जशपुर, 17 जुलाई 2025/ भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ के अविवाहित महिला एवं पुरूष आवेदकों से अग्निवीर वायु वर्ष 2026 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन वेबसाईट www.agnipathvayu.cdac.in पर 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 रात्रि 11.00 बजे तक किये जा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर वायु में आवेदन करने हेतु आवेदक के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। जिसमे तहत् आवेदक का जन्म 02 जूलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ होना होगा…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में बरसात का रिकॉर्ड टूटा: अब तक 5224.1 मिमी वर्षा, कुनकुरी में सर्वाधिक बारिश दर्ज
जशपुर, 17 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5224.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 जुलाई तक की स्थिति में 3457.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 38.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 552.3 मिमी, मनोरा में 669.2 मिमी, कुनकुरी में 729.6 मिमी, दुलदुला में 356.0 मिमी, फरसाबहार में 445.6 मिमी, बगीचा में 533.8 मिमी, कांसाबेल में 533.8 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreजशपुर में मधुमक्खी के काटने से हुई मौत पर शासन ने दिखाया मानवीय चेहरा, पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता राशि मंजूर
जशपुर, 17 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम तपकरा निवासी स्व. स्वर्ण तिग्गा का मधुमक्खी के काटने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके भाई अनिल तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More74 हज़ार से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिला पक्का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जशपुर के सैकड़ों गांवों की तस्वीर — सुकून, सुरक्षा और सम्मान के साथ जी रहे अब हज़ारों लोग
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदल रही ग्रामीण परिवार की ज़िंदगी खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है लोग जशपुर 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ अंचलों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और हितग्राही अपने खुद के मकान में सुकुन से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिला पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में 74 हजार 346 मकान पूर्ण हो चुके…
Read Moreजशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को मिले अहम निर्देश
जशपुर,17 जुलाई 2025/ लोक सभा सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना पर किए गए खर्चों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि विगत वर्ष से जो खनिज न्यास निधि की राशि मिली थी उसका ही अभी तक उपयोग किया जा रहा है। इस वर्ष राशि प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर ने आग्रह किया की जशपुर वनांचल जिला है यहां अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा,…
Read Moreपुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई : बोलेरो से मवेशियों की तस्करी कर रहे महताब खान को 70 किमी पीछा कर दबोचा गया, गौ-तस्कर ने तोड़ा घर, भागा जंगलों में, फिर भी नहीं बच पाया जशपुर पुलिस से, ऑपरेशन शंखनाद में सनसनीखेज गिरफ्तारी.
महताब खान अपने साथियों के साथ गौ-वंश को बोलेरो वाहन से चरईडांड़-दमेरा-जशपुर-भलमंडा के रास्ते झारखंड ले जा रहा था, पीछा करने के दौरान तस्करों ने अपने बोलेरो वाहन से एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. आरोपी के कब्जे से 05 नग गौ-वंश एवं बोलेरो वाहन कुल कीमत 02 लाख 50 हजार रूपये का जप्त. पुलिस के भारी दबाव में आकर तस्करों ने गौ-वंश सहित बोलेरो वाहन को छिपा दिया था, परंतु पुलिस ने ढूंढ निकाला, गौ-तस्कर महताब खान के अन्य साथीगण फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से पतासाजी जारी. आरोपी महताब…
Read Moreजशपुर में सड़क सुरक्षा का रियल टाइम एक्शन प्लान: सांसद राठिया की अध्यक्षता में सीसीटीवी से चालान, हेलमेट रैली, स्कूलों में प्रशिक्षण तेज़
सांसद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न जशपुर, 16 जुलाई 2025/ लोक सभा सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा और दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धीरे चले और सुरक्षित पहुंचे लोगों यातायात के नियमों की जानकारी देने के भी…
Read Moreजशपुर: सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक, विकास योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश
विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें पूरा : सांसद राधेश्याम राठिया सांसद श्री राठिया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा जशपुर, 16 जुलाई 2025/ सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री राठिया ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्यवन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी…
Read Moreधुमाडांड़ गांव की देवमति बाई की आकाशीय बिजली से मौत, कलेक्टर रोहित व्यास ने परिवार को दिलाया 4 लाख का मुआवज़ा
जशपुर, 16 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम धुमाडांड़ निवासी स्व. देवमति बाई का आकाशीय बिजली से 03 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुखराम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर जिले में मानसून मेहरबान : 1 जून से अब तक 5185.9 मिमी बारिश, औसत से 1800 मिमी अधिक वर्षा दर्ज
जशपुर, 16 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5185.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 जुलाई तक की स्थिति में 3342.3 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 114.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 542.1 मिमी, मनोरा में 656.2 मिमी, कुनकुरी में 727.6 मिमी, दुलदुला में 356.0 मिमी, फरसाबहार में 445.6 मिमी, बगीचा में 531.6 मिमी, कांसाबेल में 533.8 मिमी, पत्थलगांव में…
Read More