारा खेत खलिहान, दुकान, लोगों के घर घर जाकर टीका लगाया गया द्य लोग भी इस बात को भली-भांति समझने लगे हैं और कोविड 19 से सुरक्षित बचने के लिए स्वयं आगे आकर टीका लगा रहे हैं।
Read Moreजशपुर जिले में 1 दिसम्बर से अब तक 2849 किसानों से 14183 मी.टन धान खरीदी गया
सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से 32110 किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। विपणन अधिकारी प्रवीण पैंकरा ने बताया कि अब तक 2849 किसानों से 14183 मी.टन धान खरीदी किया गया साथ ही सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हैं द्य किसानों के सुविधा के लिए केंद्र में बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य बुनियादी…
Read Moreमां बाप के झगडे में 6 वर्ष का पुत्र कर रहा था बीच बचाव, गुस्से में पिता ने बच्चे के सर पर डंडा से कर दिया हमला, मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
थाना दुलदुला में आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा के विरूद्ध अप.क्र. 97/2021 धारा 307 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10.12.2021 के प्रातः में राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी जोतकला अपनी पत्नी को मजदूरी करने हेतु जशपुर चलने कहने पर उसकी पत्नी जाने से मना कर दी। इसी बात को लेकर उसी दिन शाम 6ः00 बजे राजेन्द्र विश्वकर्मा घर में अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट कर रहा था। मारपीट करने के दौरान राजेन्द्र विश्वकर्मा का 6 वर्षीय पुत्र अपनी मॉं का बीच बचाव कर रहा…
Read Moreप्रेम संबंध में बार बार पैसे की मांग से तंग आकर प्रेमी ने जंगल में बुलाकर प्रेमिका की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
अधे कत्ल के प्रकरण को बगीचा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सुलझाया थाना बगीचा में आरोपी सुशील खेस के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2021 धारा 302 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5.12.2021 को थाना प्रभारी बगीचा को सूचना मिली कि ग्राम रतबा स्थित जंगल में लगभग 35 वर्षीय महिला की हत्या कर उसकी लाश को जंगल में फेक दिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी बगीचा द्वारा हमराह स्टॉफ के तत्काल जाकर शव का पंचनामा कार्यवाही कराकर शव का पी.एम. कराया…
Read Moreजशपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर विगत 4 दिवस के भीतर अभियान चलाकर समंस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट, स्थायी वारंट किया गया तामील
जिला जशपुर के विभिन्न थाना चौकी में समंस 544, जमानती वारंट 111, गिरफ्तारी वारंट 21, स्थायी वारंट 4 की तामीली किया गया, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला जशपुर के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालय से समंस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे। जिसे टीम बनाकर दिनांक 7 दिसम्बर से दिनांक 10 दिसम्बर तक अभियान चलाकर तामील कराया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-119, जमानती वारंट-10, चौकी लोदाम द्वारा समंस-35, जमानती वारंट-15, चौकी मनोरा समंस-06, चौकी आरा समंस-19, जमानती वारंट-02,…
Read Moreशहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत को कुनकुरी जय स्तम्भ चौक में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर. आज कुनकुरी के जयस्तंभ चौक में विधायक यू डी मिंज के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के द्वारा देश के पहले सी डी एस जनरल विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित सेना के 11 जवान हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए इन सभी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण एवम मोमबत्ती जला कर श्रधांजलि दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास ने सभा को संबोधित करते हुए जनरल विपिन रावत एवम सदस्यों की देश सेवा में दी गयी उपलब्धियों की जानकारी…
Read Moreसांसद गोमती साय ने सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, सांसद श्रीमती गोमती साय ने सारँगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड नम्बर 9 में भाजपा प्रत्याशी अमित रिंकू तिवारी ,वार्ड क्रमांक 4 में मयूरेश केशरवानी,वार्ड नम्बर 03 में राजेश जायसवाल के लिए जनसम्पर्क किया। एवं वार्डवासियों के दिलों में दस्तक देकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए विजयश्री प्रदान करने का विनम्र निवेदन किया।
Read More