Category: जशपुर

  • जशपुर में महिलाओं की उड़ान: 150 महिलाओं ने कौशल प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी, दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी दिखाई अद्भुत क्षमता—हुनर बना आजीविका का मजबूत आधार

    जशपुर में महिलाओं की उड़ान: 150 महिलाओं ने कौशल प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी, दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी दिखाई अद्भुत क्षमता—हुनर बना आजीविका का मजबूत आधार

    महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन, 150 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण, दिव्यांग महिलाएं भी रहीं शामिल

    जशपुर : महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से मंगल भवन कुनकुरी में विगत दिवस कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित कर उन्हें आय अर्जन के लिए सक्षम बनाना था, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक धुरी बन सकें। कार्यशाला में कुल 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 25 दिव्यांग महिलाएं भी शामिल थीं। प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें हर्बल साबुन निर्माण, रिबन माला एवं गजरा बनाना, चॉकलेट निर्माण, मोमबत्ती बनाना, गोबर से निर्मित उत्पाद राखी, धूप कप, दीया तोरण, बोतल आर्ट, जैस्मिन आर्ट, झाड़ू एवं पोछा निर्माण तथा फिनाइल बनाना शामिल था।

     कार्यशाला के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगामी माह से रायपुर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्री एवं उनके कौशल की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया तथा स्वयं भी सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में अध्यक्ष एवं कलेक्टर के बीच दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

    ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले 38 दिव्यांगजन सम्मानित

    जिले में वित्त एवं विकास निगम द्वारा पूर्व में प्रदान किए गए ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले 38 दिव्यांगजनों को साल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री तुलसी कौशिक, सलाहकार श्री राजेश तिवारी, प्रबंधक श्री पंकज वर्मा, श्री भरत सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती पिंकी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री धर्मेंद्र कुमार साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

  • परिजन भटकते रहे’ खबर पर विभाग का खंडन: जशपुर स्वास्थ्य विभाग की सफाई—जांच रिपोर्ट में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी की पुष्टि

    परिजन भटकते रहे’ खबर पर विभाग का खंडन: जशपुर स्वास्थ्य विभाग की सफाई—जांच रिपोर्ट में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी की पुष्टि

    चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ घटना के दौरान अपने स्थान पर दे रहे थे सेवा

    जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर शीर्षक ‘‘शिक्षक की हॉटअटैक से मौत के बाद भटकते रहे परिजन‘‘ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च 2026 को जांच के आदेश दिये गये और तत्काल जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। प्रतिवेदन के आधार पर यह स्पष्ट है कि चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उक्त घटना के दौरान अपने स्थान पर सेवा दे रहे थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर उक्त समाचार का खण्डन् करता है।

  • डिजिटल गवर्नेंस से लेकर सोलर मिशन तक बड़ा एक्शन प्लान: जशपुर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश—सभी फाइलें ई-ऑफिस से, हर घर स्मार्ट मीटर और 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को तेज करें अधिकारी

    डिजिटल गवर्नेंस से लेकर सोलर मिशन तक बड़ा एक्शन प्लान: जशपुर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश—सभी फाइलें ई-ऑफिस से, हर घर स्मार्ट मीटर और 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को तेज करें अधिकारी

    जशपुर कलेक्टर ने i GOT पोर्टल में अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीयन करके 3 कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दिए निर्देश

    सभी कार्यालयों में ई आफिस का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश

    विघुत विभाग को घर घर में स्मार्ट मीटर लगाने में प्रगति लाने के निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के लिए कहा है। और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT पोर्टल में अपना पंजीयन करवाने के निर्देश दिए हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कहा है।

    उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने ई आफिस के संचालन की प्रगति की समीक्षा की और सभी विभागों के अधिकारियों को ई आफिस के माध्यम से ही फाइल भेजने के निर्देश दिए हैं।

    इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने विघुत विभाग के अधिकारीयों को हितग्राहियों के घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त‌ लाभ देने के भी निर्देश दिए हैं।

    इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

    कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के लिए सभी अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों और निजी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है।

    इसके माध्यम से घर या इमारतें की छत पर बारिश का पानी एकत्र किया जाता है।

    उन्होंने कहा जहां पानी निकासी की सुविधा है उन स्थानों पर सोखता गढ्ढा बनाकर जल संरक्षण संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा सकते हैं।

