जशपुर ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर जिला प्रशासन सख्त ; बगीचा जनपद के 7 तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

आवास निर्माण में लापरवाही – जारी हुआ कारण बताओ नोटिस प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पी एम जनमन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर बगीचा जनपद के 7 तकनीकी सहायकों पर हुई कार्यवाही। जशपुर : सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए थे परन्तु महत्वाकांक्षी योजना के कार्यों में लापरवाही जनपद…

Read More

नववर्ष 2026 पर जशपुर का मयाली नेचर कैम्प बना एडवेंचर हब, एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग और क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का भव्य उत्सव

मयाली में एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग व क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का अनूठा उत्सव जशपुर : नया साल 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल तथा प्रकृति के बीच यादगार अनुभव प्रदान करना है। घने वनों, शांत जलाशय और हरियाली से आच्छादित मयाली नेचर कैम्प में इस नववर्ष…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी गरीब परिवार की नई पहचान, जशपुर के प्रदीप राम उरांव को मिला पक्का घर, बदली जिंदगी की तस्वीर

धानमंत्री आवास योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मिला पक्का घर जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर में आवासहीन परिवारों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री प्रदीप राम उरांव पिता श्री राम जन योजना से लाभान्वित होकर अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रहे हैं। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री प्रदीप का जीवन कच्चे घर में अनेक कठिनाइयों से गुजरता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, हर वर्ष घर की…

Read More

अग्निवीर भर्ती रैली 2026: एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी के इंडोर स्टेडियम में होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी जनवरी 2026 में धमतरी में होगी भर्ती छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल जशपुर : छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर  द्वारा यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर…

Read More

एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस का दमदार एक्शन : 58 हत्या मामलों में 66 आरोपी गिरफ्तार, 154 दुष्कर्म प्रकरण, 92% केस डिस्पोजल रेट के साथ पेश की सालाना रिपोर्ट

फरार अपराधी दबोचे, आजीवन कारावास दिलाया, अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त जशपुर : अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और कानून के सख्त पालन की मिसाल बनती जशपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में अपने कार्यों से यह स्पष्ट कर दिया कि जिले की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। हत्या, दुष्कर्म, लूट, तस्करी, साइबर ठगी और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में निर्णायक कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।…

Read More

जशपुर में किराना व्यवसायी के घर बड़ी चोरी का खुलासा: आधी रात घर में घुसा आदतन चोर रोशन, ₹27 हजार का माल उड़ाया, बेचने से पहले पुलिस ने दबोचा

आरोपी चोर रोशन ने, रात्रि में व्यवसायी के घर में घुसकर चुरा लिया था, 15000रु नगद व एक 12000रु का मोबाइल फोन आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 331(4) व 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपी चोर, चोरी की मोबाईल को बेचने के था फिराक में, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा आरोपी रोशन भारती है आदतन चोर, पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जा चुका है जेल पुलिस के द्वारा आरोपी चोर के कब्जे से चोरी का…

Read More

जंगल गए परिजन, घर में अकेली थी मूक-बधिर युवती… मौका पाकर युवक ने की दरिंदगी, जशपुर पुलिस की फुर्ती से आरोपी जेल रवाना

मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत पीड़िता के घर वाले गए थे लकड़ी लेने जंगल, तभी आरोपी ने मौका पाकर दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी युवती से किया दुष्कर्म पीड़िता की बहन की रिपोर्ट दर्ज आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपी माइकल टोप्पो, उम्र 36वर्ष जशपुर : दिनांक 02.01.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह एक शादी…

Read More

जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा एक्शन: कलेक्टर रोहित व्यास की समीक्षा बैठक में खराब परीक्षा परिणामों पर नाराजगी, कई प्राचार्यों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के आदेश

कलेक्टर रोहित व्यास ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक शासकीय कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर शो-काज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् आज जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी बीईओ,एबीईओ और जिले के समस्त शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने छमाही परीक्षा परिणामों, बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लक्ष्य, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में कमजोर प्रदर्शन…

Read More

हेलमेट पहनकर खुद सड़कों पर उतरे कलेक्टर रोहित व्यास और SSP शशि मोहन सिंह : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जशपुर में 70 पुलिसकर्मियों के साथ निकाली बाइक रैली

जागरूकता लाने, हेलमेट पहनकर, जशपुर की सड़कों पर मोटर सायकल चलाते हुए, निकल पड़े, कलेक्टर व एसएसपी कलेक्टर रोहित व्यास व SSP शशि मोहन सिंह ने 70 पुलिस वालों के साथ निकाली बाइक रैली यातायात नियमों के पालन व हेलमेट पहनने दिया संदेश जशपुर : जशपुर पुलिस, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मना रही है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा पुलिस , आम नागरिकों के मध्य जाकर उन्हें, यातायात नियमों के…

Read More

जशपुर के अग्निवीर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: धमतरी इंडोर स्टेडियम में 10 से 24 जनवरी तक होने वाले फिजिकल टेस्ट हेतु प्रशासन की ओर से वाहन व्यवस्था

धमतरी में आयोजित अग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु जशपुर के चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी जिला प्रशासन की वाहन सुविधा जशपुर : अग्निवीर थल सेना भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी, जशपुर ने बताया कि जशपुर जिले के चयनित अभ्यर्थियों को उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। अतः सभी चयनित अभ्यर्थी 05 जनवरी 2026 तक जिला रोजगार…

Read More