मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे जतन साय एवं सुलेमान को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बताई समस्या, तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल मिलने से आई चेहरे में नई मुस्कान

खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

जशपुर 15 जनवरी 25/ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे दिव्यांग जतन साय पैंकरा एवं सुलेमान लकड़ा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार  हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य  करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक श्री शशी मोहन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बीमारी की वजह से बगीचा विकास खंड के ग्राम पसीया निवासी  श्री जतन साय पैंकरा को चलने फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था,वहीं सुलेमान लकड़ा घुटमुंडा तहसील कुनकुरी निवासी 4 साल के उम्र में पीलिया बीमारी से ग्रसित हो जाने से चलने फिरने में असमर्थ हो गया।उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही  सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Related posts