जशपुर : अनुपयोगी सामान को दिया नया जीवन …स्व-सहायता समूह की महिलाएं बना रही हैं आकर्षक सजावटी सामग्री… मिल रहे हैं बड़े-बड़े ऑर्डर…अर्जित कर रहीं हैं आय.

कलाश्री स्व-सहायता समूह दीदीयां अनुपयोगी समान से बना रही आकर्षक सजाने की सामग्री हाथों में कला का जादू ऐसा की महिलाओं को झारखंड एवं अन्य राज्य से भी मिलता है आर्डर जशपुर : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त कार्यक्रम डे-एनयूएलएम योजना एवं मिशन क्लीन सिटी योजना के अभिसरण के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय के दिशा निर्देश में नगर पालिका परिषद् क्षेत्रांतर्गत डॉ. बाला साहेब देशपाण्डे पार्क जशपुरनगर में डे-एनयूएलएम योजना…

Read More

जशपुर : स्कूली बच्चों ने सीखे संसद के कार्यों के तरीके, आत्मानंद विद्यालय में बच्चों ने लगाई युवा संसद

जशपुर, 14 जनवरी 2025/ बच्चों को देश के नेतृत्व के लिए तैयार करने एवं उनमें भारत की संसदीय प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण में बच्चों को संसद की दैनिक प्रक्रिया, अधिनियमों एवं विधेयकों को बनाने की विधि, संसदीय प्रक्रिया, प्रश्नकाल, शून्य…

Read More

जशपुर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का किया गया शुभारंभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार

रायपुर 15 जनवरी 2025/ माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य प्रदेश की उन्नति और समृद्धि का आधार बनेगा। माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ के लोककल्याणकारी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से आईआईटी बॉम्बे-जशपुर पोषण मिशन अंतर्गत ‘स्वस्थ माता- तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गर्भवती माताओं और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने जशपुर जिले में ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त…

Read More

जशपुर : रेवरे गांव में हर घर को मिल रहा है शुद्ध पानी, दो योजनाओं के पूरा होने से हर घर जल मिशन का हुआ सफल क्रियान्वयन

जशपुर,15 जनवरी/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रूपसेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेवरे में ’हर घर जल’ का सपना साकार हो चुका है। गांव में एकल ग्राम नल-जल योजना और सोलर आधारित नल-जल योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हुआ है। गांव में पानी के वितरण के लिए दो उच्चस्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगाए गए हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20,000 लीटर है। इसके माध्यम से 75 सक्रिय घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) द्वारा प्रत्येक घर में  शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में आम नागरिकों से मुलाकात करके लोगों की मांगों और समस्याओं को सुना, निराकरण करने का दिया भरोसा

जशपुर 15 जनवरी 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से मुलाकात करके लोगों की मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जशपुर जिले के नागरिक और सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से आए लोग बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे । मुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक शशी मोहन सिंह और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे जतन साय एवं सुलेमान को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बताई समस्या, तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल मिलने से आई चेहरे में नई मुस्कान खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर 15 जनवरी 25/ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे दिव्यांग जतन साय पैंकरा एवं सुलेमान लकड़ा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार  हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य  करने में स्वयं सक्षम हो…

Read More

कुनकुरी : भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी पर सड़क में गंदा पानी बहाने का आरोप, वार्डवासियों का विरोध और कार्यवाही की मांग

कुनकुरी, 15 जनवरी 2025/ कुनकुरी के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 12 की भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि श्रीमती लक्ष्मी देवी ने अपने घर से बाथरूम और बोर का गंदा पानी सड़क में अनावश्यक रूप से बहाया, जिससे सड़क पर कीचड़ और काई जमा हो गई, और वहां से गुजरने वाले नागरिकों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। नोटिस के बावजूद कार्यवाही का अभाव: वार्डवासियों ने इस मुद्दे को…

Read More

जशपुर में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म : आरोपी नितेश कुजूर गिरफ्तार, पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति पर त्वरित कार्यवाही, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

पीड़ित के गर्भवती होने पर शादी करने से कर रहा था इंकार, मामला चौकी दोकडा क्षेत्रांतर्गत जशपुर/ चौकी दोकड़ा पुलिस ने 14 जनवरी 2025 को नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नितेश कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 2023 से 2025 तक शादी का झांसा देकर लगातार नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद शादी की मांग की, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। शिकायत पर तुरंत कार्यवाही:पीड़िता ने चौकी दोकड़ा…

Read More

राज्य युवा महोत्सव में जशपुर का जलवा: मुख्यमंत्री ने विजेता टीम का किया सम्मान और उत्साहवर्धन

राज्य युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जशपुर की टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात जशपुर 15 जनवरी 25/ राजधानी में आयोजित राज्य युवा महोत्सव 2024-25 में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगाँव के युवाओं ने लोक नृत्य (दलीय) में प्रथम स्थान रहे। राज्यपाल श्री रामेन डेका के हाथों 20,000 का चेक एवं शील्ड देकर सम्मानित होने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके बगिया कैम्प कार्यालय पहुंचकर मुलाकात किए मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसमें…

Read More

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: जतन साय को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ जतन साय पैंकरा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।…

Read More