मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना

रायपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी को मिला बड़ा तोहफा, 6.67 करोड़ से बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम

जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन…

Read More

देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जशपुर के रेंगले, बागबहार और केरसई में महतारी सदन का निरीक्षण, ठेकेदारों को चेतावनी

अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने महतारी सदन निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण जशपुर, 22 अगस्त 2025/ सरगुजा संभाग के अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने गुरुवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखंड के रेंगले, पत्थलगांव के बागबहार और फरसाबहार के केरसई में निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने…

Read More

जशपुर के ग्रामीणों की बड़ी सौगात : बाबूसाजबहार-गोलीडीह सड़क का काम शुरू, आधुनिक तकनीक और सख्त मानकों से हो रहा निर्माण

जशपुर, 22 अगस्त 2025/ जिले में नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है, जिससे आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिले। लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि यह सड़क अपने निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाई जा रही है। वर्तमान में हार्ड शोल्डर के नीचे प्राक्कलन अनुसार…

Read More

बीमारी ने रोकी पढ़ाई, लेकिन नहीं रुकी आवाज़: दिव्यांग सरस्वती सोरेन ने नागपुरी संगीत से जीता दिल, सीएम ने थामा हाथ

जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया हौसला, प्रोत्साहन राशि पाकर परिजनों ने सीएम का जताया आभार जशपुर, 22 अगस्त 2025/ प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। जशपुर जिले के झोलंगा गांव की नन्हीं सरस्वती नायक इसका जीवंत उदाहरण है। दिव्यांग होने के बावजूद सरस्वती ने अपने हौसले और लगन से नागपुरी संगीत की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है।कम उम्र में ही उसकी मधुर आवाज और गहन साधना ने लोगों का दिल जीत लिया है। सरस्वती की यह संघर्षभरी…

Read More

जशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…

Read More

जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, अब हर मरीज को समय पर मिलेगी जरूरी दवाइयाँ और आपात सेवाएं

जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति का कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर ने 108 एवं 102 के अंतर्गत संचालित वाहनों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समय पर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने हेतु दो ड्राइवरों द्वारा शिफ्ट वार कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को विशेष पिछड़ी…

Read More

जशपुर: बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन प्रशिक्षण, 50 किसानों को सिखाई गई वैज्ञानिक तकनीकें और आधुनिक उपाय

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ विज्ञान से व्यवहार तक शीर्ष से ज़िले के बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन हेतु किसानों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची की वैज्ञानिक-बी डॉ. निधि सु्खिजा तथा सहायक निदेशक रेशम श्री श्याम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमआरएमए मेरा रेशम मेरा अभियान पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने समझाया कि “मेरा” शब्द का तात्पर्य है “हम इसे अर्जित करते हैं”, जो किसानों में स्वामित्व…

Read More

10 साल पुराने जख्म पर मरहम: विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर के मजदूर को कृत्रिम पैर, अब मुस्कान लौटेगी जिंदगी में

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्योधन राम की जिंदगी एक बार फिर नई मुस्कान से भर उठेगी। लगभग 10 वर्ष पूर्व हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्योधन का दायां पैर काटना पड़ा था। यह घटना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्हें रायपुर इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया है, जहां उनके लिए कृत्रिम पैर लगाया जाएगा।  मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले ग्राम बोकी कारीताला निवासी दुर्योधन…

Read More

अब छुट्टियों में भी खुलेगा जिला ग्रंथालय जशपुर, छात्रों के लिए सुबह 5 से रात 11 बजे तक अध्ययन की सुविधा

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब जिला ग्रंथालय जशपुर समस्त अवकाश के दिन में भी प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुला रहेगा। विदित हो कि जिला ग्रंथालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के द्वारा समस्त अवकाश के दिन में भी जिला ग्रंथालय खोले जाने का मांग किया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को समस्त अवकाश के दिन कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार नियमित रूप से जिला ग्रंथालय निर्धारित समय तक खुला रखेंगे।…

Read More