जशपुर, 30 मई 2025/ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जनचेतना विकसित करने हेतु 31 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर के सहयोग से 31 मई 2025 को प्रातः 6.00 बजे से रैली का आयोजन किया जाएगा। उक्त रैली में जशपुर नगरीय क्षेत्रांतर्गत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। रैली का आयोजन हाथों में नशाबंदी तख्तियों, बैनर एवं नशाबंदी…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिले में जागरूकता की अलख: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी—”आकर्षक पैकिंग नहीं, असल खतरा पहचानो”
जशपुर, 30 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई 2025 को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों में जागरूक करना एवं तंबाकू की खपत को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष के तम्बाकू निषेध दिवस का विषय आकर्षक स्वाद और पैकेजिंग में आने वाले तंबाकू उत्पादों के छिपे खतरों को…
Read More“फिटनेस का महाकुंभ!” जशपुर में विश्व सायकल दिवस पर उठेगा साइक्लिंग का तूफान — बच्चे, नागरिक, अधिकारी सभी होंगे शामिल
फिट इंडिया फिट जशपुर की थीम पर 1 जून को सुबह 7 बजे हॉकी स्टेडियम से निकाली जाएगी सायकल रैली जशपुर, 30 मई 2025/ विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार एक जून को प्रात : 7 बजे ” फिट इंडिया,फिट जशपुर के तहत सायक्लिंग ड्राइव का आयोजन हॉकी स्टेडियम जशपुर से किया जा रहा है। आम नागरिक जनप्रतिनिधिगण और स्कूली बच्चे, अधिकारियों और कर्मचारियों को साइक्लिंग ड्राइव में शामिल होने हेतु विनम्र अपील है |
Read Moreआठवीं आर्थिक गणना 2025-26 के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति गठित : 756 गांवों में होगा डाटा कलेक्शन, जशपुर में 1650 कर्मचारी जुटेंगे असंगठित क्षेत्र की हकीकत जानने
जशपुर, 30 मई 2025/ भारत सरकार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में पूरे देश में शीघ्र ही आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 का आयोजन किया जाना संभावित है। जिला स्तर पर इसका कार्यान्वयन एवं पर्यवेक्षण कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति (आठवीं आर्थिक गणना) के द्वारा जिला स्तर पर इसका कार्यान्वयन एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा। कलेक्टर श्री व्यास की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
Read Moreजशपुर में किसानों को मिली ATM की आज़ादी! सहकारी समितियों में अब मिलेंगे सीधे 10,000 रुपये! 72 ग्राम पंचायतों में दौड़ा माइक्रो एटीएम का करिश्मा, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान!
जशपुर, 30 मई 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार जिले के 24 सहकारी समितियों के 3-3 ग्राम पंचायत मुख्यालयों कुल 72 ग्राम पंचायतों में सहकारी समिति के माइक्रो एटीएम से आहरण करने हेतु जागरूकता लाने के लिए 27 से 29 मई 2025 तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समितियों द्वारा समिति में ही 10000 रुपये तक नगद आहरण करने की सुविधा के बारे में विस्तार से बताया गया तथा कार्यक्रम के दौरान कुछ किसानों को नगद आहरण भी दिया गया। समिति…
Read Moreगुप्त सूचना… काली स्कूटी… विदेशी चेहरा! जशपुर में नाइजीरियन पकड़ा गया ! पास नहीं था एक भी कागज, पुलिस ने वहीं किया गिरफ्तार!
विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत जशपुर पुलिस कर रही है कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गम्हरिया जशपुर से लिया हिरासत में अपनी एक महिला मित्र के साथ आया था, थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम खूंटीटोली घूमने जशपुर, 30 मई 2025 : दिनांक 29.05.25 को रात्रि करीबन 08.00 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे 43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG14MT7848 में दो व्यक्ति घूम रहे हैं, जिसमें से…
Read Moreअब सहकारी समिति से खेती आसान! जशपुर के किसान जगदीश को मिला 0% ब्याज पर लोन, महंगे साहूकारी सिस्टम से छुटकारा
जशपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के बांकीटोली निवासी किसान जगदीश को खेती करने के लिए सहकारी समिति गम्हरिया से 0 प्रतिशत ब्याज पर खाद-बीज दिया गया है। जगदीश ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में सहकारी समिति गम्हरिया से केसीसी कार्ड बनवाकर खाद-बीज एक वर्ष के लिए शून्य…
Read Moreब्रेकिंग : जशपुर में महिला सुरक्षा को नई ढाल, कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुई आंतरिक शिकायत समिति
जशपुर, 30 मई 2025/ महिला एवं बाल विकास जशपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम 2023) पारित किया गया है। यह अधिनियम 09 दिसम्बर 2023 से प्रभावशील है। अधिनियम के भाग 1 धारा 2 में पीड़ित महिला, नियोजक कार्यस्थल एवं यौन उत्पीड़न को परिभाषित किया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत् जिला कार्यालय जशपुर के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठित किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को पीठासीन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री महिमा…
Read Moreकुएं में डूबे व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय! जशपुर में आपदा राहत मद से परिजनों को 4 लाख की त्वरित मदद
जशपुर, 30 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंझियाडीह निवासी सरदार सिंह भाटिया का नाला कुआं के पानी में डूबने से 02 जनवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी अमृत कौर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर समर कैंप के बच्चों ने किया ‘देशदेखा’ पर्यटन स्थल का भ्रमण – प्रकृति के सौंदर्य से हुए अभिभूत
जशपुर, 30 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रतिस्पर्धा, कला एवं संस्कृति प्रतिभा को नई उड़ान देने के उददेश्य से जिले में 01 से 30 मई 2025 तक समर कैंप आयोजित किया गया। जहॉ कौशल विकास पर्यावरण संरक्षण, एक्सपोजर विजिट सहित अनेक गतिविधियां कराई जा रही है। कैंप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। समर कैंप में बच्चों को बैडमिंटन, स्विमिंग, ताईक्वांडो, क्रिकेट, हॉकी, वॉटर स्पोर्ट्स, क्लाइंबिग, पर्वतारोहण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल किया गया है। साथ ही स्वच्छता अभियान,…
Read More