जशपुर में मधुमक्खी के काटने से हुई मौत पर शासन ने दिखाया मानवीय चेहरा, पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता राशि मंजूर

जशपुर, 17 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम तपकरा निवासी स्व. स्वर्ण तिग्गा का मधुमक्खी के काटने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके भाई अनिल तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

आपदा में मौत, परिजनों को राहत: जशपुर कलेक्टर ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता राशि, ग्राम मयूरनाचा निवासी को मिलेगा संबल

जशपुर, 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी भागल राम के कुएं में डूबने से 19 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पुत्र भारत साय एवं पुत्री हरावती, कलावती, लीलावती के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

एक आवेदन, एक यंत्र और फिर लौटा जीवन का संगीत – जशपुर के केशव की कहानी बनी उम्मीद की मिसाल

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष की पीड़ित केशव को मिला श्रवण यंत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 17 अप्रैल 2025/ अपने बच्चों की मधुर बातें सुनना, प्रकृति की सुरम्य ध्वनियाँ महसूस करना ये जीवन को जीवंत और आनंदमय बना देती हैं, लेकिन जब सुनने की शक्ति छिन जाती है तब जीवन का ये संगीत जैसे थम सा जाता है। ऐसा ही कुछ बीता तपकरा निवासी श्री केशव प्रसाद पैंकरा के साथ। एक बीमारी के कारण धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कमजोर होती चली गई। वक्त के साथ एक कान…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय बना जिलेवासियों के लिए संजीवनी बूटी,  हाथीपांव से पीड़ित राजेन्द्र सारथी को मिली त्वरित सहायता

जशपुर 15 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं और जिलावासियों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है। आज सीएम कैंप कार्यालय में मदद की गुहार लेकर पहुंचे 8 वर्षों से हाथीपांव की बीमारी से जूझ रहे पत्थलगांव विकास खंड के पुरानी बस्ती निवासी राजेन्द्र सारथी को त्वरित सहायता प्रदान की गई। पीड़ित राजेन्द्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से जशपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया। राजेन्द्र सारथी की कहानी बेहद मार्मिक…

Read More