हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई जशपुर : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और हर परिवार के मंगल की कामना की।हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक…
Read MoreCategory: जशपुर
ऑपरेशन आघात : करोड़ों की गांजा तस्करी के नेटवर्क की खुलने लगी परतें, आम की आड़ में करोड़ों के 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में प्रयागराज से दो फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.
दिनांक 12.05.2026 को जशपुर पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा क्षेत्र से एक पिक-अप से पकड़ा गया था, करोड़ों रुपए का 02 क्विंटल 07 किलो अवैध मादक प्रदार्थ गांजा, एक आरोपी को किया गया था गिरफ्तार. आरोपी पिक-अप से उड़ीसा से लेकर ला रहा था गांजा, पुलिस को गुमराह करने आम से भरे, ट्रे में छिपाकर रखा था अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 पैकेट में, 207 किलो गांजा व तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन क्रमांक UP –70-RT –6633 व एक मोबाइल फोन को भी…
Read Moreकुनकुरी में 40 लाख की मोबाइल चोरी! आधी रात शटर के ताले काटकर घुसे चोर, दुकान के अंदर मचा गए तहलका, सैकड़ों मोबाइल लेकर फरार—सुबह खुला राज तो मचा हड़कंप
कुनकुरी : कुनकुरी के मुख्य मार्ग एन एच 43 पर जय स्तंभ चौक के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सनसनी फैला दी। चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे बड़ी संख्या में मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। मामले में कुनकुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता पंकज कुमार पारिक…
Read Moreकुनकुरी में दिखा देशभक्ति का विराट स्वरूप! 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ 5 हजार से अधिक लोगों की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, कौशल्या साय ने बच्चों संग थामा राष्ट्रध्वज, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा शहर
1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल जय स्तंभ चौक से सिनेमा हॉल तक गूंजे भारत माता के जयकारे बैंड की धुन पर विद्यार्थियों ने किया मार्च पास्ट, कौशल्या साय ने बच्चों के साथ थामा तिरंगा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल कुनकुरी/जशपुर : जिले के कुनकुरी नगर में मंगलवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली इस यात्रा में 5 हजार…
Read Moreजशपुर के 540 युवाओं के लिए बड़ा मौका! PMKVY 4.0 में मिलेगा मुफ्त रोजगारपरक प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र के साथ करियर संवारने का सुनहरा अवसर
PMKVY 4.0: जशपुर के 540 युवाओं को निःशुल्क मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण जशपुर : युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत जशपुर जिले में 540 युवाओं को निःशुल्क शॉर्ट-टर्म प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण 4 प्रमुख जॉब रोल में दिया जाएगा। इसमें Assistant Electrician…
Read Moreजशपुर में बारिश का बड़ा अपडेट! अब तक 4870.1 मिमी वर्षा दर्ज, मनोरा बना सबसे ज्यादा बारिश वाला तहसील, आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल
जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4870.1 मिमी वर्षा दर्ज जशपुर : जिले में 01 जून से अब तक 4870.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 6463.3 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में औसतन 67.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 494.6 मिमी, मनोरा में 826.2 मिमी, कुनकुरी में 597.9 मिमी, दुलदुला में 399.9 मिमी, फरसाबहार में 277.3 मिमी,…
Read Moreमुकदमों के बोझ से मिलेगी राहत! ‘मीडियेशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान में संवाद से सुलझेंगे विवाद, समझौते से मिलेगा स्थायी समाधान
“संवाद से सुलझेंगे विवाद, देशभर में शुरू हुआ मीडियेशन फॉर नेशन 3.0 अभियान” जशपुर : सर्वसाधारण और सभी संबंधित पक्षकारों को सूचित किया जाता है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अदालतों में लंबित मुकदमों का मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित, सस्ते, आपसी सहमति से मामलों को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारतवर्ष में 01 अगस्त 2026 से “मीडियेशन फॉर द नेशन 3.0” (राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0) विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता की उपयोगिता, सरलता और प्रभावशीलता के प्रति…
Read Moreजशपुर जिला अस्पताल में मौत से जंग जीतकर लौटा 55 वर्षीय मरीज! आंत में छेद, सेप्टिक शॉक के बीच डॉक्टरों ने की जटिल सर्जरी
जिला चिकित्सालय जशपुर में 55 वर्षीय मरीज की जटिल आपातकालीन शल्यक्रिया सफल गंभीर आंत्र छिद्र और सेप्टिक शॉक से जूझ रहे मरीज को चिकित्सकों की टीम ने दिया नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती 55 वर्षीय मरीज की जटिल एवं चुनौतीपूर्ण आपातकालीन शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की है। मरीज आंत्र छिद्र (आंत में छेद), गंभीर संक्रमण (पेरिटोनाइटिस) और सेप्टिक शॉक की स्थिति से जूझ रहा था। अत्यंत गंभीर परिस्थितियों के बावजूद…
Read Moreमहिलाओं के सपनों को मिलेगा आर्थिक दम! जशपुर में उद्यम ऋण का बड़ा अभियान, SHG सदस्यों को कारोबार विस्तार से जोड़ने पर जोर
स्व सहायता समूह के सदस्यों को उद्यम ऋण से जोड़ने एवं उद्यम विस्तार पर दिया गया जोर जशपुर : जिला पंचायत जशपुर के सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में ब्लॉक एन आरएलम टीम एवं FLCRPs के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंड के जनपद पंचायत सीईओ बीपीएम एनआरएलम एरिया कोऑर्डिनेटर्स, PRPs एवं मुख्य रूप से FLCRPs सहित लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में FLCRPs को अधिक से अधिक स्व सहायता समूह के सदस्यों…
Read Moreकुनकुरी में आज गूंजेगा तिरंगे का जयघोष! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचकर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहभागिता को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी…
Read More