अब हर मंगलवार जशपुर जिला अस्पताल में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण: यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण की सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेगा पूरा लाभ

जिला अस्तपताल जशपुर में अब प्रत्येक मंगलवार को होगा दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड का नवीनीकरण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी नवीनीकरण जिला अस्तपताल जशपुर में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे से 4.00 बजे तक किया जावेगा।  समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है और जिनका पहले से बना हुआ पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र है नवीनीकरण करने हेतु जिला जिला अस्तपताल के रूम नम्बर 11 में कु. रेहाना खातुन मोबाईल नम्बर 7869882397 से…

Read More

यूरिया का सशक्त विकल्प बनी हरी खाद: जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रयोग, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और लागत घटाने की दिशा में बड़ा कदम

जशपुर : जिले में हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए सभी विकास खण्ड में इस वर्ष 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसान भाईयों से कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर हरी खाद का उपयोग कर धरती माता को चिरस्थाई, दीर्घायु बनाने हेतु अपील किया गया है। हरी खाद विशिष्ट फसलों को खेत में जोतकर मिट्टी में दबाकर लगाया जाता है। तब उससे हरी खाद बनता है। हरि खाद वाली फसलें मे ढेंचा, सनई मुंग, उड़द, बरसीम शामिल हैं। इस खाद…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर की तस्वीर बदली: उज्ज्वला योजना से लाखों महिलाओं को मिला स्वच्छ रसोई और बेहतर स्वास्थ्य का तोहफा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान जशपुर के 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को मिला योजना का लाभ जशपुर : प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे और उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन आए। इसी उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को…

Read More

आतिशबाजी, जोश और रोमांच के बीच शुरू हुआ कुनकुरी प्रीमियर लीग चैप्टर 4—धमाकेदार ओपनिंग मैच ने बांधा समां, अब हर शाम कुनकुरी में गूंजेगा क्रिकेट का जुनून

कुनकुरी : नगर में क्रिकेट का जश्न अपने पूरे शबाब पर है। बहुप्रतीक्षित कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) चैप्टर 4 का भव्य आगाज़ गुरुवार को शानदार माहौल, उत्साह और जोश के बीच हुआ। उद्घाटन समारोह ने न केवल खेलप्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को एक उत्सव में बदल दिया। मुख्य अतिथि भरत सिंह और विशिष्ट अतिथि नंदन जी पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। मंच पर आद्य शंकर त्रिपाठी, कैलाश नाथ गुप्ता, बृजलाल राणा और राजेंद्र पांडेय जैसे गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी ने आयोजन…

Read More

जशपुर में 28 अप्रैल को रोजगार का महाकुंभ: 360 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका—10वीं पास से नर्सिंग तक के युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार

युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर जशपुर में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 360 पदों पर होगी भर्ती 10वीं पास से लेकर नर्सिंग योग्यताधारी युवाओं के लिए बेहतरीन मौका जशपुर : जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में तीन कंपनियों द्वारा कुल 360 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक सुबह 11:00 बजे से अपने मूल दस्तावेजों के…

Read More

26 अप्रैल को होगी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की बड़ी तैयारी—जशपुर के 15 केंद्रों में 4904 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सख्त नियमों के बीच होगी परीक्षा

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को : जशपुर जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी परीक्षा, 4904 परीक्षार्थी होगें सम्मिलित जशपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जा रही है। जिसमें लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें प्रदेश के 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।  जशपुर जिले में कुल 15 परीक्षा…

Read More

केरे गांव बना छत्तीसगढ़ का उभरता टूरिज्म हब: होमस्टे मॉडल से बदली गांव की तस्वीर, मेहमाननवाजी और प्राकृतिक सौंदर्य ने जीता पर्यटकों का दिल

जशपुर का केरे गांव ग्रामीण पर्यटन के रूप ले रहा आकार : आकर्षण, सफल होमस्टे अनुभव से बढ़ी पहचान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन के सफल प्रयासों का परिणाम है, जिसने इस गांव को अपनाकर यहां 5 होमस्टे स्थापित किए हैं तथा स्थानीय ग्रामीणों को होमस्टे प्रबंधन एवं अतिथि सेवा का समुचित…

Read More

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का बड़ा कदम: ‘निधि आपके निकट 2.0’ से अब जिला स्तर पर ही PF, पेंशन और UAN समस्याओं का त्वरित समाधान—27 अप्रैल को विशेष शिविर, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगी बड़ी राहत

ईपीएफओ का “निधि आपके निकट 2.0” अभियान: अब जिला स्तर पर मिलेगी पीएफ, पेंशन और यूएएन समस्याओं का त्वरित समाधान 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विशेष शिविर, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा पीएफ दावा, केवाईसी अपडेट, यूएएन सक्रियण और पेंशन मामलों का मौके पर निस्तारण ईपीएफओ की पहल से क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर कम होंगे, शिकायत समाधान प्रक्रिया बनेगी आसान जशपुर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा सदस्य सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से…

Read More

नशे का नेटवर्क ध्वस्त : जशपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश ! रात के अंधेरे में रचा जा रहा था बड़ा खेल, 49 लाख का 76 किलो गांजा और लग्जरी कारों के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार !

आरोपियों के विरुद्ध थाना तुमला में 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. आरोपी उड़ीसा राज्य से दो कार में छुपाकर ला रहे थे अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा. नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव,  जिला जशपुर छग, 2. मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार, जिला जशपुर छग, 3. दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छग, 4. एक 17 वर्षीय विधि…

Read More

जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 28 अप्रैल से राज्य स्तरीय ट्रायल, 13–17 आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम—खेल अकादमी में चयन की राह खुली

जशपुर : संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन जी.ई.रोड रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी बालक और बालिका, तीरंदाजी बालक और बालिका, फुटबॉल बालिका, वेटलिफ्टिंग बालक और बालिका एवं एथेलेटिक्स बालक और बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  तीरंदाजी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग का आयोजन कोटा एवं तीरंदाजी एरिना बालिका छात्रावास…

Read More