भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्ड जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर ब्रेकिंग : रेलवे सर्वे में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती देना पड़ा महंगा : अधिकारियों को धमकी देने वाला भारत मुक्ति मोर्चा का जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसका साथी सुनील खलखो हुआ गिरफ्तार
ग्राम तिरसोंठ में चल रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस ने चलाया कानून का डंडा, आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा था, पीछा कर पुलिस ने दबोचा. प्रकरण के अन्य शेष आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द वे भी सलाखों के पीछे भेजे जायेंगें, आरोपी एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 91/2025 धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज। गिरफ्तार आरोपी:- 1- रूपनारायण एक्का उम्र 45 साल निवासी बासेन थाना कांसाबेल, हाॅल मुकाम-जरिया…
Read Moreजशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ जारी : सूमो वाहन से गौ-तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार,गौ हत्या के दूसरे मामले में भी तीन आरोपी दबोचे गए, की गई कार्यवाही.
आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध एक अन्य मामले में थाना नारायणपुर पुलिस ने गौ हत्या कर मांस ले जाने के आरोप में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जाएगा जेल. मामले में एक आरोपी फरार, जिसकी पुलिस कर रही है पतासाजी, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौ मांस काटने में प्रयुक्त लोहे के औजार को किया जप्त. आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. की धारा…
Read Moreगर्मी से जूझते कुनकुरीवासियों को राहत : पार्षद अमन शर्मा के प्रयासों से इंटेकवेल हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत, ढोढ़ीडांड़ में लगेगा नया VT पंप
कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025: कुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। ढोढ़ीडांड़ में स्थित इंटेकवेल के लिए नया VT पम्प एवं आवश्यक सामग्री की खरीदी हेतु राशि ₹20 लाख की सैद्धांतिक स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है। यह स्वीकृति भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे कुनकुरी वासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जल संकट की गंभीर स्थिति से मुख्यमंत्री को कराया अवगत अमन शर्मा ने…
Read Moreसमीक्षा बैठक : कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक निर्माण कार्यों की समीक्षा में ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी, निर्माण कार्यों में देरी पर दो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, कलेक्टर ने दिए तत्काल निर्देश.
समय सीमा उल्लंघन पर कलेक्टर का कहर, दो ठेकेदार सीधे ब्लैकलिस्ट की सूची में अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश जशपुर. 30 अप्रैल 2025 : जशपुरनगर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने तय समय-सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए दो ठेकेदारों को ब्लैक-लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। यह…
Read More“प्रेम में ठुकराया तो टांगी से मौत दी”: कुनकुरी की सीएचओ देवकी चक्रेश की हत्या मामले में कुनकुरी की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, आरोपी मनोज कुमार को उम्रकैद की सजा
प्रेम संबंधों में शंका और प्रतिशोध की परिणति बनी युवती की दर्दनाक मौत कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025 : चार साल का प्रेम, दो साल की दूरी और कुछ महीनों की नाराज़गी — और फिर एक जानलेवा वार, जिसने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं और समाज को झकझोर कर रख दिया। कुनकुरी में वर्ष 2022 में घटित बहुचर्चित देवकी चक्रेश की दिल दहला देने वाली हत्या के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री बलराम कुमार देवांगन ने फैसला सुनाते हुए आरोपी मनोज कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा…
Read Moreकुनकुरी : महिला ने लगाया हॉलीक्रॉस अस्पताल पर गंभीर आरोप, अस्पताल प्रशासन ने दावों को बताया भ्रामक…पढ़ें खबर…जानें पूरा मामला…!
कुनकुरी, 29 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में स्थित मिशन द्वारा संचालित हॉलीक्रॉस अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है, जब एक महिला मरीज द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोपों ने जनचर्चा का विषय बना दिया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बयान जारी कर बताया कि आरोप न केवल भ्रामक हैं, बल्कि इससे मरीजों के बीच अनावश्यक डर और भ्रम की स्थिति भी पैदा हो रही है। जानें…
Read Moreबारातियों से गुंडागर्दी करना पड़ा भारी, जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा जेल
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरीपानी, दर्रापारा का आरोपी 1. जामुवंत चौहान, उम्र 19वर्ष, 2. मनोहर चौहान, उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी पंडरीपानी दर्रा पारा के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में मारपीट व गालीगलौच के लिए बी एन एस की धारा 296,115(2) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 29 अप्रैल 2025 : दिनांक 27.04.25को प्रार्थी विजय डोम उम्र 38 वर्ष निवासी बालझार डोम पारा थाना पत्थलगांव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.04.25 की रात्रि करीबन 09.00 बजे के आसपास उसके दोनों पुत्र क्रमशः राम डोम व लक्ष्मण…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में निशक्त हेरालाल राम को प्रदान किया गया मोटराइज ट्राई सायकल और वैशाखी
खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही असहाय, पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने प्रयासरत है, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय में एक दुर्घटना की वजह से चलने फिरने में असमर्थ दुलदुला के डोडपानी के हेरालाल राम को मोटराइज ट्राई सायकल और वैशाखी प्रदान किया गया है। ट्राई…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश, धान का उठाव नहीं करने वाले राईस मिलर्स पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही
विपणन, सहकारिता और फूड विभाग संयुक्त टीम बनाकर धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करें जशपुर, 29 अप्रैल 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजित की गई। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुशासन तिहार के तहत विभाग को प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों स्वयं रूचि लेकर प्राप्त एक-एक आवेदनों का परीक्षण कर समाधान कारण निराकरण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणा की भी समीक्षा…
Read More