  • सरगुजा ओलंपिक 2026 में जशपुर का जलवा: 17 गोल्ड, 20 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज जीतकर खिलाड़ियों ने लहराया परचम—443 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, जिले का नाम किया रोशन

    सरगुजा ओलंपिक 2026 में जशपुर का जलवा: 17 गोल्ड, 20 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज जीतकर खिलाड़ियों ने लहराया परचम—443 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, जिले का नाम किया रोशन

    संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 : जशपुर के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक और 16 कांस्य पदक जीतकर जिले को किया गोरवांन्वित

    जिले के 443 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हुए शामिल

    जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 में जशपुर जिले के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में पदक प्राप्त कर जशपुर जिले को गौरवांवित किया है। उक्त आयोजिन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित किया गया।

    जिसमें जशपुर जिले के कुल 443 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों में 17 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक व 16-कांस्य पदक प्राप्त किया।

    विजेता प्रतिभागियों की जानकारी निम्नानुसार है –

    100 मीटर दौड़ – 2स्वर्ण पदक

    400 मीटर दौड़ – 1कांस्य पदक

    4×100 मीटर रिले रेस – 2 रजत पदक

    लंबी कूद 1 कांस्य पदक

    ऊंची कूद 1 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक

    गोला फेंक 1 रजत पदक

    तवा फेंक 1 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक

    भाला फेंक 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक

    तीरंदाजी 30 मीटर एकल – 1 रजत पदक, 2 कांस्य पदक

    तीरंदाजी 30 मीटर दलीय 1 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक

    बैडमिंटन एकल 1 कांस्य पदक

    बैडमिंटन युगल 3 कांस्य पदक

    फुटबॉल -1 स्वर्ण पदक, 2 कांस्य पदक

    हॉकी 4 स्वर्ण पदक

    कुश्ती 2 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, 1 कांस्य पदक

    कराते – 2 रजत पदक, 1 कांस्य पदक

    कबड्डी – 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक

    खो-खो – 3 स्वर्ण पद

    व्हॉलीबॉल – 1 कांस्य पदक

    बास्केटबॉल 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

  • गौ तस्करों की साजिश नाकाम : जंगल में घेरा, तस्करों पर वार ! 12 गौ-वंश छुड़ाकर पुलिस ने मचाया हड़कंप, उड़ीसा ले जाए जा रहे पशु कराये मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार.

    गौ तस्करों की साजिश नाकाम : जंगल में घेरा, तस्करों पर वार ! 12 गौ-वंश छुड़ाकर पुलिस ने मचाया हड़कंप, उड़ीसा ले जाए जा रहे पशु कराये मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार.

    जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत 12 नग गौ-वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है, साथ ही 03 आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना बागबहार पुलिस की टीम, किसी शिकायत की जांच हेतु ग्राम कुकरगांव व खड़ामाचा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खड़ामाचा से राजाअंबा के जंगल के रास्ते कुछ व्यक्ति, भारी मात्रा में गौ-वंशों को पैदल हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते हुए, उड़ीसा राज्य की ओर जल्दी-जल्दी ले जा रहे है। जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल, मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि चार संदिग्ध व्यक्ति गौ-वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते हुए, जल्दी जल्दी ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध गौ तस्करों की धर पकड़ हेतु, घेरा बंदी की गई, पुलिस को देख कर, संदिग्ध गौ तस्करों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस के द्वारा पीछा करते हुए, तीन संदिग्ध गौ तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली, एक तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया।

    पकड़े गए तीन संदिग्ध गौ तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमशः 1. तरुण चौहान उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम फरसा टोली, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ.ग., 2. शोभन नागवंशी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम खाडामाचा, थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग., 3. सीता राम नागवंशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कुकरगांव, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ.ग का रहने वाला बताया तथा बताया कि उनके द्वारा उक्त गौ-वंशों को उड़ीसा राज्य ले जाया जा रहा था। पुलिस के द्वारा उक्त तीनों गौ तस्करों से, गौ-वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से 12 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा सभी गौ-वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए गौ तस्करों की निशानदेही पर फरार गौ तस्कर को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

