डिजिटल गवर्नेंस से लेकर सोलर मिशन तक बड़ा एक्शन प्लान: जशपुर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश—सभी फाइलें ई-ऑफिस से, हर घर स्मार्ट मीटर और 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को तेज करें अधिकारी

जशपुर कलेक्टर ने i GOT पोर्टल में अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीयन करके 3 कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दिए निर्देश

सभी कार्यालयों में ई आफिस का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश

विघुत विभाग को घर घर में स्मार्ट मीटर लगाने में प्रगति लाने के निर्देश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के लिए कहा है। और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT पोर्टल में अपना पंजीयन करवाने के निर्देश दिए हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने ई आफिस के संचालन की प्रगति की समीक्षा की और सभी विभागों के अधिकारियों को ई आफिस के माध्यम से ही फाइल भेजने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने विघुत विभाग के अधिकारीयों को हितग्राहियों के घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त‌ लाभ देने के भी निर्देश दिए हैं।

इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के लिए सभी अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों और निजी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है।

इसके माध्यम से घर या इमारतें की छत पर बारिश का पानी एकत्र किया जाता है।

उन्होंने कहा जहां पानी निकासी की सुविधा है उन स्थानों पर सोखता गढ्ढा बनाकर जल संरक्षण संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा सकते हैं।

Related posts