जशपुर, 05 नवम्बर 2024/ राज्योत्सव के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत वंशिका रजक एवं विभा रजक ने मनोरंजक गीतों से समा बांधा, वहीं पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी तथा शासकीय दृष्टिबाधितार्थ विशेष विद्यालय जशपुर के नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक गायन का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही केन्द्रीय विद्यालय की परिधि गुप्ता ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक एवं माध्यमिक शाला साईंटांगरटोली की शाहीन परवीन ने गीत गाया, कांसाबेल टाटीडांड के दल ने पारम्परिक करमा नृत्य का प्रदर्शन…
Read MoreCategory: जशपुर
सांसद चिंतामणि महाराज ने जशपुर जिले में राज्योत्सव का किया शुभारंभ : कहा- जनजन तक पहुंच रही है शासन की योजनाएं
रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम जशपुर, 05 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के 24 वे वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से परिपूर्ण यह राज्य लगातार प्रगति के सोपान चढ़ता जा रहा है। आज राज्य स्थापना के इस गौरवमयी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सरस्वती वंदना के साथ मां सरस्वती, भारत माता की…
Read Moreजशपुर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने बिना अवकाश लिए अनुपस्थित कर्मचारियों पर लिया एक्शन
बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित कर्मचारियों की कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों से मांगी जानकारी जशपुर 5 नवंबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को लम्बे समय से नदारद कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना अवकाश स्वीकृत किए और बिना सूचना के कार्यालय नहीं आने वाले और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वालों की जानकारी मांगी और ऐसे कर्मचारियों को नोटिस देकर कारवाई करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है। जिले में लोगों की…
Read Moreजशपुर राज्योत्सव: जनसंपर्क विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना, लोग योजनाओं की जानकारी लेकर हुए उत्साहित, विभाग द्वारा वितरित पुस्तिकाओं से मिली नई जानकारी
विभाग योजनाओं से संबंधित जनमन, सुशासन का सूरज, रोजगार नियोजन, सुशासन के नवीन आयाम की पुस्तिका का किया जा रहा वितरण जशपुर, 05 नवंबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर जशपुर जिले में राज्योत्सव के मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित और विकास कार्य से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। बड़ी संख्या में लोग जनसंपर्क विभाग का स्टाल में योजनाओं की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री वितरण किया जा रहा है। विभाग…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का सख्त निर्देश : तीन दिन में निपटाएं सभी फाइलें, फाइलों का निपटारा ना होने पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की फाईल को निराकरण करने के लिए तीन दिवस के भीतर नस्तीयां प्रस्तुत करने के दिए सख्त निर्देश समय सीमा में नस्ती प्रस्तुत नहीं किये जाने पर संबंधित शाखा लिपिक के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही समस्त शाखा प्रभारी अपने प्रभार वाले शाखाओं का प्रति शुक्रवार को टेबल निरीक्षण करेंगे जशपुर, 5 नवंबर 2024 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय, जशपुर के विभिन्न शाखाओं के फाईल नस्ती का अवलोकन करने पर पाया गया कि संबंधित शाखा लिपिकों द्वारा नस्तियां पत्र…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर : ढाई करोड़ से अधिक की राशि से होगा पूरा कायाकल्प !
जशपुर, 05 नवंबर / श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रकृति की गोद में स्थित जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति मिली है। ये कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी। इससे अब नगर को अलग पहचान भी मिलेगी। नगर पंचायत में ये होंगे कार्य नगर पंचायत…
Read Moreजशपुर के बटईकेला में सनसनीखेज वारदात: कियोस्क संचालक पर हमला, बचाने आई दादी की गोली लगने से मौत, जशपुर पुलिस जांच में जुटी…
जशपुर, 5 नवम्बर 2024/ जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला में मंगलवार, 5 नवंबर को दिनदहाड़े एक कियोस्क संचालक पर हमला हुआ। इस घटना में संचालक के दादी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अज्ञात युवक कियोस्क पर आए और पैसे लूटने की कोशिश की। कियोस्क संचालक संजू कुमार गुप्ता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान संचालक की दादी 60 वर्षीय उर्मिला बाई बीच बचाव के लिए आईं, लेकिन एक हमलावर ने उन पर गोली चला…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज : कुनकुरी में धान से भरा ट्रक पकड़ाया, प्रशासन कर रहा मामले की जांच, बड़ा घोटाला सामने आने की संभावना
कुनकुरी, 5 नवम्बर 2024/ कुनकुरी के पण्डरीपानी गांव में सड़क के किनारे एक धान से लदे ट्रक को तहसीलदार मुखदेव यादव ने अपनी टीम के साथ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक जशपुर से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। ट्रक में रखे गए धन की सही मात्रा का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच तहसीलदार कुनकुरी मुखदेव यादव द्वारा की जा रही है। मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण मार्ग में ट्रक की संदेहास्पद उपस्थिति किसी बड़े अवैधानिक कार्य की ओर ईशारा करता…
Read Moreप्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर गोमती साय ने लगाए गंभीर आरोप : मतांतरण और प्रदेश को अशांत करने के षड़यंत्र में बताया कांग्रेस का हाथ – गोमती साय
जिले में मतांतरितों के धरना प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस – कृष्ण कुमार राय जशपुर/कुनकुरी, 4 नवंबर / प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भावन का वातावरण बिगाड़ कर कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने का षड़यंत्र कर रही है। बीते दिनों बलरामपुर जिले में पुलिस अधिकारी के स्वजनों की हत्या की घटना हो या फिर बलौदा बाजार जिले के दामाखेड़ा में कंबीर पंथियों के साथ पूरे प्रदेशवासियों के आस्था केन्द्र पर हमला करने का मामला। इन सभी घटनाओं में कांग्रेसियों का हाथ होने का सबूत अब सबके सामने उजागर हो गया है। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र…
Read Moreजशपुर पुलिस ने चलाया सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु वृहद चेकिंग अभियान : सर्वप्रथम वाहन चालकों को दी जा रही है समझाईश…तत्पश्चात अभियान चलाकर की जावेगी कार्यवाही.
स्पीड बाईकर प्रदीप राम के विरूद्ध 3000 /- रूपये का समन शुल्क वसूला गया, मालवाहन वाहनों को सवारी के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की जावेगी, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत नियमित रूप से की जावेगी कार्यवाही. जशपुर, 4 नवंबर / जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही…
Read More