जशपुर, 30 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंझियाडीह निवासी सरदार सिंह भाटिया का नाला कुआं के पानी में डूबने से 02 जनवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी अमृत कौर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कुएं में डूबे व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय! जशपुर में आपदा राहत मद से परिजनों को 4 लाख की त्वरित मदद
