सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा- शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र

वार्षिक परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा, मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में वार्षिक उत्सव एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।  इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सालिक साय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। सरस्वती शिशु मंदिर…

Read More

टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  के लिए जशपुर जिले को मिला सम्मान : स्वास्थ्य मंत्री ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए किया सम्मानित

जिले में 271 से अधिक ग्राम पंचायतों को किया गया है टीबी मुक्त जशपुर, 30 अप्रैल 2025/  राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे बेहतर कार्य के लिए मंगलवार को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जशपुर जिले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा सीएमएचओ श्री जीएस जात्रा के नेतृत्व गए स्वास्थ्य विभाग जशपुर के दल को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी…

Read More

जशपुर : महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आमंत्रित

जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की ओर से नगर सेना अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और एसडीआरएफ के अंतर्गत महिला और पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्ड जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : रेलवे सर्वे में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती देना पड़ा महंगा : अधिकारियों को धमकी देने वाला भारत मुक्ति मोर्चा का जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसका साथी सुनील खलखो हुआ गिरफ्तार

ग्राम तिरसोंठ में चल रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस ने चलाया कानून का डंडा, आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा था, पीछा कर पुलिस ने दबोचा. प्रकरण के अन्य शेष आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द वे भी सलाखों के पीछे भेजे जायेंगें, आरोपी एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 91/2025 धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज। गिरफ्तार आरोपी:- 1- रूपनारायण एक्का उम्र 45 साल निवासी बासेन थाना कांसाबेल, हाॅल मुकाम-जरिया…

Read More

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ जारी : सूमो वाहन से गौ-तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार,गौ हत्या के दूसरे मामले में भी तीन आरोपी दबोचे गए, की गई कार्यवाही.

आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध एक अन्य मामले में थाना नारायणपुर पुलिस ने गौ हत्या कर मांस ले जाने के आरोप में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,  भेजा जाएगा जेल. मामले में एक आरोपी फरार, जिसकी पुलिस कर रही है पतासाजी, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौ मांस काटने में प्रयुक्त लोहे के औजार को किया जप्त. आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. की धारा…

Read More

गर्मी से जूझते कुनकुरीवासियों को राहत : पार्षद अमन शर्मा के प्रयासों से इंटेकवेल हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत, ढोढ़ीडांड़ में लगेगा नया VT पंप

कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025: कुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। ढोढ़ीडांड़ में स्थित इंटेकवेल के लिए नया VT पम्प एवं आवश्यक सामग्री की खरीदी हेतु राशि ₹20 लाख की सैद्धांतिक स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है। यह स्वीकृति भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे कुनकुरी वासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जल संकट की गंभीर स्थिति से मुख्यमंत्री को कराया अवगत अमन शर्मा ने…

Read More

समीक्षा बैठक : कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक निर्माण कार्यों की समीक्षा में ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी, निर्माण कार्यों में देरी पर दो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, कलेक्टर ने दिए तत्काल निर्देश.

समय सीमा उल्लंघन पर कलेक्टर का कहर, दो ठेकेदार सीधे ब्लैकलिस्ट की सूची में अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश जशपुर. 30 अप्रैल 2025 : जशपुरनगर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने तय समय-सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए दो ठेकेदारों को ब्लैक-लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। यह…

Read More

“प्रेम में ठुकराया तो टांगी से मौत दी”: कुनकुरी की सीएचओ देवकी चक्रेश की हत्या मामले में कुनकुरी की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, आरोपी मनोज कुमार को उम्रकैद की सजा

प्रेम संबंधों में शंका और प्रतिशोध की परिणति बनी युवती की दर्दनाक मौत कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025 : चार साल का प्रेम, दो साल की दूरी और कुछ महीनों की नाराज़गी — और फिर एक जानलेवा वार, जिसने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं और समाज को झकझोर कर रख दिया। कुनकुरी में वर्ष 2022 में घटित बहुचर्चित देवकी चक्रेश की दिल दहला देने वाली हत्या के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री बलराम कुमार देवांगन ने फैसला सुनाते हुए आरोपी मनोज कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा…

Read More

कुनकुरी : महिला ने लगाया हॉलीक्रॉस अस्पताल पर गंभीर आरोप, अस्पताल प्रशासन ने दावों को बताया भ्रामक…पढ़ें खबर…जानें पूरा मामला…!

कुनकुरी, 29 अप्रैल 2025 :  जशपुर जिले के कुनकुरी में स्थित मिशन द्वारा संचालित हॉलीक्रॉस अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है, जब एक महिला मरीज द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोपों ने जनचर्चा का विषय बना दिया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बयान जारी कर बताया कि आरोप न केवल भ्रामक हैं, बल्कि इससे मरीजों के बीच अनावश्यक डर और भ्रम की स्थिति भी पैदा हो रही है। जानें…

Read More