जशपुर कलेक्टर ने अपना गणना पत्र बीएलओ से कराया सत्यापन कलेक्टर ने मतदाताओं से की अपील मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जशपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्टर श्री रोहित व्यास को बूथ लेवल अधिकारी (#BLO) द्वारा उनके शासकीय आवास पहुँचकर उन्हें गणना प्रपत्र सौंपा गया। ततपश्चात कलेक्टर जशपुर ने गणना पत्र भरकर बीएलओ एप से सत्यापन कराया। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं।…
Read MoreTag: #CollectorJashpur
जनता की आवाज़ पर प्रशासन की संवेदना — कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनीं 37 शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनदर्शन के दौरान आज…
Read Moreधान खरीदी 2025-26 की तैयारी पूरी! जशपुर में 21 चेकपोस्ट से अवैध धान प्रवेश पर अब कड़ी नज़र — टोल फ्री पर दे सकेंगे सूचना!
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों…
Read Moreसड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर प्रशासन सख्त: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला कार्यालय में बिना हेलमेट व सीटबेल्ट आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक लौटाए गए
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त रवैया दिखाते हुए बुधवार को जिला कार्यालय में नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की गई। जहां जिला कार्यालय में बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के आने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्य हेतु आने वाले नागरिकों को दुपहिया वाहनों में हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने की समझाइश देकर वापस लौटा गया। इस मौके पर जिला सेनानी नगर सेना विपिन किशोर लकड़ा ने भी जिला कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लोगों को समझाइश…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने दी कड़ी हिदायत — ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी अनिवार्य, श्रमिकों को त्वरित राहत व योजनाओं का लाभ मिलेगा
रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों लाभान्वित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 08 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारियों की समीक्षा करते हुए पलायन पर प्रभावी नियंत्रण बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा, जिसके तहत काम के लिए बाहर जाने वालों की पूर्ण जानकारी संकलित कर उनके कल्याण के लिए…
Read Moreनहर में डूबने से गई जान, जशपुर प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि दी मंज़ूर, पीड़ित परिवार को मिली राहत
जशपुर, 04 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुरूमकेला निवासी स्व. केदार गुप्ता का नहर के पानी में डुबने से 23 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती गुप्ता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreविकास की नई इबारत लिखेगा कोतबा! विधायक और कलेक्टर के निरीक्षण के बाद CHC और हॉर्टिकल्चर कॉलेज को मिली गति
4.37 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बिस्तरों की होगी सुविधा जशपुर, 31 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के समुचित विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को कोतबा में बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतबा में लगभग 4.37 करोड़ रुपए की…
Read Moreजशपुर में सांप काटने से महिला की मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी
जशपुर 04 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गोलियागढ़ निवासी स्व. पुनिता पैंकरा का सांप के काटने से 23 मई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति देवनारायण पैंकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreअब नहीं रहेगा कोई गाँव कटा हुआ! मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर के पाँच दुर्गम रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं
कलेक्टर और एसएसपी की उपस्थित में बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रूट चार्ट पर की गई चर्चा जशपुर, 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और छत्तीसगढ़ शासन की पहल से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ को मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 42 सीटों तक की क्षमता वाले हल्के और मध्यम श्रेणी के यात्री वाहनों को संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसी क्रम में जशपुर जिले के…
Read Moreजशपुर : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेश के साथ हेलमेट जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
रैली का प्रमुख मकसद सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्रसार कर उनके जीवन को सुरक्षित बनाना है जशपुर, 29 मई 2025/ टेलीविज़न में अक्सर एक भावनात्मक विज्ञापन आप सभी ने देखा होगा कि गाड़ी धीरे और सुरक्षित चलाएं घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। यातायात जागरूकता को लेकर यह विज्ञापन ने लोगों पर इसका अच्छा खास प्रभाव डाला था। आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए दुपहिया वाहन ड्राइविंग में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय हेलमेट…
Read More