    जशपुर पुलिस के द्वारा मामले में उक्त तीन संदिग्धों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • कुनकुरी में ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’ का भव्य आगाज़: ड्रोन तकनीक, उन्नत बीज और आधुनिक खेती के संगम से किसानों की आय बढ़ाने की नई राह—विधायक गोमती साय ने किया शुभारंभ, हजारों किसान हुए शामिल

    कुनकुरी में ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’ का भव्य आगाज़: ड्रोन तकनीक, उन्नत बीज और आधुनिक खेती के संगम से किसानों की आय बढ़ाने की नई राह—विधायक गोमती साय ने किया शुभारंभ, हजारों किसान हुए शामिल

    नवाचारी खेती, उन्नत तकनीक, बेहतर फसल चयन से किसान होंगे समृद्ध – विधायक श्रीमती गोमती साय

    कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 : कुनकुरी में आधुनिक खेती का महाकुंभ शुरू

    पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

    25 मार्च तक एक्सपो में किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी

    जशपुर : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से 25 मार्च 2026 तक कृषि महाविद्यालय, कुनकुरी में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन किसानों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में सामने आया है, जहां उन्हें आधुनिक कृषि के विविध आयामों से अवगत कराया जा रहा है। एक्सपो में कृषि सहित संबद्ध विभागों पशुपालन, मछलीपालन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा स्टाल लगाये गए है। साथ ही प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कृषि उत्पाद एवं कृषि उपकरण विक्रेताओं ने भी स्टाल लगाकर किसानों को नवीन तकनीकों एवं मशीनों की जानकारी दे रहे है। कार्यक्रम में जिले सहित अन्य जिलों के कृषकगण भारी संख्या में आकर जानकारी ले रहे है। कार्यक्रम का शुभारम्भ आज पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और उन्नत कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। सभी ने नाशपाती उत्पादन, पुष्प फसल, मसाले, आम, मिर्च की खेती की उन्नत विधियों के साथ-साथ वैज्ञानिक मछली पालन, रेशम उत्पादन, सामुदायिक बीज बैंक, बकरी पालन, जैविक कीट नियंत्रण और मृदा संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदर्शित नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह, डीएफओ श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डीडीसी श्रीमती अनिता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे।

     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि जशपुर की भौगोलिक विविधता इसे कृषि के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में फलदार फसलों जैसे नाशपाती, लीची और चाय की अपार संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में धान जैसी पारंपरिक फसलों का बेहतर उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो किसानों को क्षेत्र और मौसम के अनुसार फसल चयन, उन्नत तकनीक अपनाने, विपणन व्यवस्था को समझने और उत्पादन बढ़ाने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। उन्होंने ड्रिप सिंचाई तकनीक को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे रसायन मुक्त उत्पादन संभव होता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने महिलाओं से भी कृषि क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर श्री रामप्रताप सिंह एवं श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्रांति एक्सपो को किसानों के लिए बेहत लाभदायक बताया।

     इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य किसानों, एफपीओ, कृषि कंपनियों, स्टार्टअप, खरीदारों, प्रोसेसर, निर्यातकों, वित्तीय संस्थानों और शासकीय विभागों को एक मंच पर लाना है, ताकि तकनीक, बाजार और संसाधनों का बेहतर समन्वय हो सके। इस दौरान किसान मेला एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, कंपनियों के साथ एमओयू एवं मार्केट लिंकिंग, कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं तथा प्रगतिशील किसानों का सम्मान जैसे विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं।

    मुख्य आकर्षण बने आधुनिक कृषि मॉडल-

    एक्सपो में 108 किस्मों के सामुदायिक बीज बैंक, एकीकृत कृषि प्रणाली का जीवंत प्रदर्शन, आधुनिक मृदा एवं पोषक तत्व प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती मॉडल, मिलेट्स, फल, सब्जी एवं जनजातीय उत्पादों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैव उर्वरक, एकीकृत मृदा एवं कीट प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित जानकारी और लाइव डेमो प्रस्तुत किए जा रहे हैं। यह आयोजन न केवल किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है, बल्कि जिले में कृषि के समग्र विकास और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

    किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र –

    कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए विषयवार तकनीकी प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में कृषि विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील किसान आधुनिक खेती, उन्नत बीज उत्पादन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन आधारित कृषि, उद्यानिकी तथा कृषि आधारित उद्यमिता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृषि क्रांति एक्सपो के अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट डेयरी किसान, उत्कृष्ट मत्स्य पालक, उत्कृष्ट बागवानी किसान, उत्कृष्ट बीज संरक्षक, उन्नत बीज उत्पादक तथा नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसानों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

  • जशपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: आईस फैक्ट्री पर छापा, 2000 किलो संदिग्ध आईस कैण्डी जब्त—बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती

    जशपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: आईस फैक्ट्री पर छापा, 2000 किलो संदिग्ध आईस कैण्डी जब्त—बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती

    खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी

    माँ आईस फैक्ट्री पत्थलगांव और रिलांयस स्मार्ट पांइट जशपुर में किए गए औचक निरीक्षण

    जशपुर : आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें में विनिर्माण करके विक्रय किये जा रहे पानी पाउच, मिनरल वाटर, आईस कैण्डी, आईस एवं आइसक्रीम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किये जाने हेतु सतत् कार्यवाही शुरु कर दी गई हैं।

    इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विगत दिवस 20 मार्च 2026 को पत्थलागांव विकासखण्ड में स्थिति माँ आईस फैक्ट्री में औचक छापेमार कार्यवाही की गई। जिस पर मौके पर भारी मात्रा में आईस कैण्डी का विनिर्माण किया जाना पाया गया, उक्त आईस कैण्डी को सेवन मुख्य तौर पर छोटे बच्चों के द्वारा किया जाता है। खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा मौका निरीक्षण के समय माँ आईस फैक्ट्री में आईस कैण्डी का विनिर्माण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के मानकों के आधार पर नहीं किया जाना पाया गया। जिस पर गुणवत्ता की शंका मौके पर दो, आइस कैण्डी, भीम का मैंगो फ्लेवर आईस कैण्डी ग्रीन और आरेंज का नमूना संकलित कर जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित फर्म पर विधिक कार्यवाही शुरु की जाएगी। इसके अतिरिक्त विनिर्माण प्रक्रिया में कमियों, गुणवत्ता में शंका एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लैबलिंग एवं डिसप्ले ) विनियम, 2020 के प्रावधानों का परिपालन नहीं पाये जाने के कारण मौके पर भारी मात्रा में विक्रय हेतु बनाकर रखे पाये गये आईस कैण्डी कुल 147 बोरा वजन लगभग 2000 किलोग्राम, मूल्य लगभग 15 हजार रुपये, की जब्ती बनाते हुये विनिर्माता श्री हैप्पी गर्ग की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक अभिग्रहित किया गया एवं खाद्य विनिर्माता को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से आईस कैण्डी का विनिर्माण नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।

    नवरात्रि एवं त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 21 मार्च 2026 को रिलांयस स्मार्ट पांइट, चंद्रराज काम्पलेक्स, मेन रोड़, जशपुर नगर का औचक निरीक्षण करते हुये शंका के आधार पर खजूर, सेवई, मिक्स फूट्स जूस एवं टोमेटो सार्स कुल चार नमूना संकलित कर जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म पर विधिक कार्यवाही शुरु की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग जिलें में सभी को मानक, सही एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रतिबद्ध हैं तथा इस बात को सुनिश्चित करने के लिये जिलें में स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही एवं निरीक्षण सतत् जारी रहेंगी। विभाग की ओर उल्लेखित कार्यवाही में सागर दत्ता, अभिहित अधिकारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री राखी ठाकुर नमूना सहायक श्रीमती अंजलि नायक मौजूद रहे।

  • दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अवसर: 25 मार्च को कुनकुरी में लगेगा यूडीआईडी एवं प्रमाणीकरण शिविर, एक ही दिन में मिलेगा प्रमाणपत्र और योजनाओं का लाभ

    दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अवसर: 25 मार्च को कुनकुरी में लगेगा यूडीआईडी एवं प्रमाणीकरण शिविर, एक ही दिन में मिलेगा प्रमाणपत्र और योजनाओं का लाभ

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के हित में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत सभी दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

     समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राही आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे। साथ ही, जिन हितग्राहियों के आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने की आवश्यकता है, वे पूर्व में ही नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें।

