गौ तस्करी गैंग का पर्दाफाश : रात के अंधेरे में हो रही थी शर्मनाक गौ तस्करी, पुलिस ने मचाया हड़कंप, पुलिस की दबिश में सात गौवंश बरामद, जंगल का लाभ उठा कर आरोपी फरार.

गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में सतत् रूप से निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2025 को। लोदाम  क्षेत्रांतर्गत ग्राम चराईडांड, डुमरटोली के जंगल से 07 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।

प्रकरण की प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2025 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गौ-वंशों को चराईडांड, डूमरटोली के जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश पर, थाना लोदाम पुलिस के द्वारा,  मुखबिर के बताए स्थान थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम चराईडांड, डूमरटोली के जंगल में जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति सात नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए हांक कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा आरोपी तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा मौके से सभी 07 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व साथ ही पशु चिकित्सक से गौ-वंशों का उपचार भी कराया गया है।

Related posts