घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीणों को मिल रही है स्वास्थ्य सुरक्षा. घर तक शुद्ध जल मिलने से ग्रामीण हैं प्रसन्न, मुख्यमंत्री के प्रति जता रहे हैं आभार. जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल योजना से लोगों के घर तक नल के माध्यम से जल मिल रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड का ग्राम बोकी हर घर जल श्रेणी में सम्मिलित हो गया है। ग्राम बोखी जशपुर जिला मुख्यालय से 77 कि.मी. की…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायतों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑसिफर नियुक्त
जशपुर 13 जनवरी 2025/ छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं नियम 14 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायतों के निर्वाचन के लिये रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका नियुक्त किया गया है। इनमें नगरपालिका परिषद जशपुर हेतु अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू को रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका एवं एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव और सीएमओ…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल : कालीचरण को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल…मिला नया सहारा…अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम.
प्रसन्नता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर/कुनकुरी : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ हुए कालिचरण राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इससे उनमें एक नये आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी प्रसन्नता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। बीमारी की वजह…
Read Moreजशपुर पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार : 35 लाख रुपये के 1 क्विंटल गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही कार से अवैध गांजा जब्त
मुखबिर की सूचना पर तपकरा घुमरा बनडेगा जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा आरोपी -1. सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश) 2. शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के विरुद्ध थाना थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.01.25 के प्रातः तपकरा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली…
Read Moreजशपुर : आंगनबाड़ी संघ के आम चुनाव में कविता यादव पुनः जिलाध्यक्ष, 11 परियोजना अध्यक्षों की नियुक्ति
जशपुर/ छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का आम चुनाव संपन्न हुआ। यहां सर्व सहमति से जिलाध्यक्ष के पद पर पुनः श्रीमती कविता यादव को काबिज कर दूसरी पारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिया गया तो वहीं 17 परियोजना में से 11 परियोजना में पुनः परियोजना अध्यक्षों की नियुक्ति हुई,इसमें अधिकांश परियोजना में अध्यक्षों को उनके सफल कार्यकाल के कारण पुनः रिपीट किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का आम चुनाव जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज सम्पन्न हुआ।यहां इस कार्यकाल में उम्मीद…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बाल बच्चन को 32 साल बाद मिला मुआवजा
भालू के हमले में दोनों आंख गवां चुके है पीड़ित बेटियों की पढाई और विवाह में करेगें खर्च पीड़ित ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर/ भालू के हमले में दोनों आंखों की रोशनी गवां चुके बाल बच्चन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर घटना के 52 साल के बाद मुआवजा राशि मिल सकी। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मुआवजा राशि का चेक सौंपा तो बाल बच्चन और उनका परिवार भावुक हो गया। आर्थिक तंगी से जुझ रहे इस परिवार…
Read Moreजशपुर: परीक्षा पे चर्चा में सहभागिता के लिए रविशंकर राम दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री से करेंगे सवाल
जशपुर 12 जनवरी 25/ परीक्षा पे चर्चा पर दिल्ली में आयोजित होने वाली पैनल परिचर्चा में छत्तीसगढ़ से चयनित तीन छात्रों में से एक छात्र रविशंकर राम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरनगर के कक्षा 9 वीं में पढ़ाई कर रहे है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में पहली बार जशपुर जिले के किसी छात्र को अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ के चयनित तीन छात्रों के दल के साथ छात्र रविशंकर राम दिल्ली पहुंचकर 12 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर का नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना कार्यों को दी गति
जशपुर 12 जनवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कार्य किये जाने हेतु जशपुर का सौन्दर्यकरण, अधोसंरचना कार्य के लिए भागलुपर चौक, बी.टी.आई खेल मैदान, सामुदायिक भवन बी.एस.एन.एल ऑफिस, पक्की ड़ाडी, चौक स्थित कुंआ व वार्ड क्रमांक 07 का निरीक्षण किया गया। बी.टी.आई. मैदान को एथलेटिक्स मैदान के रूप विकासित करने हेतु नगरपालिका विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाउण्ड्रवॉल निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य, हाई मस्क लाईट, रनिंग ट्रैक व घास लगाने के कार्य शामिल…
Read Moreजशपुर: राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से किसानों को लाभ, हरकचन्द साय ने हल्दी की खेती से बढ़ाई आमदनी
हल्दी की बनी रहती मांग मार्केट में हमेशा जशपुर 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् कृषकों को हल्दी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से…
Read Moreजशपुर में यातायात जागरूकता की अनोखी पहल : दो यमराज के प्रतीक के साथ पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर उतरकर नियम पालन का दिया संदेश, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने वालों को गुलाब से किया सम्मानित, नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध 10 हजार रू. का किया जा रहा है चालान, गाड़ी छुट रही न्यायालय से, चालानी कार्यवाही का जिला मे हो रहा असर कल बंदरचुंवा में जशपुर पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को दिया यातायात नियमों के पालन हेतु संदेश जशपुर/ जशपुर पुलिस यातायात जागरूकता के लिये लगातार अनूठा प्रयोग कर रही है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 12 जनवरी 2025 को जशपुर पुलिस द्वारा दो यमराज के प्रतीक के साथ आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक…
Read More