मुख्यमंत्री की घोषणा का तत्परता से किया जा रहा अमल जशपुर 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोरा विकास खंड के शासकीय कालेज भवन निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान कालेज के निर्माण कार्य के लिए घोषणा किए थे। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना और सड़क, पुलिया और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले के विकास कार्यों के लिए कोई समस्या…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में छापेमारी से सनसनी! दो शराब तस्कर गिरफ्तार, घर से मिली 13.5 लीटर महुआ शराब और 55 किलो लाहन
आबकारी अधिनियम अंतर्गत आबकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने की कार्रवाई जशपुर, 30 जुलाई 2025/ जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्यों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को नगर पंचायत पत्थलगांव में आबकारी दल एवं पुलिस विभाग के दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें पत्थलगांव के पुरानी बस्ती में जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में छापामार कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त दल के द्वारा कार्रवाई के…
Read Moreकिराया नहीं, तो दुकान नहीं! जशपुर कलेक्टर ने दिया अंतिम अल्टीमेटम, नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन की लहर
नगरीय निकायों के राजस्व को बढ़ाने कलेक्टर ने विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने दिए निर्देश कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा जशपुर, 30 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के लिए विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों की दुकानों में संचालित दुकानों का किराया ना देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे…
Read Moreपत्थलगांव को मिलेगी नई पहचान: विधायक साय और कलेक्टर व्यास ने ऑडिटोरियम, हाइटेक बस स्टैंड और अटल परिसर का किया निरीक्षण
पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन, हाइटेक बस स्टैंड निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल व निर्माणधीन अटल परिसर का भी किया निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश जशपुर, 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और साथ ही इनका कार्यान्वयन भी तेज़ी से किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर योजनाओं को साकार करने में…
Read Moreएचएसआरपी लगवाने का सुनहरा मौका: जशपुर में 28 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर
जशपुर, 30 जुलाई 2025/ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। लोगों की सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु शिविरों का आयोजन 31 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा। जिसके अनुसार 31 जुलाई, 01 एवं 02 अगस्त को सामुदायिक भवन लोदाम एवं सामुदायिक भवन पतराटोल (दुलदुला), 04, 05 एवं…
Read Moreजशपुर में रोजगार का सुनहरा अवसर! एकलव्य विद्यालयों में शिक्षण और गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी सीधी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त
जशपुर, 30 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में संचालित 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली (NESTS) द्वारा अतिथि शिक्षक एवं स्टाफ नर्स निर्धारित मानदेय पर अस्थायी रूप से विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक रिक्त पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से मेरिट के आधार पर चयन किया जाना है। जिसके लिए जारी विज्ञापन में अन्य आवश्यक संशोधन किये गये हैं। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक 12 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन दिवस में सायं 05:00 बजे तक स्वयं…
Read Moreअयोध्या धाम रवाना हुए जशपुर के 204 श्रद्धालु, मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा योजना से मिल रहा प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य
सभी जनपद पंचायत से जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए मुख्यमंत्री के सुशासन में नागरिकों को मिल रहा है प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। बुधवार को जिले के सभी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय से जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।…
Read Moreगौ तस्करी गैंग का पर्दाफाश : रात के अंधेरे में हो रही थी शर्मनाक गौ तस्करी, पुलिस ने मचाया हड़कंप, पुलिस की दबिश में सात गौवंश बरामद, जंगल का लाभ उठा कर आरोपी फरार.
तस्करों के चंगुल से जशपुर पुलिस ने फिर 07 नग गौ वंशों को छुड़ाया, मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत का, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ.ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 30 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सात गौवंशों…
Read Moreआयुष विभाग की अभिनव पहल: जशपुर के आठ ग्रामों में औषधीय पौधों का वितरण और जागरूकता कार्यक्रम, हर पौधा मां को समर्पित…जानिए योजना का उद्देश्य और लाभ..!
जशपुर, 30 जुलाई 2025/ जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा आठ आयुष ग्रामों में ‘‘एक पेड़ मां के नाम थीम पर 643 औषधियों पौधों का वृक्षारोपण किया गया। आठ आयुष ग्रामों में नारायणपुर, बटईकेला, तुमला, कुर्रोग, शेखरपुर, करडेगा, घाघरा एवं लोखण्ड़ी शामिल हैं। इन ग्रामों में वृक्षारोपण कर ग्रामीणजनों को भी पौधो का वितरण किया गया। उन्हें पौधों के औषधिय गुणों और उनके उपयोगिता के संबंध जानकारी दी गई और संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को वर्षा ऋतु जन्य रोग,…
Read Moreजशपुर में श्रमिक बच्चों के लिए शिक्षा की नई राह : अटल उत्कृष्ट योजना से 6वीं से 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क आवासीय पढ़ाई…जानिए पूरी प्रक्रिया!
जशपुर, 30 जुलाई 2025/ श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु श्रम विभाग द्वारा “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के पहले दो बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाकर बारहवीं तक की शिक्षा आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जशपुर के श्रम पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा जो कक्षा पाँचवीं में अच्छे अंक…
Read More