जशपुर, 22 अप्रैल 2025/ अपनी सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों से मोबाईल पर पूरी संवेदनशीलता से बात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री से बिरहोर समुदाय के लोगों ने पानी की समस्या, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, मोबाईल नेटवर्क के लिए टावर स्थापित कराने सहित अन्य सुविधा उपल्बध कराने के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन बनाकर अधिकारियों के समक्ष प्रेषित करें। इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव! कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर स्कूलों की लैब और लाइब्रेरी होंगी अत्याधुनिक
व्यक्तित्व विकास सहित पढ़ने की रूचि बढ़े इसके लिए बच्चों को बुक जारी करने और इससे क्या सीखा इस पर गतिविधि आयोजित कराने को कहा जशपुर, 22 अप्रैल 2025/ छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल के माध्यम से विज्ञान की गतिविधियों को और भी बेहतर तरीके से समझ सके इसके लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर स्कूलों में लैब रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर हायर सेकेंड्री स्कूलों में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के प्रैक्टिकल के लिए लैब रूम में तमाम उपकरण की…
Read Moreऑपरेशन शंखनाथ : घायल गाय को नाले से ले जाकर कर दिया वध, जशपुर पुलिस की दबिश में रंगे हाथ पकड़े गए पाँच आरोपी, गौ-वंश का अवशेष जप्त
थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम तोरा का मामला आरोपियों के विरुद्ध थाना सन्ना में बी.एन.एस. की धारा 325 एवं छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 22 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के शांत वनांचल को उस समय सनसनी ने घेर लिया जब ऑपरेशन शंखनाथ के तहत सन्ना पुलिस ने गौवंश वध के एक जघन्य मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह मामला न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करता है बल्कि राज्य के…
Read More“शादी डॉट कॉम” पर युवती को बनाया निशाना, व्हाट्सएप वीडियो कॉल में बहलाया-फुसलाया, फिर वायरल कर दी शर्मनाक क्लिप – कुनकुरी पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, बिहार निवासी आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा जेल
कजरी फिल्म इसी थीम पर बनाई गई थी, जशपुर पुलिस ने मैसेज दिया था, सोच समझ कर करें सोशल मीडिया पर दोस्ती आरोपी रोहित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी सबरी मठ (सावरी बक्सी जी) थाना जलालपुर, जिला सारन (बिहार) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में, भा. द. वि. की धारा 509(ख) व 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कुनकुरी/जशपुर, 22 अप्रैल 2025 : सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपे अंधेरे की एक और खौफनाक कहानी सामने आई है। जशपुर जिले की एक युवती ने शादी डॉट कॉम जैसी मैट्रिमोनियल…
Read Moreकुष्ठ रोगियों को मिलेगा नया जीवन! जशपुर में पहली बार तीन दिवसीय विकृति सुधार सर्जरी शिविर का आयोजन
दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए शल्य क्रिया शिविर 23, 24 एवं 25 अप्रैल को जशपुर, 22 अप्रैल 2025 / राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए शल्य क्रिया शिविर 23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के 15 चिन्हांकित आरसीएस योग्य मरीजों का आपरेशन किया जायेगा। इस शिविर में डॉ. कंबले, प्रधान सलाहकार एच.ए.जी. भारत सरकार RLTRI और MOHFW रायपुर एवं उनकी टीम द्वारा कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों का उपचार किया जायेगा। डॉ.जी एस. जात्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वा.अधिकारी द्वारा बताया गया…
Read Moreश्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित शासन की समस्त योजनाओं का श्रमिकों को मिले लाभ : डॉ. रामप्रताप सिंह
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जशपुर जिले में संगठित निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं समस्त योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन के निर्देश दिए गए। बैठक…
Read Moreजनता से सीधा संवाद: जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में राजस्व, आवास और राशन से जुड़ी समस्याएं सुनीं
जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। इस अवसर पर कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदकों के राजस्व संबंधी मामले, भूमि विवाद, भूमि अधिग्रहण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका, पीडीएस द्वारा राशन प्राप्त ना होने, अधिक बिजली बिल संबंधी मामलों सहित…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने खाद्य एवं खाद्य आपूर्ति सम्बद्ध विभागों की ली समीक्षा बैठक : पर्याप्त भण्डारण एवं वितरण करने ने दिए निर्देश
जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ खाद्य एवं खाद्य आपूर्ति सम्बद्ध विभागों की समीक्षा हेतु कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने उपार्जित धान के उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उठाव तीव्र करने के लिए मिलर्स से चर्चा करने एवं समय पर उठाव ना करने वाले मिलर्स के विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने समितियों से धान उठाव में शून्य प्रतिशत शॉर्टेज सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आगामी खरीफ फसल वर्ष को ध्यान में रखते…
Read Moreजनता से वादा, समाधान का इरादा: जशपुर में सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों पर लगी मुख्यालय छोड़ने की रोक
‘‘सुशासन तिहार 2025‘‘ : जशपुर जिले में 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में सुशासन तिहार संचालित जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक की अवधि में सुशासन तिहार 2025 संचालित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जनता की समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, विकास कार्याे की गति तथा आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। दिशा-निर्देशानुसार वर्तमान में पहले चरण के अन्तर्गत 08 से 11 अप्रैल .2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये गये…
Read Moreजशपुर में योजनाओं की धरातल पर पड़ताल : आवास प्लस 2.0 हितग्राही से सीधा संवाद और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
अपर आयुक्त का एक्शन मोड: आवास प्लस 2.0 और अमृत सरोवर कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ अपर आयुक्त अशोक चौबे ने विगत दिवस 20 अप्रैल को जशपुर जिले के जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत जुरगुम में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में हितग्राही का सर्वे किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत रायकेरा में प्रगतिरत अमृत सरोवर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। ,निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से श्री विभाष तिवारी एवं जिला स्तर से…
Read More