  • 27 मार्च तक करें आवेदन नहीं तो चूक जाएंगे मौका: SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खुला, उच्च शिक्षा के सपनों को मिलेगा सहारा

    27 मार्च तक करें आवेदन नहीं तो चूक जाएंगे मौका: SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खुला, उच्च शिक्षा के सपनों को मिलेगा सहारा

    जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2025-26 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आईलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी 23 मार्च से 27 मार्च 2025 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

    इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़  राज्यों में शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. के प्राचार्यों और छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया http://postmatric&scholarship-cg-nic-in/ पर की जा सकती है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन व नवीनीकरण) के लिए अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तय की गई है वहीं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 और सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

    छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित पात्रता के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा 2.50 लाख रूपये प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु हेतु आय-सीमा 1 लाख रूपये प्रतिवर्ष होनी चाहिए, आवेदक के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठयक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम, संस्था द्वारा जारी बोनाफाईड प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान के लिए सभी विद्यार्थियों के पास जीवित बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर होना चाहिए। वर्ष 2025-26 में संस्थाओं का जियो टैगिंग होना अनिवार्य है।

  • विशेष लेख – अब बदल रहा है जशपुर का भविष्य: 1.37 लाख महिलाओं की सामूहिक ताकत से 18 हजार दीदियां बनीं लखपति, घर-परिवार से लेकर गांव की अर्थव्यवस्था तक आई नई मजबूती

    विशेष लेख – अब बदल रहा है जशपुर का भविष्य: 1.37 लाख महिलाओं की सामूहिक ताकत से 18 हजार दीदियां बनीं लखपति, घर-परिवार से लेकर गांव की अर्थव्यवस्था तक आई नई मजबूती

    जशपुर की 18 हजार से अधिक महिलाएं बनी लखपति दीदी

    महिलाएं खेती, पशुपालन खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग से अपने परिवार और गांव को दे रही आर्थिक मजबूती

    जशपुर : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर, हरी-भरी बादियॉ, मेहनतकश किसानों की धरती जहां से शुरू हो रही है एक नई सोच और नई दिशा। आज जशपुर की महिलाएं खेती, पशुपालन, लघु उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण तथा हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से अपने परिवार और गांव की आर्थिक ताकत बन रही है। गांव-गांव में कृषि सखियां और पशु सखियां, किसानों तक आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती की जानकारी पहुंचा रही है, जिससे खेती अब परंपरा के साथ एक सफल व्यवसाय भी बन रही है।

     जशपुर जिले में 12808 स्व सहायता समूह सक्रिय है। 1,37, 912 महिलाएं जुड़ी हुई है और सामूहिक प्रयासों से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं जिला प्रशासन जशपुर के निरंतर प्रयासों से जिले में लखपति दीदी पहल को गति दी जा रही है। वर्ष 2024 से 2027 तक 30877 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 18218 महिलाएं पहले ही लखपति बन चुकी है और 12659 दीदियों को आगामी वर्षों में लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए लगभग 70 हजार महिलाओं को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिसमें बिहान की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए मुद्रा लोन से लगभग 14 करोड रुपए, बैंक लिंकेज से 76 करोड़ रुपए, और सामुदायिक निवेश निधि से लगभग 13 करोड रुपए की सहायता प्रदान की गई है।

    बिहान द्वारा सभी कैडर के साथ-साथ करीब 8500 संभावित लखपति दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया है और उनकी आय में वृद्धि की सतत निगरानी की जा रही है। इन संसाधनों से महिलाएं डेरी बकरी पालन, पोल्ट्री और फूड प्रोसेसिंग जैसे उद्योगों के माध्यम से लखपति दीदी पहल को आगे बढ़ा रही है। इन्हीं प्रेरणादायक प्रयासों और नई तकनीक को जानने के लिए 23 से 25 मार्च 2026 को कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में कृषि क्रांति एक्सप्रेस 2.0 अवसर लेकर आ रहा है। इस अवसर पर आईए संकल्प ले कि जशपुर की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का और हर गांव में तैयार करने का एक नई लखपति दीदी। क्योंकि जब एक महिला आगे बढ़ती है तब परिवार, गांव और राष्ट्र आगे बढ़ा है।