श्रावण में शिवभक्ति का सबसे बड़ा नजारा ! बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंगों का होगा पूजन-अभिषेक, मैनी नदी तट से निकली भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित.

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग का होगा पूजन, तीन दिन चलेगा भव्य शिव महाअनुष्ठान. निकाली गई भव्य कलश-यात्रा, कल से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित. जशपुर : जशपुर के बगिया स्थित प्रसिद्ध श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। मैनी नदी तट से निकली विशाल कलश-यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।…

Read More

दो दशक तक दबा रहा कुनकुरी चावल घोटाले का राज अब कोर्ट में खुलेगा! 22,198 क्विंटल की कमी का मामला, 2 आरोपी जमानत पर—एक की मौत, 40 हजार पन्नों ने बढ़ाई हलचल

बहुचर्चित कुनकुरी चावल घोटाला: 20 साल बाद अदालत में पेश हुआ चालान करीब 40 हजार पन्नों का दस्तावेज सहित चालान, 92 गवाहों की सूची; दो आरोपी 2006 से जमानत पर, एक की हो चुकी है मृत्यु जशपुर/कुनकुरी : करीब दो दशक पहले जिले में सुर्खियों में आए बहुचर्चित कुनकुरी चावल घोटाला मामले में लगभग 20 साल बाद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू/एंटी करप्शन ब्यूरो), रायपुर ने विशेष न्यायालय जशपुर के समक्ष अंतिम प्रतिवेदन (चालान) पेश किया है। प्रकरण में अंतिम प्रतिवेदन क्रमांक 67/2026 दिनांक 6 अगस्त 2026 दर्ज है। 6…

Read More

रक्षाबंधन का ऐसा तोहफा, जिसने बदल दी संगीता की किस्मत! ई-रिक्शा चलाकर हर महीने कमा रहीं ₹18 हजार, मेहनत के दम पर बनीं आत्मनिर्भर ‘लखपति दीदी’

ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुर : स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है, लेकिन आर्थिक आत्मनिर्भरता भी किसी व्यक्ति के जीवन में स्वतंत्रता का महत्वपूर्ण आधार होती है। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड की संगीता देवी की कहानी इसी सोच को साकार करती है। कभी परिवार की जरूरतों के लिए छोटे-छोटे ऋण लेकर कृषि कार्य करने वाली संगीता आज स्वयं ई-रिक्शा चलाकर प्रतिमाह…

Read More

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश की दूसरी काउंसलिंग शुरू, 16 से 20 अगस्त तक मौका; चयनित विद्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि प्रदर्शित की गई…

Read More

तिरंगे की शान में झूमे नन्हे कदम, सनशाइन स्कूल कुनकुरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस; सेना के शौर्य से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

सनशाइन स्कूल कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस: नन्हे बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन कुनकुरी: सनशाइन स्कूल, कुनकुरी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण कर और राष्ट्रगान गाकर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी सम्मानीय अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वेरोनिका सुरीन, डॉ. संदीप सुरीन, डॉ. राखी…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टोरेट में गूंजे देशभक्ति गीत-कविताएं, कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वस्थ जीवनशैली को बताया सशक्त राष्ट्र की पहली सीढ़ी

कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश जशपुर : 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। स्वतंत्रता दिवस की कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात कलेक्टोरेट के मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री…

Read More

मुख्यमंत्री निवास बगिया में शान से लहराया तिरंगा : श्रीमती कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की गूंज से देशभक्ति के रंग में डूबा पूरा परिसर, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देश-भक्ति का जोश.

मुख्यमंत्री निवास बगिया में फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण. तिरंगे की शान में कौशल्या साय ने दिया ऐसा संदेश, जिसने खींचा सबका ध्यान. जशपुर : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जशपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास बगिया देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश दिया। राष्ट्रगान की गूंज के बीच…

Read More

तिरंगे की आन-बान-शान के बीच गूंजा राष्ट्रगान, कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में फहराया ध्वज, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई जशपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों…

Read More

जशपुर में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री राजेश अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, 12 प्लाटूनों की शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों हुए सम्मानित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई शानदार प्रस्तुति जशपुर : जिला मुख्यालय जशपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का…

Read More

जशपुर के रणजीता स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण जशपुर : पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह उपस्थित थे।

Read More