60 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर: प्रयास आवासीय विद्यालय में गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 12 जुलाई को परीक्षा, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।  सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 11 सीटें रिक्त हैं, जिसमें अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 तथा सामान्य वर्ग के 3 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थी पात्र…

Read More

स्कूल बसों पर चला सुरक्षा का ‘मेगा चेक-अप’ : बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं ! स्कूल बसों और चालकों की हुई सख्त पड़ताल, GPS से लेकर ब्रेक तक की हुई जांच.

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा  स्कूल बस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन. जिले की 15 स्कूली बसों की फिटनेस, दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच. वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र, बीपी एवं शुगर परीक्षण कर स्वास्थ्य की भी की गई जांच. जशपुर : स्कूल खुलने से पहले जशपुर पुलिस, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रक्षित…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास की दोटूक चेतावनी: एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सभी लंबित आवेदन, वेरिफिकेशन और अप्रूवल कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश

एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को उच्च प्राथमिकता से करे पूर्ण समय सीमा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों को तेजी से करे निराकृत कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों का एग्रीस्टेक ऑनलाइन पंजीयन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल…

Read More

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास के बड़े निर्देश, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण से लेकर पोषण वाटिकाओं और ग्रामीण स्वच्छता अभियान पर दिया विशेष जोर

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश, अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें सुनिश्चित जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, श्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन…

Read More

11.98 लाख की लागत से पुनर्जीवित हुई गुतकिया नहर योजना, 100 एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा; खरीफ-रबी फसलों के साथ किसानों की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त

गांव गुतकिया में पुरानी निष्क्रिय योजना को मिला नया जीवन नहर मरम्मत कार्य के लिए 11 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति किसानों के 100 एकड़ सिंचित भूमि के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी रबी और खरीफ की फसल आसानी से ले सकेंगे किसान जशपुर : जिले के ग्राम गुतकिया में पुरानी निष्क्रिय योजना को मिला नया जीवन, नहर मरम्मत कार्य पूर्ण होने से 100 एकड़ भूमि होगी सिंचित। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के तहत सिंचित कृषि क्षेत्र में विकास के लक्ष्यों की पूर्ति और मुख्यमंत्री…

Read More

जशपुर के वन धन विकास केंद्र पनचक्की पहुंचे लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण और महिला सशक्तिकरण मॉडल की जमकर सराहना

लघु वनोपज संघ अध्यक्ष ने वन धन विकास केंद्र पनचक्की का किया निरीक्षण जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने विगत दिवस 12 जून 2026 को जशपुर स्थित वन धन विकास केंद्र पनचक्की का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित वनोपज आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री सलाम ने केंद्र द्वारा किए जा रहे मूल्य संवर्धन कार्यों, स्थानीय रोजगार सृजन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने केंद्र में…

Read More

खरीफ सीजन से पहले जशपुर के किसानों को बड़ी राहत: 44 सहकारी समितियों में बीज-खाद का भरपूर भंडारण, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ से ज्यादा का कृषि ऋण

जशपुर जिले के 44 सहकारी समितियों में बीज – खाद की पर्याप्त उपलब्धता समय पर मिल रहे संसाधन, संतुलित उर्वरक उपयोग और हरी खाद को बढ़ावा देने पर कृषि विभाग का जोर जशपुर : खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों को बीज, खाद एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में बीज एवं उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा किसानों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अनुशंसित मात्रा…

Read More

जशपुर के होनहार बच्चों के लिए बड़ी खबर: खेल, कला, विज्ञान, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धि पर मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 31 जुलाई तक आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित : बहादुरी, खेल, विज्ञान, कला एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान जशपुर : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य देश के ऐसे प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को सम्मानित करना है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है। यह पुरस्कार 18 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को…

Read More

होनहार कलाकारों और छात्रों के लिए बड़ी राहत: छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी जशपुर : संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना-2021 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 को बढ़ाकर अब 30 जून 2026 कर दिया गया है। योजना के तहत गुरू-शिष्य परंपरा के अंतर्गत पिछले 6 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पात्र युवा कलाकारों एवं छात्रों की प्रविष्टियां आमंत्रित…

Read More

अनुसूचित जाति-जनजाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: मुख्यमंत्री विद्यार्थी योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश, 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षा, 20 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थी योजना: 6वीं में प्रवेश के लिए 05 जुलाई को परीक्षा, 20 जून तक आवेदन जशपुर : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थी योजना‘ के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी।  योजनांतर्गत्् पात्रता की श्रेणी में आने…

Read More