जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 28 अप्रैल से राज्य स्तरीय ट्रायल, 13–17 आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम—खेल अकादमी में चयन की राह खुली

जशपुर : संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन जी.ई.रोड रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी बालक और बालिका, तीरंदाजी बालक और बालिका, फुटबॉल बालिका, वेटलिफ्टिंग बालक और बालिका एवं एथेलेटिक्स बालक और बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  तीरंदाजी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग का आयोजन कोटा एवं तीरंदाजी एरिना बालिका छात्रावास के सामने रायपुर में 28 से 29 अप्रैल 2026 तक चयन ट्रायल होगा।  इसके साथ ही 28 अप्रैल को पंजीयन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा 29 अप्रैल 2026 को  कौषल दक्षता परीक्षण होगा। इसी प्रकार हॉकी और एथेलेटिक्स का आयोजन कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2, बालक छात्रावास के सामने रायपुर में 30 अप्रैल से 01 मई 2026 तक चयन ट्रायल होगा। जिसमें 30 अप्रैल 2026 को पंजीयन एवं शारीरिक दक्षता तथा 01 मई 2026 को कौषल दक्षता परीक्षण होगा।

जशपुर जिले से चयन ट्रायल में जिले से 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में 13-17 आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि खिलाड़ी सम्मिलित होने हेतु जानकारी निर्धारित प्रपत्र में 25 अप्रैल 2026 तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के कक्ष क्र.-108 में प्रेषित कर सकते हैं। आयोजन  तिथी अनुसार निर्धारित स्थान पर प्रातः 07ः00 बजे से किया जावेगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts